For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल : रूबरू अब सलाम होता है… "राज"

वजन : 2122 1212 22

वक़्त किसका गुलाम होता है 

कब कहाँ किसके नाम होता है 

 

कल तलक जिससे था गिला तुमको 

आज किस्सा तमाम होता है 

 

खास है  जो  मुआमला अपना 

घर से निकला तो  आम होता है 

 

आज जग में सिया नहीं मिलती 

औ’ किताबों में राम होता है 

 

चिलमनो में मुहब्बतें कल थी 

अब तमाशा ये आम होता है 

 

अश्क कल दर्द के जो पीते थे 

हाथ में आज जाम होता है  

 

रास्ते तो करीब आ जाएं  

दूर कितना  मुकाम होता है  

 

रंजिशे तुम जहां कहीं पालो    

 मौन  उस पर  विराम  होता है 

 

‘राज’ ख्वाबों  में ही नहीं मिलती 

रूबरू अब सलाम होता है 

*******************************

Views: 1075

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 3, 2013 at 10:49am

आदरणीय सौरभ जी दिल से प्रभूत आभार आपका 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 3, 2013 at 10:41am

मेरे कहे को मान देने के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ, आदरणीया राजेश कुमारीजी.

सहमति से स्वीकार्य इन परिवर्तनों को आपकी ग़ज़ल पर लागू किया जाता है, आदरणीया..

सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 3, 2013 at 9:37am

आदरणीय सौरभ जी ग़ज़ल पर आपकी तारीफ़ सुनकर मेरा भी मन झूम गया  है आपने जो इस्स्लाह दी है सही दी है। मेरी डायरी में  एक शेर में पहले से ही तो था इसमें पोस्ट करते वक़्त वो कर दिया था  दूसरे  शेर में बस के स्थान पर औ ही ठीक लगेगा। तहे दिल से आपका बारम्बार शुक्रिया । 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 3, 2013 at 7:47am

आदरणीया राजेश कुमारी जी, बधाई बधाई बधाई

मन झूम गया ग़ज़ल पढ कर.. .

पुनः बधाई

 

संप्रेषण थोड़ा और कसा जाय, जैसे इन शेरों को देखें -

पास है  जो  मुआमला अपना 

घर से निकला वो  आम होता है ...  .  सानी में वो को तो करना बहुत कुछ कहने लगता है

 

आज जग में सिया नहीं मिलती 

बस किताबों में राम होता है....... .....  सानी में बस को औ’ किया जाय तो मिसरों में एकसार भी बना रहेगा और बात ठोस हो कर विश्वास के साथ आयेगी. 

ऐसा मेरा मानना है.

एक अच्छी ग़ज़ल के लिये पुनः धन्यवाद.

शुभम्


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 2, 2013 at 10:50pm

प्रिय महिमा श्री जी आपको ग़ज़ल पसंद आई तहे दिल से शुक्रिया आपका 

Comment by MAHIMA SHREE on July 2, 2013 at 10:48pm

आदरणीय राजेश दी .. बहुत ही खुबसूरत गजल ... क्या बात है !!!! बहुत -२ बधाई आपको


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 2, 2013 at 8:57pm

आदरणीय सानी कर्तार्पुरी जी ग़ज़ल  आप जैसी शख्सियत से  सराहना पाकर धन्य हुई तहे दिल से शुक्रिया |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 2, 2013 at 8:53pm

प्रिय गीतिका  ग़ज़ल पर आपकी प्रतिक्रिया आपकी सराहना सर आँखों पर  तहे दिल से आभार 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 2, 2013 at 8:52pm

आदरणीय शिज्जू एस जी ग़ज़ल पर आपकी प्रतिक्रिया हेतु तहे दिल से आभार |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on July 2, 2013 at 8:51pm

जीतेन्द्र पास्तारिया जी ग़ज़ल पर आपकी प्रशंसा से दिल हर्षित है पाठक को लेखन  आ जाए और क्या चाहिए दिल से आभार आपके आत्मीय शब्द मिले तहे दिल से आभार मेरा लिखना सार्थक हुआ 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आदरणीया प्रतिभा जी, मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार। बहुत बहुत धन्यवाद। आपने सही कहा…"
15 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"जी, शुक्रिया। यह तो स्पष्ट है ही। "
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"सराहना और उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"लघुकथा पर आपकी उपस्थित और गहराई से  समीक्षा के लिए हार्दिक आभार आदरणीय मिथिलेश जी"
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आपका हार्दिक आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"लेकिन उस खामोशी से उसकी पुरानी पहचान थी। एक व्याकुल ख़ामोशी सीढ़ियों से उतर गई।// आहत होने के आदी…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"प्रदत्त विषय को सार्थक और सटीक ढंग से शाब्दिक करती लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आदाब। प्रदत्त विषय पर सटीक, गागर में सागर और एक लम्बे कालखंड को बख़ूबी समेटती…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीय मिथिलेश वामनकर साहिब रचना पटल पर अपना अमूल्य समय देकर प्रतिक्रिया और…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"तहेदिल बहुत-बहुत शुक्रिया जनाब मनन कुमार सिंह साहिब स्नेहिल समीक्षात्मक टिप्पणी और हौसला अफ़ज़ाई…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आदरणीया प्रतिभा जी प्रदत्त विषय पर बहुत सार्थक और मार्मिक लघुकथा लिखी है आपने। इसमें एक स्त्री के…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"पहचान ______ 'नवेली की मेंहदी की ख़ुशबू सारे घर में फैली है।मेहमानों से भरे घर में पति चोर…"
yesterday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service