For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २० ( Now closed with 1007 Replies )

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के २० वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १९ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १९   विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक २०      

.
विषय - "जल "

आयोजन की अवधि- ८ जून २०१२ शुक्रवार से १० जून २०१२ रविवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |


उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 

 

अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- २० में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |

 

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो शुक्रवार ८ जून लगते ही खोल दिया जायेगा ) 

 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

(सदस्य कार्यकारिणी)

ओपन बुक्स ऑनलाइन  

 

Views: 18596

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

वाह वाह  संजय मिश्र 'हबीब' साहेब,

उम्दा  ग़ज़ल.......

सभी शे'र अछे लगे पर ये  मुझे ज़्यादा रास आया .........

जंगल हमारी कोठियों ने खा लिए जिन्दा,

प्यासी सी गौरैया पड़ी है मांगती पानी।


____बधाई ..ख़ूब ख़ूब बधाई !

bahut acchi ghazal habeeb ji

badhai aapko

जो चाहते हैं आँख में न आये कभी पानी।

फेंके नही ऐसे, बचा रक्खें सभी पानी।

मुह यूं हबीब आबो हवा से मोड ली हमने,

सोचो हमारे हिन्द में बिकता कभी पानी?

Sanjay bhai

bahut umda gazal......ye do ashaar bahut sarthak lage.

 

 

आदरणीय संजय जी, सादर 

जंगल हमारी कोठियों ने खा लिए जिन्दा,

प्यासी सी गौरैया पड़ी है मांगती पानी। 

बहुत खूब सर जी, बधाई.

अच्छी रचना के लिए बधाई स्वीकार करें संजय जी।

अच्छा  है संजय भाई ! सभी शेर कबीले तारीफ हैं। दाद कुबूल करें !

भाई संजय जी, सुंदर गज़ल कही है पानी पर.

जरा इस पंक्ति पर पुन: विचार करके देखें

मुह यूं हबीब आबो हवा से मोड ली हमने, 

संजय भाई, मतले में लिए गए काफियों पर गौर करें, "कभी" और सभी" काफिये लेकर आपने व्यंजन "भ" को बतौर हर्फ़-ए-रवी मुक़र्रर कर दिया है. एक बार जो हर्फ़-ए-रवी ऐलाना गया हो उसे तब्दील नहीं किया जा सकता बंधुवर, ये बात कैसे भूल गए आप?

बहुत बड़ी मूर्खता हुई गुरुवर.... श्रद्धेय मंच के सभी मित्रों/गुरुजनों  के सम्मुख नत शीश करबद्ध क्षमायाचना करता हूँ.

अभी इसकी रिकार्डिंग सुन रहा था तो उसमें मतला शेर-ए-उला में \\ "जो चाहते है आँख में आये नहीं पानी" \\  रिकार्ड है.... शायद यहाँ काफिया में उपजे एक दोष (अनुस्वार "हीं")  को निराकृत करने के फेर में यह दूसरी बेवकूफी भी कर बैठा.... अबके सजा मिलनी ही चाहिए मैं अपने स्वयम के लिए लिए कान पकड़ कर ५०  [वजने गजल (जो दरहकीकत गजल है ही नहीं) २२१२+२२१२+२२१२+२२] उठक बैठक  की सजा मुक़र्रर करता हूँ और इमानदारी से इसे पूरा करने जा रहा हूँ.... यदि समाननीय मित्रों/गुरुजनों को सजा में बढ़ोतरी किये जाने की आवश्यकता महसूस हो तो निर्धारित सजा "सर आँखों पर" लेने वचनबद्ध होता हूँ....

पुनः सादर क्षमायाचना सहित....

उस जिंदगी से मौत भी खुशतर लगे यारों,

सीरत गंवा के खो रहा है आदमी पानी।

जो चाहते हैं आँख में न आये कभी पानी।

फेंके नही ऐसे, बचा रक्खें सभी पानी।

उद्देश्यपूर्ण बहुत खूब सर जी

 

//जंगल हमारी कोठियों ने खा लिए जिन्दा,

प्यासी सी गौरैया पड़ी है मांगती पानी। 

 

उस जिंदगी से मौत भी खुशतर लगे यारों,

सीरत गंवा के खो रहा है आदमी पानी।//

वाह भाई संजय जी वाह ! क्या उम्दा ग़ज़ल कही है आपने ! बहुत-बहुत बधाई मित्र ! कृपया आदरणीय योगराज जी की बात पर ध्यान दें !

यक़ीनन अनुज से बेहूदा चूक हुई है आदरणीय अम्बर भईया.... सैद्धांतिक रूप से "खारिज" गजल/अशार  को 'अर्ज' करने लायक बनाने का प्रयास करता हूँ.... सादर आभार/नमन स्वीकारें.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"शुक्रिया मेरे भाई "
40 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"बहुत बहुत आभार आदरणीय। आप सब से सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्रयास करने को प्रेरित करती…"
40 minutes ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आभार ऋचा जी "
41 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई अजय जी, अभिवादन। बेहतरीन गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
6 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"शानदार ग़ज़ल हुई। "
10 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इसे एक बार देख लें वो (जो) बुलाती रही उसे दिलबर भूख मारे उसी को भूल गया (भूख में वो उसी को भूल गया)"
10 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"कुछ सुझावबाप ख़ुद की ख़ुशी को भूल गया आज बेटा उसी को भूल गया १ (शेर को अभी और स्पष्ट किया जा सकता…"
11 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
" ‘अम्न का ख़्वाब रात में देखा’ में भी दोष है, यह शेर कुछ ऐसे हो सकता है।  अम्न…"
11 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इसमें 'ही' गिराकर पढ़ा जायेगा। "
11 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अभिवादन गुणीजन कुछ सुधार किए हैं कृपया देखिएगा तू जुदा हो के जब उदास हुईमैं भी अपनी हँसी को भूल…"
11 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजेय जी नमस्कार बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिए गिरह भी ख़ूब है चांदनी वाला…"
11 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय दयाराम जी नमस्कार ग़ज़ल का अच्छा प्रयास किया आपने बधाई स्वीकार कीजिए गुणीजनों की प्रतिक्रिया…"
11 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service