For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

एक घोषणा:-महीने का सक्रिय सदस्य (Active Member of the Month)

ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सदस्यों को यह बताते हुए बहुत ख़ुशी हो रही है कि OBO परिवार के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय OBO प्रबंधन द्वारा किया गया है, इसके लिये सितम्बर माह से प्रत्येक महीने के १ तारीख को सदस्य के पिछले महीने के गतिविधि को आधार मानकर OBO परिवार के किसी एक सदस्य का चुनाव "महीने का सक्रिय सदस्य" ( Active Member of the Month ) के रूप मे किया जायेगा तथा उनका छाया चित्र संक्षिप्त परिचय के साथ OBO के मुख्य पृष्ठ पर पूरे महीने के लिये लगाया जायेगा |

महीने का सक्रिय सदस्य ( Active Member of the Month ) का चुनाव करते समय OBO प्रबंधन निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखेगी,
१-ब्लॉग और फोरम पर सदस्य की सक्रियता रचना / टिप्पणी के रूप में,
२-chat पर सदस्य की सक्रियता,
३-अन्य सदस्यों के साथ व्यवहार,

आशा है कि ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के इस कदम की सराहना आप लोगो से मिलेगी, यदि कोई सुझाव हो तो अवश्य लिखेंगे |

संशोधन :-

1-ओ बी ओ प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि माह अगस्त2011 से "महीने का सक्रिय सदस्य" ( Active Member of the Month ) का छाया चित्र ओ बी ओ मुख्य पृष्ठ पर अत्यंत संक्षिप्त परिचय के साथ लगाया जायेगा |

2-ओ बी ओ देगा "महीने के सक्रिय सदस्य" को नकद पुरस्कार :-  माह जनवरी २०१२ से "महीने के सक्रिय सदस्य" (Active member of the month) को पुरस्कार स्वरूप ११०० रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. यह पुरस्कार "ग्रिक्स टेक्नोलोजीज (प्रा) लिमिटेड", मोहाली (पंजाब) द्वारा प्रायोजित किया गया है. 

3-पुरस्कार राशि का बैंक ड्राफ्ट केवल भारत में भुगतेय और प्रमाण पत्र भारत के पते पर ही भेजा जायेगा |

New :- दिनांक १ जनवरी २०१४ के प्रभाव से प्रायोजक मिल जाने तक नगद पुरस्कार राशि प्रदान नहीं की जाएगी , यह पोस्ट इस हद तक संशोधित |
आप सबका अपना ही
एडमिन
OBO

Views: 24259

Reply to This

Replies to This Discussion

महीने का सक्रिय सदस्य" सम्मान मई - 2015 हेतु आदरणीया निधि अग्रवाल जी को हार्दिक बधाई. आशा है आगे भी आपकी ऐसी ही सक्रियता से मंच लाभ्वान्वित होगा. शुभकामनायें 

आदरणीय मिथिलेश जी .. बहुत बहुत बहुत शुक्रिया .. आपका मार्गदर्शन और प्रेरणा बहुत मायने रखती हैं 

मैं काफी दिन से बाहर रही और मंच पर नहीं आ पायी .. इसलिए घोषणा और आपके सन्देश का पता नहीं चला इसलिए ह्रदय तल से माफ़ी चाहती हूँ 

आदरणीया निधिजी, आपकी सक्रियता इस मंच को सकर्मक बनाय रखेग. सर्वाधिक सक्रिय सदस्य चयनित होने पर हार्दिक बधाइयाँ..

शुभेच्छाएँ.

आदरणीय सौरभ  जी .. बहुत बहुत धन्यवाद .. 

मैं कई दिन से मंच से दूर थी. इसलिए आपका सन्देश पढ़ नहीं पायी. क्षमां करें 

कोशिश करुँगी की मंच पर सक्रीय रह पाऊं .. आपका सहयोग और मार्गदर्शन मिलता रहे बस यही आशा 

आदरणीया निधि जी. आपका महीने का सबसे सक्रीय सदस्य चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई व् शुभकामनायें

सादर!

आदरणीय जितेन्द्र  जी .. बहुत बहुत धन्यवाद 

मैं कई दिन से मंच से दूर थी. इसलिए आपका सन्देश पढ़ नहीं पायी. क्षमां करें 

आपका स्नेह यूँ ही मिलता रहेगा ऐसी आशा रखती हूँ 

महीने का सक्रिय सदस्य चुने जाने पर आ० निधि जी हार्दिक बधाई व् शुभकामनाए!

आदरणीय कृष्ण जान गोरखपुरी जी .. बहुत बहुत धन्यवाद 

मैं कई दिन से मंच से दूर थी. इसलिए आपका सन्देश पढ़ नहीं पायी. क्षमां करें और प्रेम बनाये रखें 

आदरणीय बागी जी और मंच के सभी सम्मानित सदस्यों का बहुत बहुत आभार

मैं बहुत दिनों से मंच पर नहीं आ पायी इसलिए मुझे पता ही नहीं चला की मुझे इस सम्मान से नवाजा गया है.

मैंने तो बस छोटी सी कोशिश की थी .. आप सभी ने मुझे इस लायक समझा इसके लिए अभिभूत हूँ 

आदरणीय बागी जी एवं मंच के सभी मित्रों का हृदयतल से आभार .. इस प्रेम से अभिभूत हूँ 

आप सभी के प्यार, मार्गदर्शन और प्रेरणा की भूखी हूँ .. और कुछ नहीं चाहिए 

कोशिश करुँगी की मंच पर सक्रीय रहूँ और सीखती रहूँ आप सबसे 

आ० निधि जी ,आपको ढेरों बधाईयाँ अच्छा लगा आज आप आई ओबिओ आपकी सक्रियता से आपकी रचनाओं से इसी तरह फलीभूत होता रहे मंगल कामना आपको शुभकामनायें |

आदरणीय राजेश दीदी .. आपका बहुत बहुत धन्यवाद ..कोशिश करुँगी की मंच को निराश न करूँ. 

व्यस्तता की वजह से मंच पर आना नहीं हुआ .. इसलिए ऐसी भूल हुई 

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service