For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

          गीता के द्वितीय अध्याय का प्रारंभ  अर्जुन के उदार एवं वदान्य चरित्र  के प्राकट्य से हुआ है I कौरव सेना पर आक्रमण  करने की असमर्थता और उसकी विरक्ति का मनोविज्ञान  प्रथम अध्याय में ही स्पष्ट हो चुका था  I अब अर्जुन को लगता है कि भीष्म और द्रोण  जेसे युग पुरुषो पर आक्रमण कर  उनका बध  करने से  "भैक्ष्यमपीह लोके श्रेयः " 2/5  की स्थिति उत्तम है वैसे भी जिन भोगो की प्राप्ति भयावह संग्राम  और भीषण रक्तपात पर अवलंबित हो उसके रक्तरंजित होने में कदाचित कोई संदेह नहीं है I अतः  'भोगानरुधिरप्रदिग्धान' 2 / 5 की अवधारणा और उसके प्रति अर्जुन की सहज अस्वीकृति  नितांत स्वाभाविक है  I मजे की बात यह है कि  अर्जुन विनम्र भाव से इसे अपना ' कार्पण्य दोष' कहता है I  उसे अपनी कर्तव्यविमूढ़ता  का अहसास है और वह प्रपत्ति  भाव से प्रभु की शरण में जाने को आतुर है  I

          प्रत्यक्षतः कृष्ण अर्जुन के सखा एवं  मित्र है I वे परस्पर रिश्तो की सुमधुर डोर से भी बंधे है I लोक् द्रष्टि से उनके बीच सम-भाव  होना स्वाभाविक है I परन्तु वस्तुतः ऐसा नहीं है Iकृष्ण का अलौकिक  स्वरुप भले  ही अभी तक अर्जुन के समक्ष पुर्णतः प्रकाशित  नहीं हुआ है, पर अर्जुन को उसका आभास अवश्य है I  वह अपने जीवन में कई बार कृष्ण के अजगुत करिश्मो को देख चुका है  I यही कारण है कि वह अपने व्यामोह का सारा भार कृष्णार्पित कर स्वयं भार मुक्त होना चाहता  है I उसे युद्धस्थल  मे  अनायास उत्पन्न अपने  कायरतापूर्ण निर्णय  एवं किकर्तव्यविमूढ़ता की स्थिति से उबरना है  I इसके लिए कृष्ण से बढ़कर  अन्य कोई अवलंबन, विकल्प अथवा संबल  उसके पास नहीं है I वह एक आर्त्त भक्त की भांति पुकार उठता है -

                                               यच्छ्रेयः  स्यान्निश्चितं ब्रूहि तन्मे I

                                        शिष्यस्तेsहम  शाधि मां त्वां  प्रपन्नम II  2 /7

          अर्जुन द्वारा कृष्ण का शिष्यत्व ग्रहण  द्वितीय अध्याय की प्रस्तावना मात्र है  I  तदनंतर कृष्ण जैसे ही  गुरु  के वरेण्य पद पर आविर्भूत होते है ,गीता का मुख्य प्रतिपाद्य  धीरे धीरे मूर्त स्वरुप धारण करने लगता है I  गीता का यह अंश इतना महत्वपूर्ण  और  प्रभावशाली है कि विद्वानों को  इसे गीता का सार मानने में कोई संकोच नहीं हुआ I कृष्ण ने प्रथमतः  'साँख्य योग' के अंतर्गत आत्मा की अमरता  का स्वरुप स्पष्ट किया है  I तदुपरांत  कर्मयोग के अंतर्गत निष्काम कर्म की शिखरस्थता को प्रतिपादित किया है  I अध्याय के अंत में उन्होंने अर्जुन को  'स्थितप्रज्ञ '  बनने  की शिक्षा  देते हुए उसके लक्षणादि पर प्रकाश डाला है I

