For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

काश
टूट जाए ये दीवार
और हो उन्मुक्त,
 उड़ चलूँ मैं,
भाव-पंख पसार
विस्तृत आकाश में दूर क्षितिज को नापने...
या 
बन मछली, करती
लहरों से अठखेलियाँ, 
बूँद बूँद से मोहब्बत,
छू लूँ सागर की तह
और ढूँढ लूँ सारे मोती....
या
मिल जाऊं मिट्टी में
और एकीकृत हो धरा से
शांत करूँ उसकी हलचल
ताकि न उजड़े फिर कोई जिंदगी
धरती के सीने में दफ़न अगन के प्रकोप से....
या
समा जाऊँ तुम्हारे भीतर
और जी लूँ तुम्हें
तुम्ही में हर पल
सोख लूँ, तुम्हारे
हर भाव को, हर ज्ञान को
और महसूस करूँ 
तुम्हारी पूर्ण खूबसूरती, जब चाहूँ....
काश टूट जाए
मेरे ही भीतर
मेरे ही देह-बोध की ये दीवार
और
अभी इसी वक़्त
हो जाऊँ मैं आज़ाद हर बंधन से.....

Views: 537

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on September 1, 2012 at 10:03am

बहुत बहुत आभार आदरणीय योगी सारस्वत जी , आपने इस अभिव्यक्ति को पसंद किया व इसकी सराहना कर मुझे प्रोत्साहित किया..

Comment by Yogi Saraswat on August 28, 2012 at 4:22pm
समा जाऊँ तुम्हारे भीतर
और जी लूँ तुम्हें
तुम्ही में हर पल
सोख लूँ, तुम्हारे
हर भाव को, हर ज्ञान को
और महसूस करूँ 
तुम्हारी पूर्ण खूबसूरती, जब चाहूँ....
काश टूट जाए
मेरे ही भीतर
मेरे ही देह-बोध की ये दीवार
और
अभी इसी वक़्त
हो जाऊँ मैं आज़ाद हर बंधन से.....
बहुत सुन्दर अभिव्यक्ति !

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 28, 2012 at 2:46pm

आदरणीय दीपक कुलुवी जी, इस रचना की सराहना कर प्रोत्साहित करने हेतु हार्दिक आभार 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 28, 2012 at 2:45pm

रह रचना प्रवाह आपको रुचा इस हेतु आभार नवल किशोर जी  


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 28, 2012 at 2:44pm

इस रचना में निहित सोच को मान देने के लिए बहुत बहुत आभार आदरणीय फूलसिंह जी 

Comment by Deepak Sharma Kuluvi on August 28, 2012 at 12:46pm

wonderful rachna......

kuluvi

Comment by Naval Kishor Soni on August 28, 2012 at 12:41pm
काश
टूट जाए ये दीवार
और हो उन्मुक्त,
 उड़ चलूँ मैं,
भाव-पंख पसार
विस्तृत आकाश में दूर क्षितिज को नापने...---
काश
टूट जाए ये दीवार
और हो उन्मुक्त,
 उड़ चलूँ मैं,
भाव-पंख पसार
विस्तृत आकाश में दूर क्षितिज को नापने........................बहुत ही सुंदर ..!
Comment by PHOOL SINGH on August 28, 2012 at 12:24pm

प्राची जी  नमस्कार

आपकी सोच को सलाम .......बहुत ही सुंदर ....सुंदर रचना ..

फूल सिंह


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on August 28, 2012 at 9:58am
आदरणीय अम्बरीश जी,
इस अतुकांत भाव प्रवाह को भी आपने सराहा इस हेतु आपका हार्दिक आभार.
आप बिलकुल सही कह रहे हैं  "मर्यादित छंद बंधन में रहकर किया गया प्रयास अत्यंत सुखकारी व संतुष्टि कारी होता है " ...
जब से मैंने ओबीओ पर छंद ज्ञान प्राप्त कर, छंद बद्ध रचना प्रयास शुरू किया है, मुझे स्वयं भी अतुकांत कवितायेँ लिखना संतुष्टिकर नहीं लगता. 
किन्तु , कभी कभी भाव प्रवाह इतना प्रबल होता है, कि उसे लिखे बिना रहा नहीं जाता, और वक़्त भी कम होता है, हम उसे छंद बद्ध कर भी नहीं पाते...
अक्सर कॉलेज के प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर खूबसूरत रास्ते में ४५-४५ मिनट तक गाड़ी चलाते हुए जब आती-जाती हूँ तो ही कविताओं का भाव आधार जन्म लेता है l  कल भी वक़्त बहुत कम था , और इन भावों को खोना नहीं चाहती थी, इसलिए  इसलिए आते ही सीधे अंतर-जाल पर इसे लिख दिया.
कई पन्ने भावों को समेटे बैठे हैं छंद-बद्ध होने को इंतज़ार में, कागज़ पर लिखती तो शायद एक पन्ना और बढ जाता .
 
फिर भी आपको इस रचना की भाव दिशा व सकारात्मकता प्रभावित कर सकी इस हेतु आपकी ह्रदय से आभारी हूँ.
सादर.
Comment by Er. Ambarish Srivastava on August 28, 2012 at 8:33am

//बन मछली, करती

लहरों से अठखेलियाँ, 
बूँद बूँद से मोहब्बत,
छू लूँ सागर की तह
और ढूँढ लूँ सारे मोती....
या
मिल जाऊं मिट्टी में
और एकीकृत हो धरा से
शांत करूँ उसकी हलचल
ताकि न उजड़े फिर कोई जिंदगी
धरती के सीने में दफ़न अगन के प्रकोप से....
काश टूट जाए
मेरे ही भीतर
मेरे ही देह-बोध की ये दीवार
और
अभी इसी वक़्त
हो जाऊँ मैं आज़ाद हर बंधन से.....
//
आदरेया डॉ० प्राची जी,   ......वैसे तो मर्यादित बंधन (चाहे वह छंदों का बंधन हो या कोई अन्य) में रहकर किया गया प्रत्येक प्रयास अंततः सुखकारी व संतुष्टिकारी ही होता है पर इस चंचल मन का क्या करें जो प्रत्येक बंधन से मुक्त रहकर सदैव उन्मुक्त बन कर ही जीना चाहता है......... आपकी इस रचना ने  इसे एक सही दिशा देते हुए इसकी सकारात्मक सोंच को सार्थकता प्रदान की है ..... मन के भावों को व्यक्त करती हुई इस बेहतरीन व सार्थक रचना के लिए हृदय से बधाई व साधुवाद स्वीकारें ....... सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
1 hour ago
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
8 hours ago
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेतुझे याद किया था हमने ... "क्या...तुम्हारे मन के द्वार…See More
9 hours ago
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

हरिगीतिका छंद

  हरि नाम लो हरि नाम लो हरि, नाम लो  हरि नाम लो।यह नाम  ही  है  सत्य  मानव,  भोर लो नित शाम…See More
Friday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर,  चौपाइयों की इस प्रस्तुति पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हृदय से…"
Friday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत चौपाइयों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार. जी !…"
Friday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Jul 21

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Jul 20
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Jul 18
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service