For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

श्री सतीश मापतपुरी जी लिखते है कि.....

 

OBO  पर साहित्य की कई विधाएं, जैसे -गीत,कविता,ग़ज़ल, मुक्तक, लघुकथा आदि मौजूद है, कहानी भी एक सशक्त विधा है. धारावाहिक रूप में (क्रमश:) कहानी को OBO पर रखा जा सकता है की नहीं? OBO -सम्पादक- मंडल,
प्रधान सम्पादक, ADMIN तथा OBO परिवार के सभी सदस्यों की राय सादर
आमंत्रित है. मेरी राय है कि कहानी के बिना OBO में कुछ खाली -खाली
सा लगता है.

Views: 966

Replies to This Discussion

आदरणीय सतीश मापतपुरी जी, ओपन बुक्स ऑनलाइन अपने नाम की तरह ही ओपन है, यह आप का अपना परिवार है, OBO साहित्य की हर विधा का स्वागत करता है, OBO पर पूर्व मे कहानी और लघु कथा प्रकाशित हो चुके हैं और होते रहते हैं. यदि कोई साहित्यकार कोई लम्बी कहानी धारावाहिक के रूप मे पोस्ट करना चाहते हो तो उनका ह्रदय से स्वागत है, ब्लॉग section मे अपनी कहानी अंक-१,२,३,...... के साथ पोस्ट कर सकते है |

लघु कथा का एक विशेष आयोजन माह में एक बार रखा जा सकता है | यह अच्छी शुरुआत होगी !

 मैं अभिनवजी की बात का शत -प्रतिशत समर्थन करते हुए अपनी तरफ से भी इस आयोजन  की सिफारिश करता हूँ.

आदरणीय अरुण जी आपका सुझाव सदैव प्राप्त होते रहते है जिससे ओ बी ओ को ज्यादा बेहतर करने में सहयोग मिलता है, लघु कथा / कथा बहुत ही कम पोस्ट किये जाते रहे है, इसलिए मासिक रूप से आयोजन करने में हिचकिचाहट है, ऐसा न हो कि केवल दो-चार पोस्ट ही प्राप्त हो |

इसलिए मैं सदस्यों से आह्वान करता हूँ कि अधिक से अधिक अप्रकाशित लघु कथा ब्लॉग में पोस्ट करे, उचित संख्या में जब पोस्ट आने लगेंगे तो लघुकथा विशेष आयोजन किया जा सकेगा |

आदरणीय सतीश मापतपुरी जी आपका भी आभार |

के के बिरला पुरस्कार की सूचना के बारे में पढ़ा |अन्य इस प्रकार की सूचनाओं का आदान प्रदान हो तो अच्छा हो | ओ बी ओ लघु पत्र पत्रिकाओं में संपादक से पत्रव्यवहार कर परस्पर प्रचार प्रसार का रास्ता निकाल सकता है | इससे नए सदस्य जुड़ेंगे |

आपका सुझाव सराहनीय है | मिडिया से जुड़े सदस्यों से भी निवेदन है कि ओ बी ओ के बारे में आर्टिकल जहाँ संभव हो वहां प्रकाशित करे जिससे आपका ओ बी ओ परिवार और समृद्ध हो सके |

आदरणीय एडमिन सर!मेरा एक सुझाव है कि ओ.बी.ओ.प्रबंधन के तरफ से प्रतियोगिता,मुशायरा एवं महोत्सव के ही समान किसी निश्चित विषय विशेष पर निश्चित दिवसीय परिचर्चा का आयोजन भी किया जाना चाहिए।यथा-
1-स्वतंत्रता आन्दोलन में हिन्दी साहित्य की भूमिका।
2-दलित एवं साहित्य।
3-महिला एवं साहित्य।
4-'वियोगी होगा पहला कवि' कहां तक सच।
5-साहित्य बदलता है जमाना या जमाना साहित्य को।
6-साहित्य में समाज।
7-हिन्दी साहित्य और अंग्रेजी साहित्य:शिल्प,भाषा और कथ्य का तुलनात्मक अध्ययन।
8-बाल साहित्य की कमी क्यों?
9-अन्तर्जाल:साहित्य का नया आकाश।
आदि।
आदरणीय आप विचार करें की सुझाव उचित है यह नहीं।जहां तक मेरा मानना है ओ.बी.ओ. की गरिमा प्रतिष्ठित ही होगी।
सादर।

मेरी राय में किसी भी साहित्यिक मंच पर साहित्य की हर विधा के लिए स्थान होना चाहिए चाहे वह क्षणिका हो या नवगीत, लघुकथा या कहानी।

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on गिरिराज भंडारी's blog post तरही ग़ज़ल - गिरिराज भंडारी
"आ. भाई गिरिराज जी, सादर अभिवादन। बहुत खूबसूरत गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
18 hours ago
सुरेश कुमार 'कल्याण' posted a blog post

कुंडलिया

पलभर में धनवान हों, लगी हुई यह दौड़ ।युवा मकड़ के जाल में, घुसें समझ कर सौड़ ।घुसें समझ कर सौड़ ,…See More
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"   वाह ! प्रदत्त चित्र के माध्यम से आपने बारिश के मौसम में हर एक के लिए उपयोगी छाते पर…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"   आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, प्रस्तुत कुण्डलिया छंदों की सराहना हेतु आपका हार्दिक…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय चेतन प्रकाश जी सादर, कुण्डलिया छंद पर आपका अच्छा प्रयास हुआ है किन्तु  दोहे वाले…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"   आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, प्रदत्त चित्रानुसार सुन्दर कुण्डलिया छंद रचा…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"   आदरणीय सुरेश कुमार 'कल्याण' जी सादर, प्रदत्त चित्रानुसार सुन्दर कुण्डलिया…"
Sunday
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"आती उसकी बात, जिसे है हरदम परखा। वही गर्म कप चाय, अधूरी जिस बिन बरखा// वाह चाय के बिना तो बारिश की…"
Sunday
सुरेश कुमार 'कल्याण' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"हार्दिक आभार आदरणीया "
Sunday
सुरेश कुमार 'कल्याण' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार आदरणीय "
Sunday
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"बारिश का भय त्याग, साथ प्रियतम के जाओ। वाहन का सुख छोड़, एक छतरी में आओ॥//..बहुत सुन्दर..हार्दिक…"
Sunday
pratibha pande replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 169 in the group चित्र से काव्य तक
"चित्र पर आपके सभी छंद बहुत मोहक और चित्रानुरूप हैॅ। हार्दिक बधाई आदरणीय सुरेश कल्याण जी।"
Sunday

© 2025   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service