          गीता का साँख्य कपिल मुनि के विश्रुत साँख्य शास्त्र से भिन्न है I  इसमें प्रकृति और पुरुष का आलंबन लेकर सृष्टि के क्रिया कलापों के नियमन का प्रयास नहीं हुआ है  I गीता का आत्म विषयक दर्शन छोटा और  चुटीला है  i इसकी स्थिति बिंदु में समुंद अथवा गागर में  सागर जैसी है  I आत्मा के अमरत्व और उसके विशिष्ट गुणों का उल्लेख प्रायशः अनेक  दर्शनों एवं उपनिषदों में  हुआ है i किन्तु गीता में  इसे निगूढ़ न बनाकर बड़े सहज ढंग से आसान उदहारर्णो द्वारा समझाया गया है I  देह से पृथक देही की नित्यता की ओर संकेत  करते  हुये कृष्ण स्पष्ट  कर देते है कि परमात्मा और आत्मा  दोनों ही समानधर्मा है I किन्तु  'न त्वेवाहं जातु नाशं  न त्वम् नेमे जनाधिपाः ' 2 /12  में जीवात्मा और आत्मा  का पार्थक्य इंगित नहीं होता जबकि कपिल मुनि के दर्शन में  यह पृथकता  स्पष्ट है  I गीता के अनुसार आत्मा का अस्तित्व पूर्व में था, वर्तमान में है और भविष्य में रहेगा  I शरीरधारी आत्मा अर्थात देह में जैसे धीर- धीरे बाल्यावस्था, तरुणावस्था  और वार्धक्य का अनुगमन होता है वैसे ही मृत्यु इसका अगला चरण अथवा उपसंहार है I जिस शरीर के लिए लोग संतापं करते  है वह 'असत ' है I  इसके विपरीत केवल चिर अविनाशी  आत्मा ही' सत' है I  विडंबना यह है कि संसार इस 'सत' से अनभिज्ञ रह्र्ता है  और 'असत' के लिए नाना  प्रकार के क्रंदन ' विलाप' शोक और अश्रुपात करता है i सामान्य जन भी यह तो जानते ही है कि एक दिन देह का मिटना तय है I यह अवश्यम्भावी और अपरिहार्य है , फिर भी उनके  ह्रदय में  'सत' का उदय नही  होता I साँख्य -दर्शन कहता है परमात्मा  एक और जीवात्मा  अनंत  है और इन सभी का अमरत्व असंदिग्ध है  I गीता में भी  कहा गया है - 

                                          न जायते  म्रियते  वा कदाचिन्नायं  भूत्वा भविता या न भूयः

                                          अजो  नित्यः  शाश्वतोsयं पुराणों  न हन्यते हन्यमाने शरीरे I  2 /20  

 

   मौलिक एवं अप्रकाशित                                                     

 

                                  (आगे भी है  जो  दो या तीन किश्तों में पूरा हो सकेगा यदि मा० एडमिन की अनुमति हो)

 

 

 

 

 

 

 

 

       

Views: 843

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आदरणीया प्रतिभा जी, मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार। बहुत बहुत धन्यवाद। आपने सही कहा…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"जी, शुक्रिया। यह तो स्पष्ट है ही। "
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"सराहना और उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक आभार आदरणीय उस्मानी जी"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"लघुकथा पर आपकी उपस्थित और गहराई से  समीक्षा के लिए हार्दिक आभार आदरणीय मिथिलेश जी"
yesterday
Manan Kumar singh replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आपका हार्दिक आभार आदरणीया प्रतिभा जी। "
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"लेकिन उस खामोशी से उसकी पुरानी पहचान थी। एक व्याकुल ख़ामोशी सीढ़ियों से उतर गई।// आहत होने के आदी…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"प्रदत्त विषय को सार्थक और सटीक ढंग से शाब्दिक करती लघुकथा के लिए हार्दिक बधाई स्वीकार करें आदरणीय…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आदाब। प्रदत्त विषय पर सटीक, गागर में सागर और एक लम्बे कालखंड को बख़ूबी समेटती…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीय मिथिलेश वामनकर साहिब रचना पटल पर अपना अमूल्य समय देकर प्रतिक्रिया और…"
yesterday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"तहेदिल बहुत-बहुत शुक्रिया जनाब मनन कुमार सिंह साहिब स्नेहिल समीक्षात्मक टिप्पणी और हौसला अफ़ज़ाई…"
yesterday

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"आदरणीया प्रतिभा जी प्रदत्त विषय पर बहुत सार्थक और मार्मिक लघुकथा लिखी है आपने। इसमें एक स्त्री के…"
yesterday
pratibha pande replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-126 (पहचान)
"पहचान ______ 'नवेली की मेंहदी की ख़ुशबू सारे घर में फैली है।मेहमानों से भरे घर में पति चोर…"
yesterday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service