For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

अचानक कुछ होने का भय

कभी-कभी आत्मा को क्या पता क्यूँ..?

पहले से बोध करा देता है, कभी कभी सहसा

अचानक

ऐसा न हो कि

न छत्र न छाया न प्रथम सीढ़ी

और न ही कोई.....!

कहीं वक़्त का खोखलापन

मेरी आत्मा की गंभीरता

को तहस-नहस न कर दे..

मत भय खा चुप..! चुप व शांत रह

तू डरेगा तो क्या होगा..?

मत डर, कुछ नही होगा..रे

बस शांत होकर पीता जा..पीता जा

तुझे कभी कुछ नही होगा

लगने दे इल्जाम और लगाने दे

तू तो पालनहार है रे..पागल

सुन आ, बैठ मेरे पास,नजदीक और करीब

आराम से गहरी सांसो को छोड़ और

वापस गहरी ताज़ा सांसे खींच ले..

लेट जा, सुकून व इत्मिनान

बरक़रार रख अपना

वही, बचपन से अधेड़ता तक वाला

फिर अचानक

सुनो तो...इक बार...!

हाँ कहो..इत्मिनान से

आज वही रात है..न

हाँ..रे, मुझे सब पता है,

तू क्यूँ..परेशान है, और कोई

हो न हो..

सुनो...!

हाँ..कहो..

ऐसा न हो कि

न छत्र न छाया,न प्रथम सीढ़ी

और न कोई...!

फिर से..डर

चल...चुप , पीले..

कुछ ओर दिन-रात

वही सुकून, इत्मिनान और गहनता से

शाबाश...!

सो..जा

देख..सो जा,

भोर होने को है..!

       जितेन्द्र ' गीत '

  ( मौलिक व् अप्रकाशित )


Views: 1004

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on October 25, 2013 at 9:18am

आपने रचना के मर्म को छुआ, आपका हृदय से आभार, आदरणीय शुशील जी

आज के आतुर जीवन में, जब एक इन्सान, दुसरे की भावनाओं को न समझते हुए, सिर्फ स्वार्थ की चादर ओढ़े रहे, और अपनी गलतियों को भी दुसरे के माथे मढ़ता रहे, तब शायद अपने अंतर्मन को ही सांत्वना देकर जी सकते है..

सादर!

Comment by Sushil.Joshi on October 25, 2013 at 4:56am

बेहद गहन अभिव्यक्ति है आ0 जितेन्द्र भाई जी....

सुन आ, बैठ मेरे पास,नजदीक और करीब

आराम से गहरी सांसो को छोड़ और

वापस गहरी ताज़ा सांसे खींच ले..

लेट जा, सुकून व इत्मिनान

बरक़रार रख अपना

वही, बचपन से अधेड़ता तक वाला............ सचमुच यदि डूब कर पढ़ो तो ह्रदय तल को छूती अभिव्यक्ति है.... बहुत बहुत बधाई...

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on October 25, 2013 at 12:40am

आपका हृदय से आभारी हूँ, आदरणीय अरुण अनंत जी...आपकी प्रतिक्रिया के पश्चात् //आपकी पोस्ट पर तीसरी बार आ रहा हूँ दो बार आया टिपण्णी करते करते पोस्ट गायब हो गई,//यह जानकर, मुझे बड़ा खेद हुआ , मेरे द्वारा रचना में कुछ टंकण त्रुटियाँ हो गई थी, जिन्हें सुधारकर पुन: पोस्ट किया,  // प्रस्तुति बहुत ही बढ़िया है आपकी लेखनी धीरे धीरे निखर रही है सही दिशा में भी है आदरणीय श्री सौरभ जी द्वारा दिए गए निर्देशों पर ध्यान देने की आवश्यकता है// आपने यह कहकर, लेखनकर्म के प्रति मेरे आत्मबल को दृढ़ता प्रदान की है,.स्नेह व् मार्गदर्शन बनाये रखियेगा

सादर!

