For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १९ (Now closed with 1021 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियों

सादर वन्दे,

"ओबीओ लाईव महा उत्सव" के १९ वे अंक में आपका हार्दिक स्वागत है. पिछले १८ कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने १८   विभिन्न विषयों पर बड़े जोशो खरोश के साथ और बढ़ चढ़ कर कलम आजमाई की. जैसा कि आप सब को ज्ञात ही है कि दरअसल यह आयोजन रचनाकारों के लिए अपनी कलम की धार को और भी तेज़ करने का अवसर प्रदान करता है, इस आयोजन पर एक कोई विषय या शब्द देकर रचनाकारों को उस पर अपनी रचनायें प्रस्तुत करने के लिए कहा जाता है. इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है:-

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १९     

.
विषय - "गाँव"

आयोजन की अवधि- ८ मई २०१२ मंगलवार से १० मई २०१२ गुरूवार तक  

तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दे डालें अपनी कल्पना को हकीकत का रूप, बात बेशक छोटी हो लेकिन घाव गंभीर करने वाली हो तो बात का लुत्फ़ दोबाला हो जाए. महा उत्सव के लिए दिए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है: -

  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका इत्यादि) 



अति आवश्यक सूचना :- "OBO लाइव महा उत्सव" अंक- १९ में सदस्यगण  आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ  ही प्रस्तुत कर सकेंगे | नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटा दिया जाएगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी |


(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो मंगलवार ८ मई लगते ही खोल दिया जायेगा ) 


यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तोwww.openbooksonline.comपर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

"महा उत्सव"  के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...

"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ

मंच संचालक

धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 19842

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

"गीत"
भोर सुहानी साँझ निराली देखो मेरे गांव में !
आई घर आंगन खुशहाली देखो मेरे गांव में !!

यहाँ रहट, हल, पनचक्की, पनघट, चौपाल, बगीचे
ममता जैसी छांह मिले बरगद, पीपल के नीचे
नयी उमंग भरे हरियाली देखो मेरे गांव में

छाछ, सिवैयां, गुड़ धनिया लोगों के मन को भाये
चले सूप, धनकुटा, मथनिया, घर के भाग जगाये
रोज़ ईद, होली, दिवाली देखो मेरे गांव में !

वीणा, झांझ, सितार, पखावज अपनी धुन में बोलें
बरखा, पतझड़, धूप, शीत क्या, मीत-मीत संग डोलें
सारी ऋतुएं हैं मतवाली देखो मेरे गांव में !

लदे फलों-फूलों से ऊँचे-ऊँचे पेड़ घनेरे
डाल-डाल पर थके पखेरू आकर डालें डेरे
राम करें सबकी रखवाली देखो मेरे गांव में !

मेहनत का फल देख- देख कर नित किसान इतराएँ
धरती के सीने पर सोने की फसलें लहराएँ
हँसे खेत की बाली- बाली देखो मेरे गांव में !!

वाह वाह वाह, बहुत ही सुन्दर प्रवाहमई गीत कहा है नफीस अंसारी साहिब, मुबारकबाद कबूल करें

//वीणा, झांझ, सितार, पखावज अपनी धुन में बोलें
बरखा, पतझड़, धूप, शीत क्या, मीत-मीत संग डोलें
सारी ऋतुएं हैं मतवाली देखो मेरे गांव में !//

सुन्दर दृश्य दिखाया भाई अपना मन हर्षाया

लगता अपना गाँव यही है सबके मन को भाया

बहुत बधाई तुमको भाई लाये अपने गाँव में .....

वीणा, झांझ, सितार, पखावज अपनी धुन में बोलें
बरखा, पतझड़, धूप, शीत क्या, मीत-मीत संग डोलें
सारी ऋतुएं हैं मतवाली देखो मेरे गांव में !

लदे फलों-फूलों से ऊँचे-ऊँचे पेड़ घनेरे
डाल-डाल पर थके पखेरू आकर डालें डेरे
राम करें सबकी रखवाली देखो मेरे गांव में .......

