For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

उत्सव –( लघुकथा ) -

उत्सव –( लघुकथा ) -

"नाना जी, इस बार दीवाली पर पूरे मकान को बिजली की लडियों से ढक दैंगे, सारा घर जगमग करेगा"!

"नहीं छुट्टू, इस बार दीवाली पर यह सम्भव नहीं होगा"!

"किसलिये नाना जी"!

"छुट्टू, तेरी नानी,तेरे पापा और तेरी मॉ की बरसी होना बाकी है,उसके बाद ही हम कोई उत्सव मना सकते हैं"!

"यह तो और भी अच्छा है, एक साथ ही दौनों काम कर लेते हैं, दीवाली पर ही बरसी मना लेते हैं"!

"छुट्टू, बरसी एक साल पूर्ण होने पर पंडित जी द्वारा दी गयी तिथि पर  ही होती है"!

"नाना जी, उस वायुयान दुर्घटना को ग्यारह महीने हो गये,पिछले साल दिवाली की भाई दूज वाले दिन नानी,पापा और मम्मी की मृत्यु हुई थी , लगभग एक साल हो गया ना"!

"छुट्टू, यह सब इतना आसन नहीं है,समाजवाले क्या सोचेंगे"!

"नाना जी, समाजवालों ने एक दिन भी आपको आकर पूछा कि आप कैसे हो,किस तरह जी रहे हो,क्या आपका दुख किसी ने बांटा!नाना जी यह हमारी ज़िंदगी है, इसे हमें कैसे जीना है ,इसका फ़ैसला हम करेंगे, मुझसे आपका दुख नहीं देखा जाता"!

दस साल के छुटू के मुंह से यह सब सुन कर नाना जी की आंखें भर आईं!

 मौलिक व अप्रकाशित

Views: 700

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by TEJ VEER SINGH on October 30, 2015 at 2:26pm

हार्दिक आभार आदरणीय बबिता जी!

Comment by babita choubey shakti on October 30, 2015 at 11:51am
आ वीर जी सामाजिक कुरीतियों और परम्पराओँ को दिखाती और नन्हे बाल मन के प्रश्नो को दिखाती सूंदर रचना बधाई
Comment by TEJ VEER SINGH on October 30, 2015 at 11:43am

हार्दिक आभार आदरणीय राहिला जी!

Comment by TEJ VEER SINGH on October 30, 2015 at 11:42am

हार्दिक आभार आदरणीय शेख उस्मानी जी!आपकी हौसला अफ़ज़ाई के लिये शुक्रिया!

Comment by Rahila on October 29, 2015 at 4:37pm
बहुत मार्मिक रचना हुई आदरणीय तेज वीर सिंह जी । पढ़ कर मन भर आया । बहुत बधाई इस उम्दा लेखन के लिये ।
Comment by Sheikh Shahzad Usmani on October 29, 2015 at 3:47pm
बच्चों के मुख से जब कभी परिपक्व स विचार व्यक्त हो जाते हैं तो हम न केवल स्तब्ध रह जाते हैं, बल्कि हमारी आँखें भी खुल जाती हैं। एक साथ कई समाज सुधारक संदेश देती रचना के लिए बहुत बहुत हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ आपको आदरणीय Tej Veer Singh जी।
Comment by TEJ VEER SINGH on October 29, 2015 at 3:13pm

हार्दिक आभार आदरणीय मिथिलेश वामनकर जी!आपने अपना  अमूल्य समय दिया,लघुकथा की सराहना की!पुनः आभार!


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by मिथिलेश वामनकर on October 29, 2015 at 3:03pm

आदरणीय तेजवीर सिंह जी बहुत ही मार्मिक लघुकथा हुई है. इस प्रस्तुति को पढ़कर दिल भर आया. 

बधाई 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक - - - - शोखी

दोहा पंचक. . . . . शोखीशोख उमर की शोखियाँ, चंचल दृग संकेत ।भीगा यौवन मद भरा, दिल को करे अचेत…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आदरणीय अशोक भाईजी, वर्षा ऋतु, विशेषकर सावन मास, के नम क्षणों का रागात्मक वर्णन रोचक बन पड़ा है.…"
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Ashok Kumar Raktale's blog post चौपाइयाँ
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। पावस पर सुंदर चौपाइयों की रचना हुई है। हार्दिक बधाई।"
Saturday
Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

दोहाबरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।। चौपाईवह फुहार वह साथ…See More
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Jul 14
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Jul 14
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Jul 14
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Jul 11
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service