For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

गौरवान्ज्जली - शहीद की पत्नी के नाम एक पत्र

अपने मन को मुर्झाने मत देना 

अपने बच्चों की दुनियाँ को कुम्हलाने मत देना 

बच्चे यदि पापा से मिलने को मचलें ,तो उन्हें ,

समन्दर की लहरें दिखा लाना ,

बगीचे में जाकर फूलों की खुशबू सुंघा लाना |

 

क्या हुआ जो एक जिन्दगी ने 

'अपने अनगिनत बसंत देश के नाम लिख दिए ?                        

लोग पतंगों की मानिंद जी कर ,

इस दुनियाँ से विदा हो जाते हैं , 

तुम फक्र करना की तुम्हारे पति ने अपना चोला 

बसंती रंग लिया,

देश  के लिए अपनी जां निसार कर गया .|

इतिहास  अपने वतन के  इन शहीदों की मिसाल को ,

अपने पन्नों पर ,सुनहरे रंग की छटा से

सराबोर रखेगा, शहादत के नाम पर |

 

मैं  समझ  सकती हूँ ,जिंदगी भुलावे में नहीं जी जा सकती 

मैं समझ सकती  हूँ   जिंदगी छलावे में नहीं जी जा सकती 

लेकिन, हिम्मत से काम लेना ,

तुम उस देश की मिटटी में जन्मी हो ,जहां 

हर पल -हर क्षण ,एक माता ,शहीद को जन्म देती है |

 

ये राजस्थान ,ये पंजाब ,ये महाराष्ट्र ,

ये सारे  हिंदुस्तान की धरती हे ,

जो शहीदों की शहादत की कहानी कहती है | 

स्वयं आँसू पी  लेना 

नाज  करना अपने शहीद की पत्नी होने पर 

गरल पीने वाले ही शिवशंकर बनाते हैं |

मत समझना इन्हें शब्दों की कोरी सहानुभूति 

ये है  एक  नहीं, अनेक संवेदनशील 

भारतवासियों की, गौरवांजली |

 

शहीद की शहादत की सुगंध , 

इस देश की

ये बासंती हवाएं पहुंचाएंगी ,सरहद के पार 

जहाँ कोई, उस वतन की तुम्हारी सखी सहेली ,

कोई माँ ,तुम्हारे ही जैसी पीड़ा झेल रही होगी ,

शायद, शायद वो अपने कोख के बच्चे को कहे ,

अमन चैन का रास्ता चुनना 

किसी माँ की कोख सूनी मत करना ,

किसी पत्नी का सुहाग मत उजाड़ना 

हो सके तो ,किसी बेटे को 

माँ की बूढ़ी पथरायी आँखों से मिला देना 

किसी पत्नी की माँग को सुरमई रंग दे देना 

पापा को उनकी नन्ही कलियों और कोंपलों से मिला देना 

भाई को बहिन की रंगीन राखियों से |

 

ये भारत देश है ,

यहाँ कोई सीता अग्नि-परीक्षा से नहीं डरती ,और 

कोई शहीद की विधवा "राष्ट्र धर्म" निभाने से पीछे नहीं हटती |

 

अपने मन को मुर्झाने मत देना 

अपने बच्चों की दुनियाँ को कुम्हलाने मत देना 

बच्चे यदि पापा से मिलने को मचलें ,तो उन्हें ,

समन्दर की लहरें दिखा लाना ,

बगीचे में जाकर फूलों की खुशबू सुंघा लाना |

 

क्या हुआ जो एक जिन्दगी ने 

'अपने अनगिनत बसंत देश के नाम लिख दिए ?                        

लोग पतंगों की मानिंद जी कर ,

इस दुनियाँ से विदा हो जाते हैं , 

तुम फक्र करना की तुम्हारे पति ने अपना चोला 

बसंती रंग लिया,

देश  के लिए अपनी जां निसार कर गया .|

इतिहास  अपने वतन के  इन शहीदों की मिसाल को ,

अपने पन्नों पर ,सुनहरे रंग की छटा से

सराबोर रखेगा, शहादत के नाम पर |

 

मैं  समझ  सकती हूँ ,जिंदगी भुलावे में नहीं जी जा सकती 

मैं समझ सकती  हूँ   जिंदगी छलावे में नहीं जी जा सकती 

लेकिन, हिम्मत से काम लेना ,

तुम उस देश की मिटटी में जन्मी हो ,जहां 

हर पल -हर क्षण ,एक माता ,शहीद को जन्म देती है |

 