बहुत ही सुंदर गीत आदरणीय अंसारी जी ...हार्दिक बधाई आपको

भोर सुहानी साँझ निराली देखो मेरे गांव में !
आई घर आंगन खुशहाली देखो मेरे गांव में !!....bas ek sunder geet ki kami thi...wo poori ho gai...Ansari sahab.

नफीस जी अच्छी रचना है, गाँव का दृश्य आँखों के सामने उत्पन्न हो रहा है, बहुत बहुत बधाई आपको |

छाछ, सिवैयां, गुड़ धनिया लोगों के मन को भाये

चले सूप, धनकुटा, मथनिया, घर के भाग जगाये

 

रोज़ ईद, होली, दिवाली देखो मेरे गांव में !

 

Waah nafis ji ,bahut sunder rachna ,ashesh badhai

आदरणीय नफीस जी, बहुत ही भावपूर्ण और सकारात्मक उर्जा से ओतप्रोत रचना है...लेकिन मेरी जिज्ञासा ये जानने में है की आप इतनी देर से क्यों आये? कहीं गाँव तो नहीं गए थे? बहरहाल, रचना के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

WAAH , BAHUT SUNDAR RACHNA AAPKI

गीत के लिये सादर बधाई स्वीकारें नफ़ीस भाई.. .

आदरणीय आप इतने समय तक कहाँ गायब रहे? हमारी आँखें तो पथरा सी गयीं थी.....आशा है सब कुशल मंगल है

ओ.बी.ओ. पर एक और सफलता का पंख लग गया है...आज..अब से कुछ पलों के बाद अपने अंजाम तक पहुचने वाले इस महोत्सव के साथ ही.....सब का साधुवाद....मंच-संचालक भाई धर्मेन्द्र शर्मा जी का विशेष आभार.



छन्न पकैया - छन्न पकैया,रात हुई अब आधा.

शुक्र मानीये  आयोजन में हुई नहीं पग-बाधा.......shubh-ratri.


RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"वो तराना नहीं कि तुझ से कहें आशिक़ाना नहीं कि तुझ से कहें । यह शेर कहता है कि यह तराना आशिक़ाना…"
22 minutes ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह मेरी बेध्यानी का परिणाम है, मुझे और सतर्क रहना पड़ेगा। "
50 minutes ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"यह तो ऋचा जी की ग़ज़ल पर कहा था, यहॉं न जाने कैसे चिपक गया। आपकी ग़ज़ल अभी पढ़ी नहीं है।"
54 minutes ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"मुझे लगता है कि मूल ग़ज़ल के शेर की विवेचना यह समझने में सहायक होगी कि ऐसी कठिन ज़मीनों पर शेर कैसे…"
56 minutes ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय तिलक जी नमस्कार  बहुत बहुत आभार आपका इतनी बारीक़ी से  हर एक बात बताई आपने और बेहतर…"
1 hour ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"कुछ भी होना नहीं कि तुझसे कहें रोना धोना नहीं कि तुझसे कहें १ मतले में जो क़ाफ़िया निर्धारित हुआ…"
2 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"ग़ज़ल में बह्र, रदीफ़, क़ाफ़िया का पालन अच्छा हुआ है। ग़म-ए-दौलत मिली है किस्मत से, ये लुटाना नहीं…"
2 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय, मैने तो आना के हिसाब से ही सब काफिया लिखे है। पूरी रचना पर टिप्पणी करते तो कुछ सीखने का…"
4 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें। शेर का शेर के रूप में पूरा होना और एक…"
9 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"इस मंच पर ग़ज़ल विधा पर जितनी चर्चा उपलब्ध है उसे पढ़ना भी महत्वपूर्ण है। इस पर विशेष रूप से ध्यान…"
10 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"धन्यवाद ऋचा जी।  गिरह ख़ूब हुई // आप भी मनजीत जी की तरह फ़िरकी ले रहीं हैं। हा हा "
10 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"आदरणीय अजेय जी नमस्कार  बहुत ख़ूब ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिए  गिरह ख़ूब…"
10 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service