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on October 25, 2013 at 12:19am

सर्वप्रथम आपका हृदयतल से आभार, आदरणीय सौरभ जी.आपकी रचना पर प्रतिक्रिया.//आपकी इस रचना ने अपनी तमाम कमियों के बावज़ूद मुझे एकदम से चौंका दिया. प्रस्तुत रचना आपके रचनाकर्म को एक नया आयाम दे यही अपेक्षा है. इस रचना का आकाश बहुत विस्तृत है.// से मेरी आँखे ख़ुशी से नम हो गईं, ऐसा लगा मानो आपने आदरणीय, रचना में छिपे मेरे अंतर्मन के भाव को बहुत नजदीक से छू लिया, यह आपका हम जैसे नवरचनाकारो के लिए अनुपम सानिध्य व् आकर्षण है, आपकी अपेक्षाओं व् उम्मीदों पर, मैं खरा उतरने के लिए  पूर्णत: प्रयासरत रहूँगा, आप अपना मार्गदर्शन, स्नेह व् आशीर्वाद यूहीं बनाये रखियेगा.

सादर!

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on October 24, 2013 at 11:39pm

रचना आपको पसंद आयी, आपके कहने के अनुसार भविष्य में अक्षरी गलतियों के प्रति सावधान रहूँगा, आपका हृदय से आभार आदरणीय बृजेश जी, स्नेह व् आशीर्वाद बनाये रखियेगा

सादर!

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on October 24, 2013 at 11:03pm

आदरणीया अन्नपूर्णा जी, रचना को सराहने हेतु आपका बहुत बहुत आभार, स्नेह व् आशीर्वाद बनाये रखियेगा

सादर!

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on October 24, 2013 at 10:32pm

आपका बहुत बहुत आभार आदरणीय राम भाई, स्नेह बनाये रखियेगा

सादर!

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on October 24, 2013 at 10:29pm

आपका बहुत बहुत आभार आदरणीया कुंती जी, स्नेह व् आशीर्वाद बनाये रखियेगा

सादर!

Comment by अरुन 'अनन्त' on October 24, 2013 at 5:31pm

आदरणीय जीतेंद्र भाई जी आपकी पोस्ट पर तीसरी बार आ रहा हूँ दो बार आया टिपण्णी करते करते पोस्ट गायब हो गई, आपने कुछ परिवर्तन करने हेतु पुनः पोस्ट किया था. खैर प्रस्तुति बहुत ही बढ़िया है आपकी लेखनी धीरे धीरे निखर रही है सही दिशा में भी है आदरणीय श्री सौरभ जी द्वारा दिए गए निर्देशों पर ध्यान देने की आवश्यकता है. इस प्रस्तुति पर मेरी ओर से बधाई स्वीकारें.


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 23, 2013 at 10:17pm

भाई जीतेन्द्रजी, आपकी इस रचना ने अपनी तमाम कमियों के बावज़ूद मुझे एकदम से चौंका दिया. प्रस्तुत रचना आपके रचनाकर्म को एक नया आयाम दे यही अपेक्षा है. इस रचना का आकाश बहुत विस्तृत है. इस आकाश को समझने की आवश्यकता है और फिर अपनी उड़ान को इसके परिप्रेक्ष्य में साधने की आवश्यकता है.

आप अन्य रचनाओं को पढ़ते हैं तो उनके भाव और भावनाओं पर ही न ध्यान दें. बल्कि आप उस रचना का शिल्प और उसके व्यवहार भी समझने का प्रयास करें. हर रचना पर बस वाह-वाह के हुए आगे न बढ़ जायें.

हिन्दी वाक्यों का अपना लिहाज है लेकिन काव्य में प्रयुक्त वाक्यों का अपना अलग ही लिहाज होता है. लेकिन इससे बड़ी बात है अक्षरी दोषों से बचना है.

विश्वास है, आपसे जो उम्मीद बनी है उसे आप बखूबी समझ रहे होंगे. हार्दिक बधाई स्वीकारें.

शुभ-शुभ

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
17 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
20 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
Thursday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service