For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सुप्रभात दोहे 1.

सुप्रभात दोहों से मैं, करती हूँ आगाज |
अधर पर मुस्कान लिए,सरिता बोले आज||

नई सवेर ले आए ,रोज सुखद सन्देश |
पूरी हो हर कामना ,संकट हरे गणेश||

आये कोई विघ्न ना ,सर पर रखना हाथ|
पूरी करना कामना ,हे नाथों के नाथ||

चूम उठाया भोर ने ,ख़ुशी से झूमा दिल| 
सुबह संदेश आपका ,गया जैसे ही मिल||

बन जायेंगे आपके, सारे बिगड़े काम |
थके बिन बढते रहना, मन में धारे राम||

सुबह सुहानी ले आई बरसात की फुहार |
हर कामना पूरण हो खुशियाँ मिलें अपार||


..........मौलिक व अप्रकाशित ..........

Views: 8494

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on July 10, 2013 at 8:16pm

आये कोई विघ्न ना ,सर पर रखना हाथ|
पूरी करना कामना ,हे नाथों के नाथ||.................सुन्दर दोहा छंद.

Comment by बृजेश नीरज on July 4, 2013 at 10:08pm

भाव बहुत सुन्दर हैं। इस प्रयास पर मेरी बधाई स्वीकारें!
सादर!

Comment by Sarita Bhatia on July 4, 2013 at 1:33pm

आदरणीय गुरुवर अरुण जी बहुत बहुत हार्दिक आभार आपने मेरे लिए समय निकाला ,मुझे सुधार के लिए कहा  

दो  जगह तो मुझे पता था गलती है 

और गलतियों की तरफ ध्यान दिलाने के लिए हार्दिक आभार 

सौरभ sir आपने ठीक कहा 

अब मुझे लगने लगा है कि obo पर मेरा आना सफल हो रहा है ,कृपया निसंकोच गलती निकालें |


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 4, 2013 at 11:46am

आदरणीया सरिता जी, आपकी प्रस्तुति के लए बधाई. लेकिन छंदगत प्रस्तुतियों के पूर्व प्रयुक्त छंद के विधान को न जानना रचनाकर्म में हुए प्रयास और लगे समय दोनों की बरबादी होती है.

आदरणीय अरुण भाई जी ने बेहतर सुझाव दिये हैं. ये सुझाव दोहा छंद के मूल नियमों की ओर इंगित करते हैं. आप उन्हें मानें.  आप ओबीओ के भारतीय छंद विधान समूह में दोहा छंद पर उपलब्ध लेख भी देख जायँ. रचनाकर्म में बहुत सहुलियत होगी.

शुभेच्छाएँ

Comment by D P Mathur on July 4, 2013 at 7:56am

आदरणीया सरिता जी, सुप्रभात पर अच्छे दोहे, बधाई.

Comment by vandana on July 4, 2013 at 7:36am

बहुत सुन्दर भाव 

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on July 3, 2013 at 10:49pm
आदरणीया..सरिता जी, सुंदर रचना प्रस्तुति पर आपको बधाई

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by अरुण कुमार निगम on July 3, 2013 at 8:42pm

आदरणीया सरिता भाटिया जी, दोहा छंद पर सुंदर प्रयास हुआ है.बधाई......

कहीं कहीं पर ध्यानाकर्षण चाहूंगा ,यथा....

सुप्रभात दोहों से मैं, करती हूँ आगाज |
अधर पर मुस्कान लिए,सरिता बोले आज||

विषम चरण (दोहों से मैं) के अंत में दीर्घ,लघु,दीर्घ या लघु, लघु लघु  या लघु ,दीर्घ आना  चाहिए | सामान्यत: अधरों पर मुस्कान कहा जाता है .यदि अधरों पर मुस्कान धर कहा जाये तो कैसा रहेगा ?

नई सवेर ले आए ,रोज सुखद सन्देश |
पूरी हो हर कामना ,संकट हरे गणेश||

उपरोक्तानुसार विषम चरण के अंत में "ले आए" पर गौर करें,

चूम उठाया भोर ने ,ख़ुशी से झूमा दिल|
सुबह संदेश आपका ,गया जैसे ही मिल||

सम चरण के अंत में "दीर्घ, लघु" अनिवार्य होता है. दिल व मिल में लघु ,लघु आ रहा है.

बन जायेंगे आपके, सारे बिगड़े काम |
थके बिन बढते रहना, मन में धारे राम||

थके बिन बढते रहना में प्रवाह को देख लीजिए. बिना थके बढ़ते रहें भी किया जा सकता है ?

सुबह सुहानी ले आई बरसात की फुहार |
हर कामना पूरण हो खुशियाँ मिलें अपार||

सुबह सुहानी ले आई में एक तो 14 मात्रायें हैं .दूसरा विषम चरण के अंत में दीर्घ, दीर्घ आ रहा है, बरसात की फुहार में प्रवाह बाधित हो रहा है. हर कामना पूरण हो में भी प्रवाह में रुकावट लग रही है, कृपया देख लें. इन्हीं भावों को क्या ऐसे भी व्यक्त किया जा सकता है ?

सुबह सुहानी आ गई, लेकर मस्त फुहार

पूरी हो हर कामना,खुशियाँ मिलें हजार.

Comment by बसंत नेमा on July 3, 2013 at 5:07pm

आदरणीया सरिता जी .....

नई सवेर ले आए ,रोज सुखद सन्देश |
पूरी हो हर कामना ,संकट हरे गणेश| .................. |बहुत सुन्दर दोहे ............शुभकामनाये 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
Wednesday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
Tuesday
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post भ्रम सिर्फ बारी का है
"आशीष यादव जी , मेरा संदेश आप तक पहुंचा ,प्रयास सफल हो गया .धन्यवाद.पर्यावरण को जितनी चुनौतियां आज…"
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय धामी जी सारगर्भित ग़ज़ल कही है...बहुत बहुत बधाई "
May 11
बृजेश कुमार 'ब्रज' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आदरणीय सुशील जी बड़े सुन्दर दोहे सृजित हुए...हार्दिक बधाई "
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service