For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"असली पहचान : नई सदी, नई मुसीबतें" (लघुकथा)

"लगता है वाक़ई बहुत गड़बड़ हो गई। कुछ ज़्यादा ही नेक साहित्य पढ़ ऊल-जलूल उसूल बना कर उलझन में डाल दिया अपनी इस शख़्सियत को!" एक मुशायरे में शामिल होने के लिए मिर्ज़ा साहिब सूटकेस जमाते हुए पिछले अनुभवों से 'सबक़' सीखने की कोशिश कर रहे थे; आजकल के हालात के हिसाब से अपने कुछ फैसले वे बदलने की सोच रहे थे।
"उस दाढ़ी वाले मुल्लाजी को रोक कर ज़रा उसकी तलाशी तो लो!" उनके पिछले अनुभव की पुनरावृत्ति करते हुए देर रात ग़श्त लगाते हुए एक पुलिस वाले ने अपने साथी को निर्देश दिया था पिछली दफ़े। मिर्ज़ा जी को आवाज़ देकर रोका गया; उनकी और उनके सूटकेस की जांच-तलाशी की गई थी। उस समय की पूछताछ याद कर आज फिर वे सिहर उठे थे।
"साहब! कुछ संदेहास्पद चीज़ें हैं!"
"क्या है?"
"तीन-चार तरह की सर ढांकने की टोपी, रंगीन बड़े से रूमाल वग़ैरह!" साहब को जवाब देते हुए पुलिसकर्मी ने कहा।
"क्यों वे दाढ़ी रखकर सभी धार्मिक-स्थलों पर क्या करता-करवाता फिरता है तू!" साहब ने थाने का डंडा घुमाते हुए भौंहें चढ़ाकर कहा था।
"साहब, मैं कोई वैसा मुल्ला-संत नहीं, एक सच्चा मुस्लिम शायर हूं; साहित्यकार हूं! हर मुसाफ़िरखाने में ठहर कर वहां के क़ायदे-नियमों का पालन करते हुए ये चीज़ें सूटकेस में जमा हैं! कहीं ठहरते वक़्त दोबारा नहीं ख़रीदनी पड़तीं! पिछले दफ़े दिल्ली के साहित्यिक सम्मेलन वास्ते वहां के गुरूद्वारे में दो-तीन दिन सहूलियत व अख़्लाक के साथ ठहरा था!"
"तुझे मालूम नहीं कि किस शक़ में तुझे संदेह के आधार पर थाने ले जाया जा सकता है! सारी शायरी जेल में घुस जायेगी!" मिर्ज़ा साहिब को डांटते हुए उसने साथी पुलिस वाले को कोई इशारा किया था।
"चलो थाने या फिर सौ का नोट जमा कर सीधे ऑटो से घर जाओ, पैदल नहीं! समझे!"
"लेकिन साहिब मैंने कोई गुनाह थोड़े न किया है गुरुद्वारे और मुसाफ़िरख़ानों में ठहर कर! ... और मैं तो पांच-सात किलोमीटर पैदल भी चल सकता हूं; मुझे पसंद है और फ़ायदेमंद भी!"
"लगता है समाचार नहीं सुनता! मज़हबी और साहित्यिक क़िताबी कीड़ा है! ... छोड़ यार इसको!" साहब ने उनसे 'पैसे लेना' ठीक नहीं समझा!
"... छोड़ रहा हूं! लेकिन ये सब धार्मिक सामान रखकर मत चला करो; ओरिजनल परिचय-पत्र और आधार कार्ड साथ में रखा करो असली पहचान के लिए! समझे!"
मिर्ज़ा साहिब ने दाढ़ी पर हाथ फेरते हुए उन दोनों को घूर कर देखा था और सूटकेस थाम कर तेज़ क़दमों से चलकर ऑटो-रिक्शे वाले को पुकारने लगे थे।

यह सब याद कर इस बार 'मुसीबत' वाले सामान और क़िताबें हटाते हुए मिर्ज़ा साहिब ने  कुछ छोटा सा सूटकेस जमाया और बेगम साहिबा से विदा लेते हुए बोले - "फ़िक्र मत करना! तज़र्बेकार हूं; हिफ़ाज़त, असली पहचान और इज़्ज़त का पूरा ख़्याल रखूँगा।"


(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 419

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Samar kabeer on August 18, 2018 at 2:33pm

जनाब शैख़ शहज़ाद उस्मानी जी आदाब,अच्छी लघुकथा हुई है,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
yesterday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Wednesday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Feb 28
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Feb 28

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Feb 28
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Feb 28

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service