For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल- सारथी || न सोना न चांदी न धन ले गई ||

न सोना न चांदी न धन ले गई 

मुहब्बत मेरी बांकपन ले गई/१  

हजारों फ़रिश्ते गये हारकर 

मेरी जान तो गुलबदन ले गई/२  

नई ताजगी है नई सुब्ह है 

चलो! मौत मेरी थकन ले गई/३ 

न मशहूर होना खुदा के लिए 

समंदर नदी की उफन ले गई/४  

चलो बेच आएं बची रूह को  

गरीबी हमारे बदन ले गई/५ 

न ताक़त रही ज़ोश भी कम गया

शिकस्ते वफ़ा सब अगन ले गई/६ 

लिबासें चमकती रहे इसलिए 

सियासत शहीदी कफन ले गई/७ 

थका पर-कटा सा गया शाम को 

हंसी बुलबुलों की चुभन ले गई/८    

हुनर को सभी से छुपाकर रखा 

इलाही उसे भी सुखन ले गई/९  

 

.....................................................

सर्वथा मौलिक व अप्रकाशित  

अरकान: १२२ १२२ १२२ १२  

Views: 997

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by CHANDRA SHEKHAR PANDEY on April 5, 2014 at 7:00am
बवाल गजल है भाई जी बधाई। बहुत बधाई। छुपाकर रखा को/ छुपाके रखा/ कर लें तो शायद और बेहतर हो।
Comment by Saarthi Baidyanath on April 4, 2014 at 11:57pm

चरण वंदन आदरणीया गीतिका 'वेदिका' जी ! कोटिशः आभार इस स्नेहाशीष के लिए ! सिखलाते रहिएगा ..! महोदया, बहुत बहुत धन्यवाद !

Comment by वेदिका on April 4, 2014 at 11:30pm
हुनर को सभी से छुपाकर रखा
इलाही उसे भी सुखन ले गई

लाजवाब कहन ,
दिलिदाद पेश है, कुबुलिये आ0 सारथी जी
Comment by Saarthi Baidyanath on April 4, 2014 at 11:03pm

जनाब  शिज्जु शकूर साहिब , तहे दिल से सलाम ! आप बड़े भाई जैसे हैं ! आपका स्नेह है जो नाचीज को इस लायक समझ रहे हैं ! अनवरत प्रयासरत हूँ कि कुछ मिसरे वैसी भी बन जायें ..इंशा अल्लाह ! दिली शुक्र गुजार हूँ मोहतरम, मेहरबानी आपकी  ! :)


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on April 4, 2014 at 10:50pm

कमाल की ग़ज़ल है बैद्यनाथ जी मगर कहन की बात करूँ तो आपसे उम्मीदें बहुत ज्यादा है

Comment by Saarthi Baidyanath on April 4, 2014 at 10:49pm

आदरणीय gumnaam pithoragarhi जी , बहुत हर्षित हूँ जो नाचीज के कुछ मिसरे , आपको पसंद आये ! अपने पसंद के अशआर अंकित करने के लिए ..दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ ! सादर प्रणाम ! आशीष देते रहिएगा ! :)

Comment by Saarthi Baidyanath on April 4, 2014 at 10:46pm

आदरणीय जितेन्द्र 'गीत' साहब , आपका आशीष सदैव मिलता है मुझे ! बहुत सुखद लगता है ! साथ बने रहिएगा ..निवेदन करता हूँ !

बहुत बहुत शुक्रिया ! सादर 

Comment by Saarthi Baidyanath on April 4, 2014 at 10:44pm

मान्यवर  S. C. Brahmachari जी , पहले पहल तो आपके श्री चरणों में सादर नमन ! आपकी सराहना ..मेरे लिए संजीवनी के समान है ! बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित कर रहा हूँ महोदय ! विनीत नमन सहित :)

Comment by gumnaam pithoragarhi on April 4, 2014 at 9:31pm

न सोना न चांदी न धन ले गई 

मुहब्बत मेरी बांकपन ले गई

नई ताजगी है नई सुब्ह है 

चलो! मौत मेरी थकन ले गई

चलो बेच आएं बची रूह को  

गरीबी हमारे बदन ले गई

khoob sir ji mazaa aa gaya,,,,,

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on April 4, 2014 at 9:23pm

बहुत खुबसूरत गजल कही आपने आदरणीय बैद्यनाथ जी. हर एक शेर बहुत खूब , हार्दिक बधाई स्वीकारें

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
yesterday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
Monday
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
Friday
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय अजय गुप्ता जी, आपकी भावनाओं और मंच के प्रति आपके जुड़ाव को शब्द-शब्द में महसूस किया जा सकता…"
May 13
amita tiwari and आशीष यादव are now friends
May 11
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post प्यादे मान लिये जाते हैं मात्र एक संख्या भर
"मान्यवर  सौरभ पांडे जी , सार्थक और विस्तृत टिप्पणी के लिए आभार."
May 11

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service