For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"हे परवरदिगार! ये तूने मुझे आज कैसे इम्तिहां में डाल दिया ?" उसने पीछे लेटे लगभग बेहोश, युवक को एक नजर देखते हुए हाथ इबादत के लिए उठा दिए।
...... रात का दूसरा पहर ही हुआ था जब वह सोने की कोशिश में था कि 'कोठरी' के बाहर किसी के गिरने की आवाज सुनकर उसने बाहर देखा, घुप्प अँधेरे में दीवार के सहारे बेसुध पड़ा था वह अजनबी। देखने में उसकी हालत निस्संदेह ऐसी थी कि यदि उसे कुछ क्षणों में कोई सहायता नहीं मिलती तो उसका बचना मुश्किल था। युवक की हालत देख वह उसके कपडे ढीले कर उसे कुछ आराम की स्थिति में लिटा कर पानी पिलाने की कोशिश कर ही रहा था कि 'संस्कारी धागे' को देख उसके हाथ काँप गए। वक़्त की नजाकत देखते हुए उसने वही किया जो जरूरी था, लेकिन पिछले दिनों हुए दंगो के बाद के माहौल के बारें में सोच अब वह हलकान हुआ जा रहा था।...
"हे मेरे मौला, इस बच्चे की जान बख्श दे। कही इसे पिलाया आब-ए-हयात नफरत का जहर बनकर इंसान की नसों में न फ़ैल जाए। मुझे अपनी फ़िक्र नहीं, पर डरता हूँ कि लोगों का इंसानियत से यकीं न उठ जाए।"
"बाबा!" सहसा पीछे लेटे युवक ने करवट बदली। "आप जैसे फरिश्तों के होते हुए इंसानियत से किसी का यकीन कैसे उठ सकता है।"
"बेटा, फरिश्ता तो ऊपर वाला है जिसके आब-ए-हयात ने तुम्हे नयी जिंदगी बख्शी है।" युवक की ओर पलट, अपनी बात कहते हुए उसने ऊपर वाले का शुक्रिया अदा किया।
"जल तो जीवन का आधार है बाबा, जो युगों युगों से 'अमृत' बनकर धरा पर विधमान है।" युवक के चेहरे पर नवजीवन की आभा झलकने लगी थी। "और इसका साक्षात् प्रमाण मैं हूँ बाबा, जिसे आज इस अमृत से न केवल जीवनदान दिया है वरन् मेरे अंदर के उस विष को भी खत्म कर दिया है जो नफरत बनकर मेरी शिराओं में बहता था।"
"नहीं बेटा! ये पानी तो सिर्फ पानी होता है जिसका अपना कुछ नहीं होता, ये तो बस उसी के रंग में रंग जाता है जिस के साथ मिल जाए।" उसका लहजा गंभीर हो गया था। "असल जहर तो हमारे अंदर ही होता है जिसे जरूरत है बस ढूंढ कर बाहर निकालने की, और बेटा आज तुमने ये बखूबी कर भी लिया है।" अपनी बात पूरी करते हुए उसने कोठरी का दरवाजा खोल दिया, उगते सूरज का उजाला अंदर तक फ़ैलने लगा था।

.
विरेंदर 'वीर' मेहता
(मौलिक व् अप्रकाशित)

Views: 1109

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on January 17, 2017 at 10:23pm

इंसानियत का पाठ पढ़ाती प्रेरणास्पद लघु कथा कही है आपने पंच लाइन बहुत उम्दा हुई बहुत बहुत बधाई आपको आद० वीर मेहता जी 

Comment by manju sharma on January 16, 2017 at 1:19am

इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं। स्वच्छ जल चाहे नदियों में बहता हो या किसी भी आस्था के केंद्र में हो जीवनदायी है। जल और इंसानियत की महत्ता को उच्च स्थान दे कर धर्मान्धता के विरोध को लघुकथा के माध्यम से जताते हुयी सुन्दर कथा।

Comment by Neelam Upadhyaya on January 13, 2017 at 12:03pm

"जिसने कभी कुछ उगते-पनपते नहीं देखा, वह तो सब कुछ डस्टबिन में डालने को तैयार होगा ही| कभी ध्यान दिया? कैसे बीज उगता है? पौध तैयार होने पर उसे रोपा जाता है, उसके बाद पत्ते आते हैं, फूल खिलते हैं, फल तैयार होते है| कितना लंबा इंतज़ार है! कितना परिश्रम है प्रकृति का ।"

शहरी जीवन की भागमभाग में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता को याद दिलाती बहुत ही बढ़िया कहानी । बधाई स्वीकार करें ।  

Comment by Mohammed Arif on January 5, 2017 at 10:59pm
आरणीय वीरेंद्र जी, मानवीयता की हिमाकत करती लघुकथा के लिए बधाई !
Comment by Nita Kasar on December 28, 2016 at 8:25pm
मानवता की रक्षा ही हमारा धर्म होना चाहिये ।जल की महत्ता हमें तभी पता चलती जब ये जीवन बन जाता है ।संदेशप्रद कथा के लिये बधाई आद० वीरेंद्र वीर मेहता जी ।
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on December 24, 2016 at 5:23pm
भाई विनय कुमार जी रचना पर आपका आगमन और हौसलाअफजाई, दोनों के लिए दिल से आभार, रचना को रचनाकारअपनी सोच से रचता है और पाठको के सामने रखता है लेकिन पाठको को विचारधारा भी बहुत मायने रखती है, विशेषकर गुनिजन साथियो और गुरुजनों की प्रतिक्रियाएं हमें काफी कुछ सीखने में मददगार होती है .....सादर
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on December 24, 2016 at 5:19pm
आदरनीय प्रतिभा पाण्डेय जी रचना आप को अच्छी लगी, शुक्रिया, आभार. आपका सुझाव, भाषा कुछ सहज हो सकती थी, विचारनीय है, सादर.
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on December 24, 2016 at 5:17pm
भाई आशीष यादव जी सही कहा आपने वास्तव् में हम स्वयं ही दोषी है इस समाज में धर्मान्धता फैलाने के लिए.... रचना पर आपने आकर हिम्मत बधाई, दिल से शुक्रिया भाई जी.
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on December 24, 2016 at 5:14pm
आदरनीय लक्ष्मण रामनुज भाई जी रचना पर प्रोत्साहन को बल देती आपकी सुंदर टिप्पणी के लिए बहुत बहुत आभार स्वीकार करे. सादर
Comment by VIRENDER VEER MEHTA on December 24, 2016 at 5:12pm
आदरनीय मनोज कुमार जी रचना पर प्रोत्साहन देती टिप्पणी के लिए हार्दिक आभार. सादर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service