For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वक्त बड़ा ही शरारती बच्चा

वक्त बड़ा ही शरारती बच्चा

चुपके से बदल देता स्याही
बालों पे फेर देता चांदी
जज्बात में घेर देता आंधी
आँखों को घेरे, धुंधले सबेरे
भाल पर भूली शिकनें उकेरे
गालों पर गुज़रे पलों की कहानी
करता ही जाता यूं मनमानी
वक्त बड़ा ही शरारती बच्चा
अपनी धुन का बिलकुल पक्का
आवाजाई का चक्र घुमाता
जनक ले जाता जननी ले जाता
फिर गोदी भरता बचपन बिठाता
फिर से खिलौनों की बातें चलाता
किलकारी से ललक
ललक से चहक
वासन्ती फुहारें
गुले गुलजारें
सोने से दिन चांदी सी रातें
उमंगों तरंगों की उजली बातें
धरती बदलने की अम्बर टहलने की
सागर को मथने की दुनिया दहलने की
जोश की बातें होश की बातें
मस्ती सी बातें मदहोश बातें
भुलावे में रखता स्वंयभू बनाता
स्वंयभू बेचारा सम्भल भी न पाता
वो फिर खिलखिलाता हंसी उडाता
वक्त बड़ा ही शरारती बच्चा
चुपके से बदल देता स्याही
बालों पे फेर देता चांदी
जज्बात में घेर देता आंधी
आँखों को घेरे, धुंधले सबेरे
भाल पर भूली शिकनें उकेरे
गालों पर गुज़रे पलों की कहानी
करता ही जाता यूं मनमानी
वक्त बड़ा ही शरारती बच्चा
अपनी धुन का बिलकुल पक्का।
.
अमिता तिवारी
मौलिक व अप्रकाशित" 

Views: 418

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by रामबली गुप्ता on May 13, 2016 at 4:29pm
आपने आप में अनूठी रचना है आपकी आद.अमिता जी बिम्ब भी बहुत बेहतरीन लिया गया है। सहृदय बधाई स्वीकार करें।
Comment by amita tiwari on May 13, 2016 at 12:59am

मिथिलेश जी आपने पढ़ा और सराहा .धन्यवाद .

जज्बात में आंधी  आती है पर वक्त ही  तो है जो घेर के लाता  है  भीतर की आंधी  बाहर की आंधी ..


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on May 11, 2016 at 2:56pm

आदरणीया अमिता जी, इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई.

//जज्बात में घेर देता आंधी// का मतलब समझ नहीं आया.

सादर 

 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय सुरेश कुमार कल्याण जी, प्रदत्त विषय को सार्थक करतीब हुत बढ़िया दोहावली की प्रस्तुति। इस…"
6 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय दयाराम मेठानी जी आपने पर्यावरण के विभिन्न आयामों को सम्मिलित करते हुए एक बढ़िया प्रस्तुति दी…"
9 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय सुरेश कुमार कल्याण जी, प्रदत्त विषय पर बढ़िया कुंडलिया छंद हुआ है। इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक…"
13 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' जी, प्रदत्त विषय पर बहुत बढ़िया ग़ज़ल हुई है। इस प्रस्तुति…"
16 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"धुंध गहरी और खाई दिख रही है  अब तरक्की में तबाही दिख रही है। बोझ से घायल हुआ सीना जमीं…"
42 minutes ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। रचना पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए आभार।"
6 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Dr.Prachi Singh replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"सहर्ष सदर अभिवादन "
13 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, पर्यावरण विषय पर सुंदर सारगर्भित ग़ज़ल के लिए बधाई।"
15 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय सुरेश कुमार जी, प्रदत्त विषय पर सुंदर सारगर्भित कुण्डलिया छंद के लिए बहुत बहुत बधाई।"
15 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय मिथलेश जी, सुंदर सारगर्भित रचना के लिए बहुत बहुत बधाई।"
16 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत धन्यवाद।"
16 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-163
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। अच्छी रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
19 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service