For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इण्डियाज डॉटर क्या है -- डॉo विजय शंकर

इण्डियाज डॉटर क्या है ,
बी बी सी द्वारा बनाई गयी
एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म है ,
एक गंभीर विषय है, हमारी
व्यवस्था, सोंच , नज़रिये को ,
को झकझोर देने वाला विषय है ,
ख़बरों में है, मगर विचार में नहीं |
हमको हमारे बारे में बताती है,
समझो, कुछ तो , हमें समझाती है ,
एक विचार , एक चुनौती है यह ,
सोचना पड़ेगा , ऐसा है कुछ यह।

एक निवेदन है यह ,
किसी की आशा , पूरी जिंदगी ,
लाज , लज्जा , अस्तित्व है यह।
एक दबाई गई सिसकी है यह।
आपकी नज़रें इनायातें ,
कृपा दृष्टि चाहती है यह।
चांटा नहीं , मासूम गाल पर इक
प्यार भरी थपकी चाहती है , यह।

आंसू ' मदर इण्डिया ' के अभी तक
थमें नहीं , कितने दशक गये बीत, और
' इण्डियाज डॉटर ' एक प्रश्न बन गई है ,
यत्र नार्यस्तु .... पर एक चुनौती भरा प्रश्न ,
जघन्य अपराधियों का घोषित न्याय है यह ,
विकृत मानसिकता का दंड-विधान है यह.
इण्डियाज सन्स को जगाता फरमान है यह ||

मौलिक एवं अप्रकाशित
डॉo विजय शंकर

Views: 754

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Dr. Vijai Shanker on March 10, 2015 at 11:57am
आदरणीय गिरिराज भंडारी जी , रचना आप तक पहुंची , उसे सार्थकता मिली , आपका आभार। आपकी सद्भावनाओं के लिए
धन्यवाद , सादर।

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on March 10, 2015 at 11:10am

लाजवाब अभिव्यक्ति हुई है आदरणीय  विजय भाई , कुछ सोचने के लिये विवश करती । हार्दिक बधाइयाँ ।

Comment by Dr. Vijai Shanker on March 9, 2015 at 11:02pm
आदरणीय हरी प्रकाश दुबे जी , आपकी विवेचना बहुत ही सार्थक है, आभार, बधाई के लिए धन्यवाद, सादर।
Comment by Hari Prakash Dubey on March 9, 2015 at 10:11pm

आदरणीय डॉक्टर  विजय शंकर सर , बहुत ही यथार्थवादी रचना है ,

आंसू ' मदर इण्डिया ' के अभी तक
थमें नहीं , कितने दशक गये बीत, और
' इण्डियाज डॉटर ' एक प्रश्न बन गई है .......बहुत सुन्दर ! बधाई सर ,सादर !

Comment by Dr. Vijai Shanker on March 9, 2015 at 9:58pm
आदरणीय श्याम मठपाल जी , आपकी चेतना को नमन. आवाज उठाने से कुछ नहीं होता , आवाज तो उठती है , संवेदन हीनता को वो छोटी सी गूँज चुभती है , हमारे आपके होने का एहसास कराती है , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on March 9, 2015 at 9:49pm
आपने विषय को लिया , विचार किया , आदरणीय सौरभ पाण्डेय जी , आप से प्रेरित होकर और लोग कुछ तो सोचेंगे , विशवास है, मैंने वही चेष्टा की है।
जो हो रहा है , उसे देखो, उसकी विवशता सोचो , वांछनीय कुछ भी न कर सकने की विवशता सोचो , किसी सेलिब्रिटी का यह दावा करना कि सुधरने का मौक़ा सबको मिलना चाहिए , उसे भी सोचो , उसका क्या संदेश जाएगा , उसे भी सोचो , सोओ तो नहीं कम से कम , जागो तो ………
Comment by Shyam Mathpal on March 9, 2015 at 9:04pm

आ. विजय शकर जी,

aapki rachna hamaari soch par gahari chot hai. Kuch Pradarshan-lekh aadi se ham apna kartvya nibhte hai. Punha wahi dharra chalta hai. Bahut aabhar-- badhai. 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on March 9, 2015 at 7:14pm

बात यह नहीं है कि क्या घटना है. बात यह है कि उसके मायने क्या हैं ? किसतरह के लोगों की सोच की बात हो रही है ? किस मनस और कैसी मानसिकता के लोगों से हम क्या आशा कर रहे हैं ? उनकी शिक्षा क्या है ?
और् हम ऐसों के बीच किस समाज की चाहना रखते हैं ?
इस पर सोचना अधिक आवश्यक है.
वैचारिक प्रस्तुति पर शुभकामनाएँ

Comment by Dr. Vijai Shanker on March 9, 2015 at 6:48pm
आदरणीय महर्षि त्रिपाठी जी , रचना की स्वीकृति एवं प्रशस्ति के लिए आभार एवं बहुत बहुत धन्यवाद , सादर।
Comment by Dr. Vijai Shanker on March 9, 2015 at 6:47pm
आदरणीय डॉo गोपाल नारायण जी , रचना की स्वीकृति के लिए आभार एवं धन्यवाद , सादर।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सादर अभिवादन।"
2 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
"सर कोई जब न उठा सच की हिमायत के लिएकर्बला   साथ   चले   कौन …"
2 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-190
" स्वागतम "
15 hours ago
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
Tuesday
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Monday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी हार्दिक धन्यवाद आभार आपका"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  हार्दिक धन्यवाद आभार आपका।"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर मेरी प्रस्तुति की सराहना के लिए आपका हार्दिक…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"    आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, प्रस्तुत दोहों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार ।…"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service