For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")


!!! भजन !!!

विशनु सी बंशी वाला, मुरली मनोहर लाला!
बंशी ने हरा मेरा मान, कान्ह मैं तेरा गुलाम।।

तान त्रिपुरारी सोहे, बम-बम-बम हर-हर बोले।
आये कैलास से भोला, विषयी विरति ज्ञान लेके।।
काम शर चलाने वाला, कामेषु को ऐसा जारा ।
आशुतोष का उसे प्राणदान, कान्ह मैं तेरा गुलाम।।1

लोभ-क्षोभ-मद-शोले, कदम्ब डाली पर डोले ।
ब्रम्हा सा शान धर के, गोपी संग रास रच के।।
बसना हरण नन्दलाला, राधा सा नाम वाला ।
राधे ने हरा मेरा काम, कान्ह मैं तेरा गुलाम।।2

माया-मोह-क्रोध सारे, गोकुल ऐसे बल धारे ।
सखा-ग्वाल-बाल संग में, मथुरा के दंगल मारे।।
अर्जुन का सारथि कृष्णा, गीता का ज्ञान वाला ।
गीता ने हरा मेरा मान, कान्ह मैं तेरा गुलाम।।3

दहिया-माखन की चोरी, छोरिन की गगरी फोरी।
मैया को बूझन गोरी, उखल उर जसुमति डोरी।।
मुख मा सृषिट अस न्यारी, उगली गोबर्धन धारी।
छोरे ने दिया सत्यम नाम, कान्ह मैं तेरा गुलाम।।4

के0पी0सत्यममौलिक व अप्रकाशित

Views: 1186

Replies to This Discussion

बहुत मनभावन भजन! मथुरा वृंदावन का साक्षात्कार करा दिया समझिए|

बधाई आ0 केवल जी! 

आदरणीया गीतिका जी, आपको भजन पसन्द आया, मेरा प्रयास सार्थक हुआ। आपके उत्साहवर्धन हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर,

जय जय श्री राधेश्याम . भक्तिभाव से भरा भजन . आनन्द मन मगन .

आ0 विजय सर जी,  जय जय श्री राधे...............भजन पर आपका अपार स्नेह, अनुमोदन और उत्साहवर्धन हेतु हार्दिक आभार।  सादर,

भक्ति भाव से परिपूर्ण भजन, बधाई स्वीकारें आदरणीय केवल जी

आ0 जितेन्द्र भार्इ जी,  जय जय श्री राधे...............भजन पर आपका अपार स्नेह, अनुमोदन और उत्साहवर्धन हेतु हार्दिक आभार।  सादर,

  आ0 सुधीजनों.   सादर प्रणाम!    मैं करीब 10 वर्षो  तक साहित्य से दूर आध्यातिमक और धार्मिक विचारों में डूब गया था।  जहां मैंने विभिन्न धर्म ग्रंथो, वेदों और उपनिषदों के ऋचाओं विशेष कर गीता के गूढ़ रहस्यों को समझने की कोशिश की।   शुष्क व गहन विषयों पर विचारों को शब्दों में पिरोता रहा।  अपनी बुधिद और विवेक की सीमाओं में मैं जो कुछ भी सहेज सका, उनको सहजता की मालाओं जप किया। जब कभी मन उद्विग्न होता है तो.......इसी में खो जाता हूं।  जय जय श्री राधे............... हार्दिक आभार।  सादर,

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय मंच संचालक जी , मेरी रचना  में जो गलतियाँ इंगित की गईं थीं उन्हे सुधारने का प्रयास किया…"
44 seconds ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-178

परम आत्मीय स्वजन,ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 178 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का…See More
7 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"   आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, प्रस्तुत छंदों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार.…"
7 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"   आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर, प्रस्तुत रोला छंदों पर उत्साहवर्धन हेतु आपका…"
7 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"    आदरणीय गिरिराज जी सादर, प्रस्तुत छंदों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. सादर "
7 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश जी छंदों पर उपस्थिति और प्रशंसा के लिये हार्दिक आभार "
8 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय गिरिराज जी छंदों पर उपस्थित और प्रशंसा के लिए हार्दिक आभार "
8 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक जी छंदों की  प्रशंसा और उत्साहवर्धन के लिये हार्दिक आभार "
9 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक आभार आदरणीय मयंक कुमार जी"
9 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
" छंदों की प्रशंसा के लिये हार्दिक आभार आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी"
9 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"    गाँवों का यह दृश्य, आम है बिलकुल इतना। आज  शहर  बिन भीड़, लगे है सूना…"
9 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 166 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ भाईजी,आपकी टिप्पणी और प्रतिक्रिया उत्साह वर्धक है, मेरा प्रयास सफल हुआ। हार्दिक धन्यवाद…"
9 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service