For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ओ बी ओ लाइव महा-उत्सव" अंक - 33(Now closed with 1275 Replies)

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,

सादर अभिवादन । 

 

पिछले 32 कामयाब आयोजनों में रचनाकारों ने विभिन्न विषयों पर बड़े जोशोखरोश के साथ बढ़-चढ़ कर कलमआज़माई की है. जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर नव-हस्ताक्षरों, के लिए अपनी कलम की धार को और भी तीक्ष्ण करने का अवसर प्रदान करता है.

इसी सिलसिले की अगली कड़ी में प्रस्तुत है :

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक - 33 

विषय - "प्रकृति और मानव"

आयोजन की अवधि-  शनिवार 06 जुलाई 2013 से सोमवार 08 जुलाई 2013 तक

 
तो आइए मित्रो, उठायें अपनी कलम और दिए हुए विषय को दे डालें एक काव्यात्मक अभिव्यक्ति | बात बेशक छोटी हो लेकिन ’घाव करे गंभीर’ करने वाली हो तो पद्य-समारोह का आनन्द बहुगुणा हो जाए ।आयोजन के लिए दिये विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित पद्य-रचना पद्य-साहित्य की किसी भी विधा में स्वयं द्वारा लाइव पोस्ट कर सकते हैं । साथ ही अन्य साथियों की रचना पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते हैं ।


उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम सूचीबद्ध किये जा रहे हैं --

तुकांत कविता
अतुकांत आधुनिक कविता
हास्य कविता
गीत-नवगीत
ग़ज़ल
हाइकू
व्यंग्य काव्य
मुक्तक

शास्त्रीय-छंद  (दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका आदि-आदि)

अति आवश्यक सूचना : ओबीओ लाईव महा-उत्सव के 33 में सदस्यगण आयोजन अवधि के दौरान अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ अर्थात प्रति दिन एक ही दे सकेंगे, ध्यान रहे प्रति दिन एक, न कि एक ही दिन में तीन । नियमों के विरुद्ध, विषय से भटकी हुई तथा अस्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये तथा बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकता है. यह अधिकार प्रबंधन-समिति के सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा, जिस पर कोई बहस नहीं की जाएगी ।

(फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो 06 जुलाई दिन शनिवार लगते ही खोल दिया जायेगा) 

यदि आप किसी कारणवश अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें.


महा उत्सव के सम्बन्ध मे किसी तरह की जानकारी हेतु नीचे दिये लिंक पर पूछताछ की जा सकती है ...
"OBO लाइव महा उत्सव" के सम्बन्ध मे पूछताछ
 
मंच संचालिका 
डॉo प्राची सिंह 
(सदस्य प्रबंधन टीम)

ओपन बुक्स ऑनलाइन डॉट कॉम.

Views: 24138

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

प्राचीजी धन्यवाद आपको मेरी रचना  आयी..... आभार आप्का..

इस प्रयास पर बधाई प्रेषित है . 

धन्यवाद बागीजी..

आयोजन में प्रतिभागिता हेतु धन्यवाद कल्पना बहुगुणा जी.

आदरणीया मंच संचालिकाजी  "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक - 33 हेतु प्रस्तुत है मेरी द्वितीय रचना

   प्रकृति और मानव -2

 

जब भी प्रकृति ऋतु बदलती ,लगती बड़ी सुहानी

प्रकृति से मानव रिश्तों की ,सुनलो सभी कहानी

 

शरद ऋतु की धूप सुनहरी , मधुरस घोले आती

गर्मी की तपती दोपहरी , अंगारे बरसाती

 

वर्षा की फ़ुहार जगाती , मन में जीवन ज्योति

हरियाली में बिखर रहे हों , जैसे नभ से मोती

 

बादल ,बिजली ,सूरज किरणें ,सागर ,सरिता ,झरने

जब तक मर्यादा में रहते , लगते बड़े सलोने

 

मानव को गोद में ले प्रकृति , माँ सा लाड जताती

धन धान्य से समृद्ध करती , स्नेह सुधा बरसाती

 

मानव करता खिलवाड़ प्रकृति से , नई तकरीबें लाकर

विजय गीत वो गातें हैं , वैज्ञानिक प्रगति बता कर

 

वातावरण प्रदूषित करते , नष्ट हो रही ओज़ोन लेयर

बाँध रहे वो नदियों को , और काट रहे हैं जंगल

 

