For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

****तुम हो आँखों में ऐसा लगता क्यूँ है****

तुम हो ख्वाबों में ऐसा लगता क्यूँ है

अब हो यादो में ऐसा लगता क्यूँ है

हाँ तुझको देखा था ना जी ना हमने

तुम हो आँखों में ऐसा लगता क्यूँ है

तुमको पाया है तुमको चाहा हमने

तुम हो साँसों में ऐसा लगता क्यूँ है

अपनी चाहत में तुझको ढूँढा हमने

तुम हो बातों में ऐसा लगता क्यूँ है

भाती है गीतों की वो रातें मेरी

तुम हो साजों में ऐसा लगता क्यूँ है

****************************************

मौलिक और अप्रकाशित

****************************************

अतेन्द्र कुमार सिंह'रवि'

****************************************

Views: 416

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 4, 2013 at 1:05pm

आपकी इस रचना को वो समय आपसे नहीं मिला है जिसकी चाहत किसी रचना को आप जैसे पुराने प्रयासकर्ता से अपेक्षित रहती है.

आपका प्रयास पुनः सकर्मक हो, अतेन्द्र भाई, तथा हम सुगढ भावभूमि पर आधारित आपकी सार्थक रचनाओं से लाभान्वित होते रहें.

बहरहाल प्रस्तुति पर बधाई व शुभकामनाएँ.


प्रधान संपादक
Comment by योगराज प्रभाकर on July 4, 2013 at 12:38pm

भाई अतेन्द्र जी, बहुत लम्बे अन्तराल के बाद ओबीओ पर आपको देखा, अच्छा लगा. लेकिन निरंतर प्रयास पर लगे विराम की झलक आपकी द्विपदियों में साफ़ साफ दिखाई दे रही है. इधर आपकी रचनाएँ भी ओबीओ के तेशे की तराश से महरूम रह गईं प्रतीत हो रही हैं. भाई अरुण शर्मा अनंत ने द्विपदी के जिस पद का ज़िक्र किया वह मेरी भी समझ में नहीं आ रहा. इस प्रकार की अस्पष्टता पाठक को रचना से दूर करती है. बहरहाल इस सद्प्रयास हेतु मेरी बधाई स्वीकारें.

Comment by Atendra Kumar Singh "Ravi" on July 4, 2013 at 8:26am

भाई अरुण जी सबसे पहले हम आपके आभारी है कि आपने हमारी रचना को पढने के लिए समय निकाला ......वैसे आपका प्रश्न करना जायज है परन्तु उत्तर भी दूसरी लाइन में ही था ....फिर आपको स्पष्ट नहीं हो रहा है तो बताना चाह रहा हूँ कि मैंने क्या सोचकर लिखा था .....यह एक प्रेमी व्यथा कहे या अनदेखा प्रेम जो मात्र एक झलक दूर से देखा हो और अपनी प्रेमिका से इजहार करने पर प्रेमिका द्वारा यह कहना कि यह प्रेम कैसे हो सकता है जबकि हमने एक दूसरे को देखा तक नहीं ...तब प्रेमी कहता है हाँ तुझको देखा था ना जी ना हमने........

तुम हो आँखों में ऐसा लगता क्यूँ है......

वैसे देखा जाय तो प्रेम तो कही भी किसी से और कैसे भी हो सकता है .....कभी कभी किसी कि बात दिल को छू जाती है तो कभी अनजाने ही दिल बेचैन हो उठता है किसी के लिए ...शायद वो रिश्ता किसी पिछले जन्म का हो ....

वैसे आपको क्या लगता है ......आपसे मार्गदर्शन चाहूँगा कि ये लाइन ठीक है कि नहीं ......अतेन्द्र

Comment by अरुन 'अनन्त' on July 1, 2013 at 3:49pm

भाई अतेन्द्र कुमार सिंह'रवि' जी प्रयास हेतु बधाई किन्तु आपने रचना को समय नहीं दिया, शिल्प पर तनिक अधिक ध्यान दें.

हाँ तुझको देखा था ना जी ना हमने ? मुझे स्पष्ट नहीं हुआ आप क्या कहने चाह रहे हैं.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इस सारी चर्चा के बीच कुछ बिन्दु और उभरते हैं कि पूरे महीने सभी आयोजन अगर ओपन रहेंगे तो…"
2 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय, नमस्कार  यह नव प्रयोग अवश्य सफलता पूर्वक फलीभूत होगा ऐसा मेरा विश्वास है तथा हमें…"
20 hours ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सुझाव सुन्दर हैं ।इससे भागीदारी भी बढ़गी और नवीनता भी आएगी । "
23 hours ago

मुख्य प्रबंधक
Er. Ganesh Jee "Bagi" replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
" कृपया और भी सदस्य अपना मंतव्य दें ।"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"तरही का मुख्य उद्देश्य अभ्यास तक सीमित है, इस दृष्टि से और बहरों पर भी तरही मिसरे देना कठिन न होगा…"
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
Tuesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
Tuesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
Tuesday
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
Tuesday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service