For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गज़ल:कोल्हू चाक..

कोल्हू चाक रहट मोट की आवाज़ें,
शहरों से आयातित चोट की आवाज़ें.

मान मनोव्वल कुशलक्षेम पाउच और नोट ,
सबके पीछे छिपी वोट की आवाज़ें.

लूडो कैरम विडियो गेम के पुरखे हुए ,
बच्चों के हांथों रिमोट की आवाज़ें.

ध्यान रहे इस ताम झाम में दबें नहीं ,
आयोजन में हुए खोट की आवाज़ें .

मजबूरी में बार गर्ल बन बैठी वो ,
सिसकी पर भारी है नोट की आवाज़ें.

बेटा नहीं नियम से आता मनी-ऑर्डर,
कौन सुनेगा दिल के चोट की आवाज़ें.

मेरी स्मृतियों में अब भी टटका हैं ,
भूसा वाले घर की ओट की आवाज़ें.

नंदन चम्पक बालहंस और मधुमुस्कान ,
कहाँ गयीं वो लोटपोट की आवाज़ें.

Views: 540

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by DEEP ZIRVI on October 10, 2010 at 10:06am
नंदन चम्पक बालहंस और मधुमुस्कान बचपन था बेशक नादान ,इन से पाया आनंद महान
Comment by Abhinav Arun on October 10, 2010 at 8:13am
दीप जी नंदन चम्पक चंदामामा मधुमुस्कान और अनेक पत्रिकाएं , कामिक्स हमारे बचपन का अंग रहीं.ये सौभाग्य था .सृजन के बीज वहीं से पड़े शायद. ये शेर कह कर मुझे खुशी हुई थी आपके दिल को छू गया मेरी खुशकिस्मती .दिल से धन्यवाद.
Comment by Abhinav Arun on October 10, 2010 at 8:05am
नवीन जी आपकी टिप्पणी एडिट करूँ ऐसा साहस नहीं .मैं तो खुद ही खुलेपन का समर्थक हूँ. हर बात सामने होनी चाहिए .मैं शुरू से ही परंपरा से हटकर शेर कहने का प्रयास करता हूँ दुष्यंत .बशीर .वसीम आदि को पढकर गज़ल की ओर मुखातिब हुआ था दस बरस हो गए .न कोई मंजिल न कोई मुकाम .बस आप जैसे कुछ जानकारों के बूते सफर जारी है.ओ.बी.ओ. से बात दूर तक पहुँच रही है यही बड़ा संतोष है.
Comment by DEEP ZIRVI on October 9, 2010 at 11:49pm
नंदन चम्पक बालहंस और मधुमुस्कान ,
कहाँ गयीं वो लोटपोट की आवाज़ें
waaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaaah bachpan mila dia hum se
Comment by Abhinav Arun on October 9, 2010 at 9:58am
वाह ! गज़ल भी अतीत को ताज़ा करने का ज़रिया बन सकती है , आशीष भाई धन्यवाद .
Comment by आशीष यादव on October 9, 2010 at 9:52am
वाह, कितना बढ़िया, सच में, बदलाव कितना हो गया है| भूसा वाली बात पर तो मुझे कई बात स्मरण हो गयी|| किसी और के घर में जब मै घुस गया था गुड निकलने| तब तो कोई रोक नहीं थी| बस १०-१२ साल पाहिले की बात है|
Comment by Abhinav Arun on October 9, 2010 at 9:38am
७ वां शेर कुछ ऐसे भी कहने को जी चाहता है-

"तुम भूलीं मेरे मन में अब भी ताज़ा,
भूसा वाले घर के ओट की अवाजें."

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
1 hour ago
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
21 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
Monday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
Monday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
Monday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service