For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

ग़ज़ल (७) : ख़ुदकुशी अच्छी नहीं होती !

बहुत ज्यादा भी हो, पाकीज़गी, अच्छी नहीं होती 
न करना यार मेरे, ख़ुदकुशी, अच्छी नहीं होती//१ 
.
चलो माना, के जीने के लिए, खुशियाँ जरूरी है 
जरा भी ग़म न हो, ऐसी ख़ुशी, अच्छी नहीं होती//२ 
.
भले ही, आह उट्ठे है !!, दिलों से, वाह उट्ठे है !! 
मगर सुन, आँख की, बेपर्दगी अच्छी नहीं होती//३
.
तजुर्बे का, अलग तासीर है, यारों मुहब्बत में 
हमेशा इश्क़ में, हो ताज़गी, अच्छी नहीं होती//४ 
.
नसों को चीर कर, ग़म की जड़े भी, फैल जाती हैं 
बहुत ग़मगीन हो, तो ज़िंदगी, अच्छी नहीं होती//५ 
.
उजाले की तरह, जो लोग हैं, बचके जरा मिलना 
नज़र अंधी करे, वो रौशनी, अच्छी नहीं होती//६ 
.
वही पहनो, वही ओढ़ो, तेरे ज़ेहन, को जो भाये 
दिखावा बन चले, जब सादगी, अच्छी नहीं होती//७ 
.
तड़प कितनी, हरारत क्या, जरूरी है, समझ लेना 
बराबर गर नहीं, वो आशिक़ी, अच्छी नहीं होती//८ 
.
गज़लगोई नई है, ‘नाथ’ ना सर, को क़लम कर दे 
नये हथियार से, बाज़ीगरी, अच्छी नहीं होती//९ 
.

"मौलिक व अप्रकाशित"

वज्न : बहुत-12/ज्यादा-22/भी-1/हो-2/पाकीज़गी-2212/अच्छी-22/नहीं-12/होती-22 [1222-1222-1222-1222]

Views: 1121

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Sushil.Joshi on October 24, 2013 at 6:39am

सुंदर अशआरों से सुसज्जित इस प्रस्तुति हेतु बधाई हो आ0 रामनाथ भाई...

Comment by वेदिका on October 22, 2013 at 10:14am

बढ़िया गज़ल पर बधाई स्वीकारें!

Comment by बृजेश नीरज on October 22, 2013 at 7:48am

बहुत अच्छी ग़ज़ल है! आपको हार्दिक बधाई! बाकी सुधी जनों ने कह ही दिया है.

एक निवेदन है कि किसी भी मंच पर जहाँ हम अपनी रचना पोस्ट करते हैं, वहां अन्य सदस्यों की रचनाओं को पढ़ना और उन पर टिपण्णी करना भी जरूरी होता है.

सादर!

Comment by डॉ. अनुराग सैनी on October 21, 2013 at 11:34pm

आदरणीय भाई जी इस खुबसूरत ग़ज़ल के लिए हार्दिक बधाई आपको 

Comment by annapurna bajpai on October 21, 2013 at 6:51pm

सभी अशर बढ़िया बन पड़े है , बहुत बधाई आपको आ0 रामनाथ जी । 

Comment by विजय मिश्र on October 21, 2013 at 5:44pm
सभी अच्छे मगर ५ , ६ और ८ का क्या कहने हैं ! बधाई शोधार्थीजी
Comment by रामनाथ 'शोधार्थी' on October 21, 2013 at 4:13pm

Aadarniy Kesari Sahab, Bhai Nilesh Ji Hardik Aabhar..Is Sneh Ke Liye....Maine Picchle Comment Me Tajriba Ko 212 Hi Lekar Misre Ko Change Kiya Hai...Gaur Farmayen..Aur Jehn Ko Bhi..Usi Tarah..

Maza Hai Tajribe Ka Bhi Mere Yaro Muhabbat Me....

