For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

समस्या बड़ी(गीतिका)हिंदी ग़ज़ल

मापनी-212 212 212 212
आधार छंद-(वाचिक स्त्रंगविणी)
_____________________________
धर्म का नाम ही क्यों समस्या बड़ी।
एक ही फूल से पंखुडी है झड़ी।1
-----
भेद भाषा निराशा बनी देश में,
अब कला बन बला युद्ध को है अड़ी। २
-----
शिष्य बिगड़े ग्रहण ज्ञान करते नही,
छीन गुरु हाथ की अब गई जब छड़ी। ३
-----
लाड़लों से जताते रहें प्यार फिर,
लाड़ली पाँव में बेड़िया क्यों पड़ी। ४
-----
चाँद छत पर नहीं आ रहा रूठकर,
रात गुजरी न आई मिलन की घड़ी। ५
-----
मन कहे छोड़ सब लौट चल गाँव को,
भूख इस पेट की राह रोके खड़ी। ६
____________________
सुनील प्रसाद शाहाबादी
मौलिक एवम् अप्रकाशित।

Views: 539

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on October 26, 2016 at 6:53am
आदरणीय सौरभ पांडे जी, आदरणीय गिरिराज भंडारी जी, आदरणीय राम बली जी भाई आप सबका इस स्नेह के लिए आभारी हूँ।
Comment by रामबली गुप्ता on October 25, 2016 at 12:42pm
वाह वाह आद0 सुनील भाई जी सुंदर ग़ज़ल कही आपने। बधाई स्वीकार करें।सादर

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on October 25, 2016 at 11:40am

आदरणीय सुनील भाई , बहुत बढ़िया  गज़ल कही है आपने , दिल से बधाइयाँ स्वीकार कीजिये ।


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on October 25, 2016 at 10:33am

गीत पुल्लिंग संज्ञा है. 

इस प्रयास के लिए हार्दिक बधाई आदरणीय. वैसे, ऐसी विधा की रचनाओं के वाक्यों के विन्यास पर तनिक और ध्यान देने की आवश्यकता है. 

शुभेच्छाएँ.

Comment by सुनील प्रसाद(शाहाबादी) on October 25, 2016 at 7:07am
मोहतरम समीर कबीर जी आपका तहेदिल इस्तकबाल भाषा के मुआमले में मै थोड़ा कमजोर हूँ इस लिहाज से खुद सटीक कुछ नहीं कह सकता आपकी रायशुमारी का बेहद शुक्रिया गीत संभवतः स्त्रीलिंग होने के कारण अड़ी शब्द आ गयी वैसे आप बेहतर सुझाव दे सकते है जिसका इन्तजार रहेगा आशंकित मै भी हूँ।
Comment by Samar kabeer on October 24, 2016 at 1:57pm
जनाब सुनील प्रसाद जी आदाब,बढ़िया गीतिका हुई,इस प्रस्तुति पर बधाई स्वीकार करें ।
'गीत साहित्य भी युद्ध को है अड़ी' इस पंक्ति में कुछ शंका है 'अड़ी' को 'अड़े' होना चाहिए,कृपया समाधान करें ।

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

बृजेश कुमार 'ब्रज' replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ जैसे मंच की ये स्थिति अत्यंत कष्टप्रद है। अपने स्वास्थ्य और पारिवारिक विवशताओं , व्यस्ततओं…"
10 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी नहीं.. चर्चा जारी रहे।  'अभी' अलविदा ना कहना.. "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय सौरभ भाई, आप ने सभी बातें सविस्तार कही और अनेकों संशयों को समाप्त किया। इसके पश्चात और कुछ…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"यह डेटाबेस तक पहुंच का प्रश्न है। सामान्यतः पोर्टल सर्विसेज एजेंसी साइट ओनर को डेटाबेस तक पहुंच…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता ’अजेय’ जी, आपकी संलग्नता आश्वस्तिकारी है. आपका सोचना आपके पहलू से…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"इस सारी चर्चा के बीच मैं एक बात और कहना चाहता हूँ। जैसा कि हम सबने देख लिया कि सदस्य इस मंच के लिए…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"जी आदरणीय "
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"आदरणीय अमिताजी, हार्दिक बधाइयाँ    प्रस्तुति में रचनात्मकता के साथ-साथ इसके प्रस्तुतीकरण…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on सुरेश कुमार 'कल्याण''s blog post कुंडलिया
"आदरणीय सुरेश कल्याण जी, आपकी उपस्थिति के लिए हार्दिक धन्यवाद  छंद की अंतिम दोनों पंक्तियों की…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
"एक मार्मिक भावदशा को शाब्दिक करने का सार्थक प्रयास हुआ है, आदरणीया अमिता तिवारीजी. आप सतत अभ्यासरत…"
Wednesday
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"शुक्रिया आदरणीय सर जी। डाउनलोड करने की उस व्यवस्था में क्या हम अपने प्रोफाइल/ब्लॉग/पन्ने की पोस्ट्स…"
Wednesday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अभी प्रश्न व्यय का ही नहीं सक्रियता और सहभागिता का है। पोर्टल का एक उद्देश्य है और अगर वही डगमगा…"
Wednesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service