नित नूतन आविष्कार , नित नूतन अनुसंधान

नए नए प्रयोगों से करते , प्रकृति का अपमान

 

प्रकृति का प्रकोप भयंकर , उत्तराखण्ड दर्शाता

अतिवृष्टि ,अनावृष्टि ,भूस्खलन , सब तहस नहस कर जाता

 

नदियों की सुंदर उर्मियाँ भी , दानवी बन जाती

जल प्रलय लाकर के वो कहर बरपा जाती

 

प्रकृति सारी सुख सुविधाएँ देकर  , करती हमें माँ सा प्यार

नहीं उचित क्या मानव भी करे उससे ,  पुत्रवत् व्यवहार

 

 

 

विजयाश्री

०७.०७.२०१३

( मौलिक और अप्रकाशित )

आदरणीया बहुत मोहक और मधुर कथ्य है। आपने सच कहा कि उत्तराखण्ड की विपदा मानव द्वारा प्रकृति से किए गए दुव्र्यवहार का ही परिणाम है।
इस अभिव्यक्ति पर मेरी बधाई स्वीकारें!
सादर!

आदरणीया सुन्दर रचना //हार्दिक बधाई आपको

आ0 विजयाश्री जी, ..
बादल , बिजली, सूरज किरणें,सागर ,सरिता ,झरने
जब तक मर्यादा में रहते , लगते बड़े सलोने.... अतिसुन्दर प्रस्तुति। हार्दिक बधाई स्वीकारें। सादर,

सही कहा आपने आदरणीया विजयाश्री,  प्रकृति और मानव के मध्य माता-पुत्र का सम्बन्ध ही आज पुत्रों के अव्यावहारिक बर्ताव से धरती के लिए चिंता का कारण बन गया है.

इस संवेदनशील रचना के लिए सादर धन्यवाद

शुभम्

प्रकृति सारी सुख सुविधाएँ देकर  , करती हमें माँ सा प्यार

नहीं उचित क्या मानव भी करे उससे ,  पुत्रवत् व्यवहार.................वाह! लाजवाब.

आदरणीया विजया श्री जी बहुत सुन्दर प्रस्तुत रचना के लिए बहुत बहुत बधाई स्वीकारें.

बहुत सटीक प्रतिउत्तर है मानव के कर्मों का!

बधाई स्वीकारिये आदरणीया विजयश्री जी!  

आदरणीया विजयाश्री जी,  प्रकृति के वर्तमान स्वरूप को दर्शाती सुंदर रचना. सच कहा आपने, पुत्रवत् व्यवहार बहुत आवश्यक हो गया है.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"शुक्रिया मेरे भाई "
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"बहुत बहुत आभार आदरणीय। आप सब से सकारात्मक प्रतिक्रिया और प्रयास करने को प्रेरित करती…"
1 hour ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आभार ऋचा जी "
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आ. भाई अजय जी, अभिवादन। बेहतरीन गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
7 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"शानदार ग़ज़ल हुई। "
11 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इसे एक बार देख लें वो (जो) बुलाती रही उसे दिलबर भूख मारे उसी को भूल गया (भूख में वो उसी को भूल गया)"
11 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"कुछ सुझावबाप ख़ुद की ख़ुशी को भूल गया आज बेटा उसी को भूल गया १ (शेर को अभी और स्पष्ट किया जा सकता…"
11 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
" ‘अम्न का ख़्वाब रात में देखा’ में भी दोष है, यह शेर कुछ ऐसे हो सकता है।  अम्न…"
12 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"इसमें 'ही' गिराकर पढ़ा जायेगा। "
12 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"अभिवादन गुणीजन कुछ सुधार किए हैं कृपया देखिएगा तू जुदा हो के जब उदास हुईमैं भी अपनी हँसी को भूल…"
12 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय अजेय जी नमस्कार बहुत अच्छी ग़ज़ल हुई आपकी बधाई स्वीकार कीजिए गिरह भी ख़ूब है चांदनी वाला…"
12 hours ago
Richa Yadav replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-188
"आदरणीय दयाराम जी नमस्कार ग़ज़ल का अच्छा प्रयास किया आपने बधाई स्वीकार कीजिए गुणीजनों की प्रतिक्रिया…"
12 hours ago

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service