For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक - 27 (Now closed with 503 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर वन्दे |

ओबीओ लाईव महा-उत्सव के 27 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | पिछले 26 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने 26 विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलम आज़माई की है | जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है |

इस आयोजन के अंतर्गत कोई एक विषय या एक शब्द के ऊपर रचनाकारों को अपनी रचनाएँ प्रस्तुत करना होता है | इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक - 27
 

विषय -  संकल्प 

आयोजन की अवधि-  6 जनवरी-13 दिन रविवार से 8 जनवरी-13 दिन मंगलवार तक

नया वर्ष विगत वर्ष की कोख से ही पैदा होता है । उसी के गुण-धर्म लेता है । यह अवश्य है कि हम अपने अनुभवों के लिहाज से कुछ और समृद्ध होते हैं। अपनी उपलब्धियों को जी सकने के क्रम में हम और परिपक्व हुए होते हैं। अपनी गलतियों को समझने और परिष्कार करने के क्रम में हम थोड़ा और संयत हुए होते हैं । जहाँ व्यक्तिगत उपलब्धियों से व्यक्तिगत लाभ होता है, वहीं सामुदायिक और सामाजिक उपलब्धियों का आकाश अत्यंत विस्तृत होता हुआ जगती को लाभान्वित करता है । ठीक उसी तरह, गलतियाँ वैयक्तिक होती हैं तो उनसे एक व्यक्ति या उस परिवार के कुछ सदस्य प्रभावित होते हैं, लेकिन सामुदायिक और सामाजिक लिहाज से हुई गलतियों का ख़ामियाज़ा मात्र वर्ग, समुदाय या समाज ही नहीं, कई-कई बार सम्पूर्ण राष्ट्र भोगता है ।

क्यों न हम अपने औचित्यों, अपनी उपलब्धियों तथा अपनी भूलों के संदर्भ में संल्कल्प लें ! जो हो गया उसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं. परन्तु, जो कुछ सार्थक बचा हुआ है उसे अक्षुण्ण रखने का संकल्प ! यह संकल्प व्यक्तिगत स्तर पर, सामाजिक स्तर पर अथवा राष्ट्रीय स्तर पर लिया जा सकता है ।

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपने"संकल्प" को एक काव्यात्मक अभिव्यक्ति | बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य-समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए | महा-उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित पद्य-रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है | साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं ।

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक

शास्त्रीय-छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि)

अति आवश्यक सूचना : OBO लाइव महा उत्सव अंक- 27 में सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ ही दे सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा | यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 6 जनवरी-13 दिन रविवार लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो  www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


महा उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
मंच संचालक
सौरभ पाण्डेय (Saurabh Pandey)
(सदस्य प्रबंधन टीम)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 11523

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion



बहुत सुन्दर क्या बात है अरुण भाई जी वाह वाह
गुरुदेव की कही बात पर ध्यान दें
वैसे ग़ज़ल अच्छी बन पड़ी है बधाई आपको

लाखों शिकारी भीड़ में हर ओर फैले,

सरकार है बेकार शासनकाल बदलो,

खोटी नज़र के लोग अब बढ़ने लगे हैं,

आदत निगाहों की गलत इस साल बदलो,

kya bat hai..

नारद उठाओ प्रभु को किस्सा सुनाओ,

कलियुग मेरे भगवान अब तत्काल बदलो.................वाह! वाह! क्या कहने हैं.

सुन्दर गजल भाई अरुण की बधाई स्वीकारें.

जनता हुई बेजार शासन काल बदलो,

सुनती नहीं सरकार मौला हाल बदलो.

सुन्दर गजल हार्दिक बधाई श्री अरुण शर्मा अनंत जी 

बुराई को बदलों संकल्प लो 
अच्छाई के लिए संकल्प लो - 

खोटी नज़र के लोग अब बढ़ने लगे हैं,

आदत निगाहों की गलत इस साल बदलो,...वाह बहुत खूब 

लाखों शिकारी भीड़ में हर ओर फैले,

सरकार है बेकार शासनकाल बदलो,...सच कहा 

नारद उठाओ प्रभु को किस्सा सुनाओ,

कलियुग मेरे भगवान अब तत्काल बदलो....सुन्दर ग़ज़ल ..बधाई अरुण 

बढ़िया प्रयास हुआ है आदरणीय भाई अरुण जी गजल पर...

