For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मुक्तिका: हो रहे संजीव 'सलिल'

मुक्तिका:
हो रहे
संजीव 'सलिल'
*
घना जो अन्धकार है तो हो रहे तो हो रहे।
बनेंगे हम चराग श्वास खो रहे तो खो रहे।।
*
जमीन चाहतों की बखर हँस रही हैं कोशिशें।
बूंद पसीने की फसल बो रहे तो बो रहे।।
*
अतीत बोझ बन गया, है भार वर्तमान भी।
भविष्य चंद ख्वाब, मौन ढो रहे तो ढो रहे।।
*
मुश्किलों के मोतियों की कद्र कीजिए हुजूर!
हौसलों के हाथ माल पो रहे तो पो रहे।।
*
प्राण-मन से एक हुए, मिल न पाए गम नहीं।
दूर हुए तन-बदन, जो दो रहे तो दो रहे।।
*
सफेद चादरों के दाग, डामली सियासतें-
कोयलों से घिस-रगड़ धो रहे तो धो रहे।।
*
गीत जागरण के सुन-सुना रहें हों लोग जब।
न फ़िक्र कर 'सलिल', जो शेष रो रहे तो रो रहे।।
*

Views: 368

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on December 21, 2012 at 5:03pm

अतीत बोझ बन गया, है भार वर्तमान भी। 
भविष्य चंद ख्वाब, मौन ढो रहे तो ढो रहे।।

सत्य हि है, सादर 

Comment by वीनस केसरी on November 27, 2012 at 6:27pm

गीत जागरण के सुन-सुना रहें हों लोग जब।
न फ़िक्र कर 'सलिल', जो शेष रो रहे तो रो रहे।।

शानदार

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 27, 2012 at 2:35pm

आदरणीय आचार्यजी, आपकी मुक्तिका भाव समृद्ध होती ही है, कभी-कभी ईऽऽऽ  करवा देती है.  :-))))

दो रदीफ़ों पर एक अच्छी मुक्तिका है. परन्तु, अपने अध्ययन हेतु सादर जानना चाहता हूँ कि यह किस हिसाब से बाँधी गयी है ?

घना जो अंधकार है तो हो रहे, तो हो रहे
बनेंगे हम चराग श्वास खो रहे तो खो रहे।।.. .  १२ १२ १२ १२ १२ १२ १२ १२

प्राण-मन से एक हुए, मिल न पाए गम नहीं। .. २१ २१ २१ १२ २१ २१ २१ २ 
दूर हुए तन-बदन, जो दो रहे तो दो रहे।। .......   २१ १२ २ १ २ १२ १२ १२ १२

इसी तरह आगे की द्विपदियों में भी.. .   मैं मात्राओं को गिरा-उरा कर उपरोक्त हिसाब से ही तक्तीह कर पाया हूँ. आप कृपया समझायें कि मैं कहाँ गलत हूँ.

सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"जी सहृदय शुक्रिया आदरणीय इस मंच के और अहम नियम से अवगत कराने के लिए"
55 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय चेतन प्रकाश जी इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई। सादर"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय दयाराम मैठानी जी बहुत बढ़िया ग़ज़ल कही है। इस प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई स्वीकारें। सादर"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"मेरे कहे को मान देने के लिए हार्दिक आभार। आपका सुधार श्लाघनीय है। सादर"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"मेरे कहे को मान देने के लिए हार्दिक आभार। सादर"

"हार्दिक धन्यवाद आदरणीय"

"हार्दिक धन्यवाद आदरणीय "
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"आदरणीय इस मंच पर न कोई उस्ताद है न कोई शागिर्द। यहां सभी समवेत भाव से सीख रहे हैं। यहां गुरु चेला…"
1 hour ago
Aazi Tamaam replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-183
"बहुत ख़ूब ग़ज़ल हुई आदरणीय रिचा जी बधाई स्वीकार करें"
2 hours ago

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service