For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

धर्म धुरी है इस जगती की
धर्म सृष्टि का है आधार..
धर्म न्याय से ही सुस्थिर है
इस दुनिया के सब व्यापार.

धर्म सिखाता है बेटे को
माँ का हो पूरा सम्मान..
धर्म मान कर ही सीमा पर
सैनिक देता अपने प्राण ..

सूर्य चन्द्र भी धर्म मान कर
देते हैं प्रकाश उपहार ;
धर्म मान निज वृक्ष फूलते
नदियाँ जल देतीं साभार ...

पत्नी माँ दोनों हैं स्त्री ,
किन्तु पृथक इनका स्थान
माँ माँ है पत्नी है पत्नी,
धर्म कराता इसका ज्ञान...

धर्म राह पर चलकर बेटा
वृद्ध पिता को नहीं भूलता
निज सुख त्याग पितृसेवा कर
अपना जीवन धन्य बनाता...

धर्म मिला था राजनीति में
गौहर का था जब सम्मान
वीर शिवाजी के शासन में
था अक्षुण स्त्री का मान..

धर्म परम इश्वर की वाणी
धर्म सत्य का करता चिंतन
विरत धर्म नर पशुवत जीवित
धर्म श्रेष्ठ जीवन का दर्शन

धर्म नहीं आलोच्य कभी भी
धर्म प्राण है राजनीति का
धर्म जहाँ है विजय वहीँ है
धर्म पिता है न्याय नीति का ..

राजनीति से धर्म हटा कर
किस अनीति पर ले जाओगे;
धर्म हीन कल्पित समाज में
कैसा जीवन जी पाओगे...

स्वार्थ और सुख के दीवाने
नीति धर्म को ये क्या जाने?..
प्रभुता पा मदमस्त हुए है
न्यायोचित कुछ भी न माने

सुख की अमृत की तलाश में
मथते ये सारा भव-सागर
सुधा कलश में ऐसा उलझे
ले आये ये विष की गागर

बाँट रहे हैं विष ये सबको
इस समाज को हमको तुमको
सत्ता सुख छिनने के भय से
नष्ट कर रहे समरसता को

नीति बना कर अपनी चेरी
धर्म बना कर जैसे दास
सत्य मार्ग से विरत दुष्ट अब
पूरी करते दीखते आस

ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी

Views: 324

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by PREETAM TIWARY(PREET) on August 12, 2010 at 8:13pm
धर्म सिखाता है बेटे को
माँ का हो पूरा सम्मान..
धर्म मान कर ही सीमा पर
सैनिक देता अपने प्राण ..

बहुत ही बढ़िया रचना है बृजेश जी.....
Comment by आशीष यादव on August 12, 2010 at 4:52pm
bahut hi sundar kawita hai,

मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on August 12, 2010 at 9:15am
धर्म सिखाता है बेटे को
माँ का हो पूरा सम्मान..
धर्म मान कर ही सीमा पर
सैनिक देता अपने प्राण ..
बहुत बढ़िया बड़े भाई, धर्म की बहुत ही व्यापक व्याख्या किया है आपने अपनी खुबसूरत रचना में, बहुत खूब ,उम्द्दा अभिव्यक्ति और सुंदर प्रस्तुति, धन्यवाद आपको ,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Feb 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Feb 14
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Feb 14
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Feb 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service