सादर बधाई स्वीकारें....

आदरणीय अनन्त भाई....बहुत सुंदर....खासकर ये पंक्तियाँ तो हर भारतीय की आवाज़ हैं...

//खोटी नज़र के लोग अब बढ़ने लगे हैं,

आदत निगाहों की गलत इस साल बदलो//

हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

//जीना नहीं आसान इस दौरे जहाँ में,

अपमान ये घृणा बुरा हर ख्याल बदलो,//

भाई अरुण शर्मा जी | शानदार गज़ल के लिए बुत बहुत बधाई स्वीकारें |

आदरणीय गुरुजनों , अग्रजों और समस्त ओ बी ओ समाज को सादर प्रणाम
आप सभी के समक्ष एक रचना प्रस्तुत कर रहा हूँ और आशातीत हूँ की आप सभी अपने विचार रखेंगे
और उचित मार्गदर्शन भी करेंगे

कल क्या लिया था संकल्प ???
के नहीं झुकेंगे
न झुकने देंगे
तिरंगा

नहीं रुकेंगे
अविरल बहेंगे
जैसे गंगा

नहीं मानेंगे हार
कितने भी हों  
प्रहार

करेंगे कुशाशन का
प्रतिकार
ला देंगे हाहाकार

नहीं सहेंगे अत्याचार
मान मिलेगा सबको 
नर हो या नार

जात पात की न हो मार 
आपस में हो तो 
बस प्यार

छीनेंगे अपने अधिकार 
देंगे खुद को ये उपहार

और आज
फिर वही संकल्प
कोई और नहीं है विकल्प ???

अब आज़ादी चाहिए
संकल्प नहीं

हाँ  आज़ादी चाहिए
इस
बीमार मानसिकता से
इन भ्रष्टाचारियों से
इन झूठे वादों से
कुछ कुरीतियों से
कुछ नीतियों से

और आज़ादी
संकल्प लेने भर से नहीं
लड़ने से मिलती है

और लड़ने के लिए
संकल्प नहीं
दिलेरी चाहिए

संकल्प लिया है तो लड़
क्यूँ मुंह ताकता है
कोई आएगा साथ
मिलाएगा हाथ
फिर हम होंगे एक से दो
दो से तीन
और कारवां बढेगा
तुम बंदरों के शहर में
मदारी ढूंढ रहे हो
वो तो दिल्ली में मिलेगा

यहाँ जीना चाहते हो न
तो संकल्पों से ऊपर उठो
अपनी रोटी आप वरो
किस्मत और संकल्प
पूरे होते नहीं किये जाते हैं
स्वयं
एकाकी
क्षमता है तो संकल्प लो
वरना
तुम्हे याद है
कल क्या लिया था संकल्प ???

संदीप पटेल "दीप"

और लड़ने के लिए 
संकल्प नहीं 
दिलेरी चाहिए...

आदरणीय अविनाश सर जी बहुत बहुत धन्यवाद सहित सादर प्रणाम

//यहाँ जीना चाहते हो न
तो संकल्पों से ऊपर उठो
अपनी रोटी आप वरो
किस्मत और संकल्प
पूरे होते नहीं किये जाते हैं//

पूरी कविता को निचोड़ कर उल्लेखित चंद पक्तियों में उड़ेल दिया है भाई संदीप जी, सवाल और जवाब दोनों आपकी कविता में ही निहित है , बहुत ही सुन्दर अभिव्यक्ति, बधाई हो |

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
3 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
3 hours ago
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
5 hours ago
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
7 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
15 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"सादर अभिवादन।"
15 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"स्वागतम"
21 hours ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"  आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद' जी सादर नमस्कार, रास्तो पर तीरगी...ये वही रास्ते हैं जिन…"
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Tuesday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183

आदरणीय साहित्य प्रेमियो, जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। संयोग शृंगार पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . संयोग शृंगार

 अभिसारों के वेग में, बंध हुए निर्बंध । मौन सभी खंडित हुए, शेष रही मधुगंध ।। प्रेम लोक की कल्पना,…See More
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service