For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक लड़की ( हास्य)

 
मुझे देख के एक लड़की, बस हौले -हौले हंसती है.
प्रेम - जाल मैं डाल के थक गया, पर कुड़ी नहीं फंसती है .
मुझे देख के एक लड़की, बस हौले -हौले हंसती है.
रहती है मेरे पड़ोस में वो, कुछ चंचल - कुछ शोख है वो.
ना गोरी - ना काली है, सांवली है - मतवाली है.
झील सी गहरी आँखें हैं , ज़ुल्फ़ यूँ काली राते हैं.
लहरों जैसी बल खाती, दुल्हन जैसी शरमाती .
चेहरा चाँद है पूनम का, होंठ सुमन है उपवन का.
नाम है उसका नील कमल, वो है ज़िंदा ताजमहल.
साँसे मेरी थम जाती, जब थम - थम के वो चलती है .
मुझे देख के एक लड़की, बस हौले -हौले हंसती है.
आती है वो ख़्वाबों में, दिखती है वो किताबों में.
ख्यालों से मैं चिपट गया, सपनों से मैं लिपट गया.
अपना ही दिल जेल हुआ, इम्तहान में फेल हुआ.
छा गई दिल पर बादल सा, हो गया मैं कुछ पागल सा.
प्रेम- अस्त्र का वार किया, हाले दिल इज़हार किया.
ना सोचा - ना देर किया, ख़त खिड़की में फेंक दिया.
तब से वो खिड़की हरजाई , नहीं दुबारा खुलती है.
मुझे देख के एक लड़की, बस हौले -हौले हंसती है.
सुबह - सबेरे जागता हूँ , दिन भर पीछे भागता हूँ.
गली में उसकी घुमता हूँ, चौखट उसकी चूमता हूँ.
दिन भर मुँह चलाती है, पर कुछ तरस न खाती है.
एक दिन उसने बुलवाया, लाल लिफाफा पकड़ाया.
मन - मयूर मेरा झूम गया, पढ़ा तो माथा घूम गया.
सनम ने क्या एवार्ड दिया, अपनी शादी का कार्ड दिया.
अब जब मुझको देखती है तो, मुँह दबा कर हंसती है.
मुझे देख के एक लड़की, बस हौले -हौले हंसती है.
                   ---------------  सतीश मापतपुरी

Views: 647

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by satish mapatpuri on February 19, 2012 at 5:14pm
आप सभी मित्रों का दिल से आभार
Comment by Arun Sri on February 16, 2012 at 1:39pm

जहाँ से कहानी शुरू हुई वही आ गई !

//मुझे देख के एक लड़की, बस हौले -हौले हंसती है.//


Comment by आशीष यादव on February 15, 2012 at 11:12am
Bahut khub sir.
Sundar prastuti
Comment by AVINASH S BAGDE on February 15, 2012 at 11:09am

सनम ने क्या एवार्ड दिया, अपनी शादी का कार्ड दिया.....sandesh kitana HARD diya.

Comment by praveen singh "sagar" on February 15, 2012 at 10:06am

AAjkal ke Prem ke prati  yuwa varg ki manodasha bade achhe tarike se pesh ki hai apne.........

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Monday
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Jul 24
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Jul 24
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Jul 20
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Jul 18
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service