For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

खुद्दार (सच्ची घटना )

ऑफिस के बाहर खड़ा मै फोन पे बात कर रहा था,तभी अचानक एक लड़का मेरे पास आकर खड़ा हो गया ! कुछ देर देखने के बाद मैंने उससे पूछा क्या?
तो उसने मेरे पैरों की तरफ इशारा किया...मै समझा नहीं फिर मै उसके कपड़े जो बहुत ही पुराने और फटे थे ,देखने लगा!!
इतने में उसने अपने थैले से बूट पोलिश करने का ब्रश और एक डिबिया निकाल ली...फिर तो मै समझ गया यह क्या कह रहा था !!

मुझे भी दया आ गयी कहा चालो भाई अब पोलिश कर ही दो...


मैंने जूते निकाले और वो अपने काम में मस्त ...मै बस उसका हाँथ देख रहा था बहुत लगन से जूते पोलिश कर रहा था !!
जूते पोलिश हो जाने के बाद मैंने उसे २० रुपये का नोट दिया !फिर मैंने कहा अब ठीक है जाओ !!
खुद्दारी तो देखो उसकी ...बोल साहब केवल १० रुपये ही होते है ये लीजिये आपके १० रुपये !!मै तो उसे देखता ही रहा गया !!

फिर मैंने उसे कहा बेटा मै ये पैसे तुझे ख़ुशी से दे रहा हूँ ले ले,वो बोला  साहब गरीब हूँ भिखारी नहीं ......इतना कहकर वो चल दिया !!

मै काफी देर तक सोचता रहा,हे ईश्वर क्यूँ ऐसे लोगों को ही गरीब बनाता है !!

राम शिरोमणि पाठक"दीपक"

मौलिक /अप्रकाशित 

Views: 994

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by ram shiromani pathak on July 6, 2013 at 7:09pm

हार्दिक आभार गीतिका दीदी //हा सच में पहला प्रयास था थोड़ा तो इधर उधर होना स्वाभाविक  है //आपके अमूल्य सुझाव के लिए हार्दिक आभार आपको //

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 6, 2013 at 5:11pm
आदरणीय..राम शिरोमणि जी, "बहुत अच्छी व सच्ची कथा को पढ़ने के पश्चात, बड़ी खुशी मिली की आज भी खुद्दारी जिंदा है! " हार्दिक बधाई.."

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 6, 2013 at 11:41am

लघुकथा लिखने का बहुत सुन्दर प्रयास किया है प्रिय राम शिरोमणि जी 

बहुत बहुत बधाई

लघुकथा को साधने का एक सूत्र है : लघुकथा को कसने के लिए उसे दुबारा ज़रूर पढ़ना चाहिए और ऐसा एक-एक शब्द जिसके बिना भी कथा पूर्णता से संप्रेषित होती हो उसे बिलकुल हटा देना चाहिए. जितनी छोटी, रोचक और कथ्य सान्द्र रचना होगी उतनी ही शिल्पगत भी. ( यह मेरी समझ भर है )

सस्नेह 

Comment by vijay nikore on July 6, 2013 at 9:55am

आपकी लघु कथा में बहुत सुन्दर संदेश है। बधाई।

सादर,

विजय निकोर

Comment by coontee mukerji on July 6, 2013 at 2:49am

आजकल ऐसे खुद्दारी देखने को मिलता कहाँ है.....इस हाइटेक के जमाने में ऐसी घटना सचमुझ कहानी सी लगती है. ..कहते है कि अभी भी धरती पर धर्म एक पैर पर खड़ा है. 

Comment by वेदिका on July 5, 2013 at 11:36pm

 खुद्दार!!

कथा के शिल्प की देखकर लगता है की आपने लघु कथा प्रथम बार लिखने की कोशिश की है, कथा में और भी बिन्दुओ का समावेश किया जा सकता था.   बहरहाल  एक अच्छी कोशिश एक बधाई की  पात्र होती है.  

बधाई आपको राम भैया!! 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

sushil yadav posted blog posts
13 hours ago
Sushil posted blog posts
13 hours ago
vijay nikore posted a blog post

अनसुने अनकहे के बीच

                        अनसुने अनकहे के बीच.कहे अनसुने-से रहे कुछ जज़्बातउसपर अनकहे एहसासों का…See More
13 hours ago
रोहित डोबरियाल "मल्हार" replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"1 लाख मासिक चाहिए ही क्यों भाई, वर्डप्रेस CRM में वेबसाइट को ट्रांसफर कर दिया जाए, तो सालाना खर्च…"
Oct 15
KALPANA BHATT ('रौनक़') replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"दुःखद"
Sep 29
Profile IconKamran Akmal and sushil yadav joined Open Books Online
Sep 24
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"🌹 OBO के पुनर्गठन एवं पुनर्जीवन के लिए एक सशक्त अपील और कुछ रचनात्मक…"
Sep 22
Dharmendra Kumar Yadav posted blog posts
Sep 19
Sushil Sarna posted a blog post

कुंडलिया. . . . झोला

कुंडलिया. . . . झोलाझोला   लेकर  हाथ  में, चले   मुरारी   लाल । भाव देख कर थम गई,  उनकी बढ़ती चाल…See More
Sep 19
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"सभी को मिलकर ओबीओ को बचाने का सतत प्रयास करते रहना चाहिए।"
Sep 17
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"आ.भाई विजय जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर रचना हुई है। हार्दिक बधाई स्वीकारें।"
Sep 17
राज़ नवादवी replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"atyant dukahd "
Sep 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service