For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

है फतवा खाप पंचायत का सुनकर प्यार सदमे में

कोई भी हो नहीं देखी गई सरकार सदमे में।

मगर जनता है जो देखी गयी हर बार सदमे में॥

 

मुहब्बत करने वाले हैं ज़माने के निशाने पर,

है फतवा खाप पंचायत का सुनकर प्यार सदमे में॥

 

सुना मनरेगा में जबसे हुआ घपला करोडों का,

तभी से जी रहे हैं सैकड़ों परिवार सदमे में॥

 

है देखा हाल जब से देश ने राजा औ मंत्री का,

दबाकर दाँत में उंगली खड़े सरदार सदमे में॥

 

हुई नक़ली दवाएँ हैं बरामद शहर में जबसे,

दवाख़ाना, मसीहा, नर्स, औ बीमार सदमे में॥

 

अमीरे शहर से करके मुहब्बत क्या मिला हमको,

ग़रीबे-शहर की बेटी पड़ी लाचार सदमे में॥

 

ये दिल्ली है जो करती है सियासत के सभी ड्रामे,

टहलते देखे हैं मैंने कई किरदार सदमे में॥

 

किसानों को बचा पाये नहीं गर सूदखोरों से,

वज़ीरो !  डूब जाएंगे कई परिवार सदमे में॥

 

बचाकर कैसे रक्खें घर को इस मंहगाई में “सूरज”,

हमारी ज़िंदगी के हैं दरो-दीवार सदमे में॥

                  डॉ. सूर्या बाली “सूरज”

Views: 802

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on November 17, 2012 at 3:20pm

कोई भी हो नहीं देखी गई सरकार सदमे में।

मगर जनता है जो देखी गयी हर बार सदमे में॥

 बहुत खूब कहा 

बधाई 

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on August 1, 2012 at 11:58pm
आदरणीय सूरज जी ...चमकता दमकता रहे ये सूरज यों ही ...और नयी रौशनी और प्राण हम पाते रहें बदले में प्रेम लुटाते रहें जन्म दिन मनाते रहें ..प्रभु आप के सारे मनभावन सपनों को इस सावन में ही पूरे कर दे 
साथ ही .........
रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई  आप को और हमारे सभी प्रिय मित्रों को .
.प्रभु से प्रार्थना है कि ये भाई बहन का पर्व यों ही सदा सदा के लिए अमर रहे प्रेम उमड़ता रहे और बहनों की सुरक्षा के लिए हम सब के मन में जोश द्विगुणित होता रहे ...
आइये बहनों को सदा खुश रखें हंसे हंसाएं प्रेम बरसायें ...तो आनंद और आये ...
जय श्री राधे 
आप सब का 'भ्रमर'५ 
Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 29, 2012 at 7:58pm

हुई नक़ली दवाएँ हैं बरामद शहर में जबसे,

दवाख़ाना, मसीहा, नर्स, औ बीमार सदमे में॥

जान तो बचाइये डॉ साहब जन गण की ..जहां तहां यही घटनाएँ लखनऊ में अभी कुछ दिन पहले एक के बाद एक शिकार ... अपने इसी तरह के  प्यारे प्रयास से समाज को रोशन करते रहें ..काश लोगों की दबी नशें उभरें खून दौड़े कुछ सोचने विचारने की ताकत आये ...बहुत सुन्दर रचना .........सब सदमे में ही हैं कैसे उबरें ???
भ्रमर ५ 

 

Comment by Er. Ambarish Srivastava on July 23, 2012 at 1:02am

//कोई भी हो नहीं देखी गई सरकार सदमे में।

मगर जनता है जो देखी गयी हर बार सदमे में॥

 

ये दिल्ली है जो करती है सियासत के सभी ड्रामे,

टहलते देखे हैं मैंने कई किरदार सदमे में॥

किसानों को बचा पाये नहीं गर सूदखोरों से,

वज़ीरो !  डूब जाएंगे कई परिवार सदमे में॥//

हालात-ए-हाजरा पर बहुत ही उम्दा अशआर कहे हैं आपने ! एक डॉक्टर का संवेदनशील हृदय ही ऐसा कह सकता है .......बहुत बहुत मुबारकबाद क़ुबूल फरमाएं दोस्त ...सादर 

 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 22, 2012 at 11:49pm

ये दिल्ली है जो करती है सियासत के सभी ड्रामे,
टहलते देखे हैं मैंने कई किरदार सदमे में॥

किसानों को बचा पाये नहीं गर सूदखोरों से,
वज़ीरो ! डूब जाएंगे कई परिवार सदमे में॥

बहुत सधे हुए अश’आर कहे हैं आपने.  आपकी संवेदनशीलता को हार्दिक बधाई, डॉक्टर साहब.

Comment by Albela Khatri on July 22, 2012 at 11:22pm

क्या कहने
क्या कहने
क्या कहने
___हाय हाय हाय हाय
___गज़ब कर दिया डॉ सूर्या बाली सूरज जी
_____हाय हाय हाय हाय
_____एक से बढ़ कर एक नगीना पिरो दिया है माला में ...बांचने वाला मालामाल हो गया

किसानों को बचा पाये नहीं गर सूदखोरों से,

वज़ीरो !  डूब जाएंगे कई परिवार सदमे में॥

__आपकी जय हो जय हो जय हो !

Comment by वीनस केसरी on July 21, 2012 at 11:33pm

वाह डाक्टर साहब,
आपकी इस ग़ज़ल ने दिल जीत लिया
पकी हुई पुख्ता ग़ज़ल जो शायर की पहचान बनने और बनाने के लायक है
वाह वाह वा

हर शेर बरवज़्न और लाजवाब .... 
ऐसे मुद्दे जो हर समय सामयिक लगें उन पर शेर कह लेना और अच्छे शेर कह लेना कठिन होता है
मगर आपने कर दिखाया 

क्या कहने ....

Comment by AVINASH S BAGDE on July 21, 2012 at 6:28pm

मुहब्बत करने वाले हैं ज़माने के निशाने पर,

है फतवा खाप पंचायत का सुनकर प्यार सदमे में॥mudde ko sahi uthaya hai Bali sahab aapane.

ये दिल्ली है जो करती है सियासत के सभी ड्रामे,...

टहलते देखे हैं मैंने कई किरदार सदमे में॥...nai soch...

 

अमीरे शहर से करके मुहब्बत क्या मिला हमको,

ग़रीबे-शहर की बेटी पड़ी लाचार सदमे में॥...wah!

खूबसूरत सामायिक ग़ज़ल 

वाह !

 

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 21, 2012 at 1:14pm

सुन्दर ग़ज़ल कही है सर जी
दाद क़ुबूल कीजिये
हर शेर पे देश की समस्या मुखरित हो रही है साधुवाद आपको

कुछ आशआर में वज्न की समस्या सी दिख रही है
हो सकता है मुझे उन शब्दों का उर्दू उच्चारण सही न आ रहा हो

इस खूबसूरत समसामायिक ग़ज़ल के लिए दाद क़ुबूल कीजिये

Comment by अरुन 'अनन्त' on July 21, 2012 at 12:10pm

वाह SIR वाह क्या खूब, अति सुन्दर....

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
4 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
4 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
4 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service