For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

“देखो नेहा वो अभी भी घूर रहा है” झूमू ने नेहा का हाथ पकड़े-पकड़े हर की पौढ़ी पर  गंगा में डुबकी लगाते हुए कहा|”बहुत बेशर्म है अभी भी बैठा है इसको पता नहीं किस से पाला  पड़ा है, इसका मजनू पना अभी उतारते हैं शोर मचाकर” उसको थप्पड़ दिखाती हुई नेहा आस पास के लोगों को उकसाने लगी|

इसी बीच में न जाने कब झूमू का हाथ छूट गया और वो तीव्र बहाव में बहने लगी|छपाक!!!!! आवाज आई और कुछ ही देर में वो युवक झूमू को बचाकर बाहर निकाल लाया|

थोड़ी दूर  खड़ा एक पुलिस वाला भी आ गया और  “बोला इन साहब का शुक्रिया अदा करो ये इंटरनेश्नल स्वीमर चेम्पियन स्वप्निल झा जी  हैं जो हरिद्वार घूमने आये हुए हैं  और  निःस्वार्थ एक हफ्ते  से लोगों की हेल्प कर रहे हैं न जाने कितने डूबते हुए  लोगों को बचा चुके हैं”

अपलक देखती नेहा को वो युवक  बोला “ मैडम अपनी आँखों से  ये चश्मा उतारिये जो सिर्फ एक ही रंग देखता है  दुनिया में और भी रंग हैं” !!!!  

मौलिक और अप्रकाशित

------------------------

Views: 1133

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 24, 2014 at 5:01pm

बहुत- बहुत शुक्रिया प्रिय सावित्री राठौर जी |

Comment by Savitri Rathore on June 24, 2014 at 4:45pm

दुनिया के रंग दिखाती सुन्दर लघुकथा हेतु बधाई राजेश जी !


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 23, 2014 at 5:02pm

आ० विजय मिश्र जी ,लघु कथा के मर्म का आपके द्वारा अनुमोदन मेरा उत्साह वर्धन कर रहा है बहुत- बहुत शुक्रिया आपका |

Comment by विजय मिश्र on June 23, 2014 at 3:41pm
आदमी का नहीं ,समय और इसकी चलन का दोष है | चश्मे से नहीं हाँ चिंतन और परीक्षण के सामर्थ्य से नजरिया ब्स्लता है |एक खास तरह का सन्देश जो आम से अलग है |साधुवाद राजेशजी |

सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 23, 2014 at 10:27am

आ० गिरिराज भंडारी जी ,आपकी सराहना और भावों का अनुमोदन मेरी लघुकथा को सार्थकता प्रदान कर रहा है हार्दिक आभार आपका |


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by गिरिराज भंडारी on June 23, 2014 at 10:20am

आदरनीया राजेश जी , सच है दुनिया मे हर रंग मौज़ूद है , हम अपनी सोच के अनुसार वही रंग ही देख पाते हैं जैसी हमारी सोच होती है । सार्थक लघुकथा के लिये आपको बधाई आदरणीया ॥


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 23, 2014 at 9:36am

प्रिय विन्दु बाबू ,आपने लघु कथा के मर्म को दिल से महसूस किया बहुत बहुत आभारी हूँ ,दरअसल हमारी मानसिकता गन्दी तो नहीं कहूँगी बल्कि शक्की ,और नकारात्मक सोच वाली होती जा रही हैं इसके पीछे के कारण भी सभी को स्पष्ट हैं किन्तु कभी- कभी इस सोच से परे की भी सच्चाई होती है बस इसी बिंदु को ध्यान में रख कर लिखी है ये लघु कथा |बहुत बहुत आभारी हूँ सस्नेह .

Comment by Vindu Babu on June 23, 2014 at 9:29am

आपने सच कहा आदरणीया, आज हमारी मानसिकता इतनी गंदी होती जा रही है कि सकारात्मक पहलुओं तक हमारी दृष्टि ही नहीं जाती। 

बहुत सुंदर प्रस्तुतिकरण है आपका।

इसके लिए आपको ढेरों बधाइयाँ।

सादर


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 23, 2014 at 9:10am

शिज्जू भैय्या सही कहा आपने आज कल के माहौल को देखते हुए किसी पर भी भरोसा नहीं करना चाहिए इसीलिये इस कथा की नायिका ने वो भाव व्यक्त किये किन्तु कभी- कभी हमारी नकारात्मक सोच भी शर्मिंदगी का कारण बन जाती है हर ऊँगली बराबर है ये भी तो नहीं सोचना चाहिए|बहुत -बहुत शुक्रिया  


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on June 23, 2014 at 9:06am

प्रिय  मीना पाठक जी,आपको लघु कथा पसंद आई अनुमोदन के लिए हार्दिक आभार | 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"प्रारम्भ (दोहे) अंत भला तो सब भला, कहते  सब ये बात। क्या आवश्यक है नहीं, इक अच्छी…"
20 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"आदरणीय  जयहिंद रायपुरी जी अच्छा हायकू लिखा है आपने. किन्तु हायकू छोटी रचना है तो एक से अधिक…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"हाइकु प्रारंभ है तो अंत भी हुआ होगा मध्य में क्या था मौलिक एवं अप्रकाशित "
Saturday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185
"स्वागतम"
Friday
Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-185

आदरणीय साहित्य प्रेमियो,जैसाकि आप सभी को ज्ञात ही है, महा-उत्सव आयोजन दरअसल रचनाकारों, विशेषकर…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
Apr 7
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
Apr 6
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Apr 3
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Apr 3
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service