For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

भारतवर्ष या इंडिया

उत्तर मे हिमालय से प्रारंभ हो कर दक्षिण मे जहाँ सागर की उत्ताल तरंगे इस अप्रतिम राष्ट्र के पैर पाखार रहीं है, और कराची से कंबोडिया तक जहाँ अपनी भारत मा अपनी बाहें फैलाए अपने पुत्रों के हर दुख को आत्मसात करती खड़ी दिखती है,संपूर्ण आर्यावर्त को अपने वात्सल्य के मजबूत.डोरी मे बांधती दिखती है वह सारी की सारी सांसकृतिक भूमि हिंदुस्तान है.इससे कोई अंतर नही पड़ता कि आप उसे हिंदुस्तान कहते है या भारत या फिर इंडिया.
राज्य अनेक हो सकते हैं... राजनीतिक सत्ताएँ भी अनेक हो सकती हैं...किन्तु सांस्कृतिक राष्ट्र तो
अविभाज्य है.हमारे मान दंड एक हैं...हमारी परंपराएं एक हैं...हमारे पूर्वज साझे रहे हैं...हमारी आस्था के केंद्र
भी साझे हैं....गाय और गंगा को हम सब प्रणाम करते रहे हैं..काशी और अयोध्या हमारी राजधानियों के साझे नाम रहे हैं ..राम हम सबके हृदय मे बसे हैं...हमे हमारे साझे पूर्वजों का आशीर्वाद भी प्राप्त है...
भारत् तो नाम ही उस राष्ट्र का है जिसके निवासी भा यानी ग्यान और प्रकाश की खोज मे निशि-दिन रत है.. ...लगे हुए हैं...तमसो मा ज्योतिर्गमय...अंधकार से प्रकाश की ओर प्रयाण करने की प्रेरणा देने वाले लोगों का देश ही भारत है..बचपन मे सिंह के जबड़े से खेलने वाले भारत के वंशज होने का हमे गर्व भी है.
तो जब हमारे पास दो दो अर्थ वान संज्ञाये पहले से ही हो तो इंडिया कहलाने का कोई औचित्य नही
रह जाता .

एक तो वे विदेशी जो सिंधु नदी को इंडस बोलते थे और सिंधु के पार की भूमि को इंडिया..इस अर्थ मे
इंडिया अपनी व्यापकता खो बैठती है जबकि हिंदुस्तान या भारतवर्ष विशाल भू क्षेत्र और सु संगठित राष्ट्र के रूप मे प्राचीन काल से ही स्वीकार किया जाता रहा है.
एक और बात यदि कोई व्यक्ति उच्चारण के दोष से किसी का नाम बिगाड़ता है तो क्या आवश्कता है की हम उस बिगड़े हुए नाम से गौरवान्वित हों?
तैमूर लंग के सम कालीन इतिहासकारो ने तत्कालीन इस्लामी शासकों को भी काफिर और हिन्दू के नाम से
संबोधित किया है..और तैमूर ने उन्हे युद्ध मे परास्त भी किया है....
हज करने जाने वाले भारतीय मुसलमान भले ही यहाँ खुद को हिन्दू कहलाने मे ऐतराज करते हों किंतु साउदी अरेबिया मे तो उनका हिन्दू मुसलमान के रूप मे ही वर्गीकरण किया जाता है क्यों कि वे सब हिंदुस्तान के निवासी हैं.
अब मैं आप सब पर यह छोड़ता हूँ की खूब अच्छी तरह से विचार कर यह निर्णय ले कि अपने देश का क्या नाम होना चाहिए...
Dr. Brijesh Tripathi

Views: 317

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Admin on July 16, 2010 at 8:55am
आदरणीय डाक्टर ब्रिजेश त्रिपाठी जी ,प्रणाम , सर्वप्रथम तो मैं ओपन बुक्स ऑनलाइन के मंच पर आपके पहले ब्लॉग का स्वागत करना चाहूँगा, पहला ब्लॉग ही काफी विचारोतेजक और मनन मंथन योग्य है, इंडिया शब्द बार बार अंग्रेजो उनकी बर्बरता और गुलामी की याद दिलाती है, मेरे विचार से अपने देश का नाम भारतवर्ष या हिंदुस्तान ही ठीक है इंडिया तो कतई नहीं ,
और सदस्यों का विचार अलग हो सकता है , सभी सदस्यों से निवेदन है कि अपनी राय दे,
बहुत बहुत धन्यवाद डाक्टर त्रिपाठी जी इस ओजपूर्ण लेख के लिये ,

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
5 hours ago
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
yesterday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
yesterday
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रबंधन समिति से आग्रह है कि इस पोस्ट का लिंक उस ब्लॉक में डाल दें जिसमें कैलंडर डाला जाता है। हो…"
yesterday
आशीष यादव posted a blog post

गन्ने की खोई

पाँच सालों की उम्र,एक लोहे के कोल्हू में दबी हुई है।दो चमकदार धूर्त पत्थर (आंखें) हमें घुमा रहे…See More
yesterday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय श्री सुशील जी नमस्कार।  बहुत अच्छे दोहे रचे गए हैं।  हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिए।"
yesterday
आशीष यादव commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"एक बेहतरीन ग़ज़ल रचा है आपने। बिलकुल सामयिक।  इस बढ़िया रचना पर बधाई स्वीकार कीजिए।"
yesterday
आशीष यादव commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"सदियों से मनुष्य प्रकृति का शोषण करता रहा है, जिसे विकास समझता रहा है वह विनास की एक एक सीढ़ी…"
yesterday
आशीष यादव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . .अधर
"वाह। "
yesterday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service