For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मास है ये श्री शिव महेश का बाबाजी



क्या बतलाऊं हाल देश का बाबाजी
झगड़ा, टंटा, हठ, क्लेश का बाबाजी

माल स्वदेशी कौन ख़रीदे  भारत में
सबको चस्का है विदेश का बाबाजी

कालिख भ्रष्टाचार की किस दिन जायेगी
धोला हो गया रंग केश का बाबाजी 

पाखंडियों  ने  इतना पापाचार किया
मान घट गया भगवा वेश का बाबाजी

वे भी अमेरिकन घुटनों पर चलते हैं
नारा जिनका था स्वदेश का बाबाजी

सावन आया, बम भोले की गूंज उठी
मास है ये श्री शिव महेश का बाबाजी

दिखे नहीं महा उत्सव में वे 'अलबेला'
पता करो 'बागी' गणेश का बाबाजी

_अलबेला खत्री

Views: 830

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Albela Khatri on July 10, 2012 at 7:52pm

आपको भी बधाई रेखा जी.......
सावन तो सभी को  आनन्दित करता है........
happy saavan to you .....हा हा हा हा

Comment by Rekha Joshi on July 10, 2012 at 7:18pm

आदरणीय अलबेला जी ,सादर 

सावन आया, बम भोले की गूंज उठी 
मास है ये श्री शिव महेश का बाबाजी ,जय हो बाबा जी ,बधाई 
Comment by Albela Khatri on July 10, 2012 at 2:22pm

सम्मान्य हरीश भट्ट जी
बहुत बहुत धन्यवाद......रचना आपको पसन्द आई........लेखन सफल हुआ.........


__आपका विनम्र आभार

Comment by Albela Khatri on July 10, 2012 at 2:21pm

सम्मान्य सवी जी,
बहुत बहुत धन्यवाद......रचना आपको पसन्द आई........लेखन सफल हुआ.........

आपने सही फ़रमाया, यही चिन्ता  सभी को होनी चाहिए  -

विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके और आज भूमंडलीकरण का नारा देकर अपने ही स्वतन्त्रता सेनानियों को शर्मिंदा कर रहे हैं हम|

__आपका विनम्र आभार

Comment by savi on July 10, 2012 at 2:07pm

आदरणीय अलबेला जी,

नमस्कार|
बाबाजी आपकी पूरी रचना ही बहुत सुन्दर है, पर इनकी इन दो पक्तियों ने दिल को छू लिया| हमने आजादी पाई थी विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करके और आज भूमंडलीकरण का नारा देकर अपने ही स्वतन्त्रता सेनानियों को शर्मिंदा कर रहे हैं हम|
 
स्वदेशी कौन ख़रीदे  भारत में 
सबको चस्का है विदेश का बाबाजी 
 
वे भी अमेरिकन घुटनों पर चलते हैं 
नारा जिनका था स्वदेश का बाबाजी 
 
बहुत बहुत बधाई|
Comment by Harish Bhatt on July 10, 2012 at 1:39pm

आदरणीय अलबेला जी नमस्‍ते, वाह बहुत शानदार रचना के लिए हार्दिक बधाई

Comment by Albela Khatri on July 10, 2012 at 1:02pm

आपका कोटि कोटि धन्यवाद आदरणीय राजेश कुमारी  जी..
आपका सराहना -पत्र
प्रमाण -पत्र है....
__आभार !
और हाँ ...........गणेश जी.............कहाँ हो जी ?

आप तो पक्के  बागी हैं ...बागी का क्या भरोसा ...हा हा हा हा


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 10, 2012 at 12:57pm

हाहाहा सच में गणेश जी तो दिखाई नहीं दिए कुछ पता चले तो हमे भी बताना अलबेला जी

सावन आया, बम भोले की गूंज उठी 
मास है ये श्री शिव महेश का बाबाजी ....बहुत बढ़िया लिखा ...वाह 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service