ये राजस्थान ,ये पंजाब ,ये महाराष्ट्र ,

ये सारे  हिंदुस्तान की धरती हे ,

जो शहीदों की शहादत की कहानी कहती है | 

स्वयं आँसू पी  लेना 

नाज  करना अपने शहीद की पत्नी होने पर 

गरल पीने वाले ही शिवशंकर बनाते हैं |

मत समझना इन्हें शब्दों की कोरी सहानुभूति 

ये है  एक  नहीं, अनेक संवेदनशील 

भारतवासियों की, गौरवांजली |

 

शहीद की शहादत की सुगंध , 

इस देश की

ये बासंती हवाएं पहुंचाएंगी ,सरहद के पार 

जहाँ कोई, उस वतन की तुम्हारी सखी सहेली ,

कोई माँ ,तुम्हारे ही जैसी पीड़ा झेल रही होगी ,

शायद, शायद वो अपने कोख के बच्चे को कहे ,

अमन चैन का रास्ता चुनना 

किसी माँ की कोख सूनी मत करना ,

किसी पत्नी का सुहाग मत उजाड़ना 

हो सके तो ,किसी बेटे को 

माँ की बूढ़ी पथरायी आँखों से मिला देना 

किसी पत्नी की माँग को सुरमई रंग दे देना 

पापा को उनकी नन्ही कलियों और कोंपलों से मिला देना 

भाई को बहिन की रंगीन राखियों से |

 

ये भारत देश है ,

यहाँ कोई सीता अग्नि-परीक्षा से नहीं डरती ,और 

कोई शहीद की विधवा "राष्ट्र धर्म" निभाने से पीछे नहीं हटती |

  • मोहिनी चोरडिया

 

 

 

Views: 411

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on August 14, 2011 at 10:46pm

इस भावपूर्ण कविता पर हार्दिक बधाई स्वीकार करें.


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on August 14, 2011 at 8:37pm

मोहिनी जी, बेहद मार्मिक रचना बन पड़ी है, भावनाओं की बेहतरीन अभिव्यक्ति , बधाई कुबूल कीजिये |

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post पूनम की रात (दोहा गज़ल )
"धरा चाँद गल मिल रहे, करते मन की बात।   ........   धरा चाँद जो मिल रहे, करते मन…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आम तौर पर भाषाओं में शब्दों का आदान-प्रदान एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। कुण्डलिया छंद में…"
1 hour ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post अस्थिपिंजर (लघुकविता)
"जिन स्वार्थी, निरंकुश, हिंस्र पलों का यह कविता विवेचना करती है, वे पल नैराश्य के निम्नतम स्तर पर…"
2 hours ago
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-124 (प्रतिशोध)
"आदरणीय  उस्मानी जी डायरी शैली में परिंदों से जुड़े कुछ रोचक अनुभव आपने शाब्दिक किये…"
Thursday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-124 (प्रतिशोध)
"सीख (लघुकथा): 25 जुलाई, 2025 आज फ़िर कबूतरों के जोड़ों ने मेरा दिल दुखाया। मेरा ही नहीं, उन…"
Wednesday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-124 (प्रतिशोध)
"स्वागतम"
Tuesday
सुरेश कुमार 'कल्याण' posted a blog post

अस्थिपिंजर (लघुकविता)

लूटकर लोथड़े माँस के पीकर बूॅंद - बूॅंद रक्त डकारकर कतरा - कतरा मज्जाजब जानवर मना रहे होंगे…See More
Jul 29

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी
"आदरणीय सौरभ भाई , ग़ज़ल की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार , आपके पुनः आगमन की प्रतीक्षा में हूँ "
Jul 29

सदस्य कार्यकारिणी
गिरिराज भंडारी commented on गिरिराज भंडारी's blog post तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी
"आदरणीय लक्ष्मण भाई ग़ज़ल की सराहना  के लिए आपका हार्दिक आभार "
Jul 29
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-181
"धन्यवाद आदरणीय "
Jul 27
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-181
"धन्यवाद आदरणीय "
Jul 27
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-181
"आदरणीय कपूर साहब नमस्कार आपका शुक्रगुज़ार हूँ आपने वक़्त दिया यथा शीघ्र आवश्यक सुधार करता हूँ…"
Jul 27

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service