Wahi Pahno Wahi Odho Jo Tere Jehn Ko Bhaye...//

Maine Taasir Ko Hata Diya Hai..Kesari Sahab..Hardik Abhinandan..Is Sujhav Hetu....Punasch: Naman

Comment by Nilesh Shevgaonkar on October 21, 2013 at 1:10pm

आदरणीय रामनाथ जी,
बहुत उम्दा ग़ज़ल के लिए ढेरों बधाई.... बहुत रोचक चर्चा हो रही है .... तज़ुर्बा के गड्डे में मै भी गिरा था लेकिन आदरणीय वीनस जी ने हाथ दे कर बाहर खींच लिया .... आपने जो जावेद अख्तर साहब का शेर दिया है उसकी तक्तीअ करनें की कोशिश की है ,,,, तज़ुर्बा और तज्रिबा ... दोनों सूरतों में ... गौर फरमाएं .

क्यों डरें ज़िन्दगी में क्या होगा

२ १ २  २ १ २ १  २ २ २ 

कुछ न होगा तो तजुर्बा होगा
२ १ २ २ १  १ २ २ २ २ 

बेबह्र हो रहा है ....
........................................

क्यों डरें ज़िन्दगी में क्या होगा

२ १ २  २ १ २ १ २ २ २ 

कुछ न होगा तो तज्रिबा  होगा
२ १ २ २ १ २ १ २ २ २ 

अब ठीक है न?... रचते रहिये .... 

Comment by वीनस केसरी on October 21, 2013 at 1:47am

अच्छी ग़ज़ल पर अच्छी बहस (चर्चा) चल रही है ....दोनों के लिए बधाई

दो बातों की ओर आप लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ

वही पहनो, वही ओढ़ो, तेरे ज़ेहन, को जो भाये
में ज़ेहन को २२ नहीं किया जा सकता है ये हमेशा जेह्न अनुसार २१ ही होगा

तजुर्बे का, अलग तासीर है, यारों मुहब्बत में
हमेशा इश्क़ में, हो ताज़गी, अच्छी नहीं होती//४

में तजुर्बा १२२ नहीं होता बल्कि तज्रिबा २१२ होता है ,,, और तज्रिबे का तासीर गलत है इसे तज्रिबे की तासीर लिखना चाहिए  

और इस शेर में जम का पहलू भी आ जा रहा है ...

Comment by रामनाथ 'शोधार्थी' on October 21, 2013 at 1:28am

आपका सुझाव ...बहुत ही लाभदायक रहेगा....आदरणीय सौरभ पाण्डेय साहब....नमन इस स्नेहाशीष हेतु...मैं समझ गया...हार्दिक धन्यवाद आपका.........चरण वंदन !!!!!!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
yesterday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार, अब तक आए सभी विचार पढ़े हैं। अधिक विचार आयोजन अवधि बढ़ाने पर सहमति के हैं किन्तु इतने…"
yesterday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"इन सुझावों पर भी विचार करना चाहिये। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"यह भी व्यवहारिक सुझाव है। इस प्रकार प्रयोग कर अनुभव प्राप्त किया जा सकता है। "
Thursday
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"हाल ही में मेरा सोशल मीडिया का अनुभव यह रहा है कि इस पर प्रकाशित सामग्री की बाढ़ के कारण इस माध्यम…"
Thursday
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय प्रबंधन,यह निश्चित ही चिंता का विषय है कि विगत कालखंड में यहाँ पर सहभागिता एकदम नगण्य हो गयी…"
Thursday
amita tiwari posted a blog post

निर्वाण नहीं हीं चाहिए

निर्वाण नहीं हीं चाहिए---------------------------कैसा लगता होगाऊपर से देखते होंगे जबमाँ -बाबाकि…See More
Tuesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . . .अधर

दोहा पंचक. . . . . अधरअधरों को अभिसार का, मत देना  इल्जाम ।मनुहारों के दौर में, शाम हुई बदनाम…See More
Tuesday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी सदस्यों को सादर सप्रेम राधे राधे सभी चार आयोजन को को दो भागों में विभक्त किया जा सकता है। ( 1…"
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"चर्चा से कई और पहलू, और बिन्दु भी, स्पष्ट होंगे। हम उन सदस्यों से भी सुनना चाहेंगे जिन्हों ने ओबीओ…"
Monday
pratibha pande replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आदरणीय मिथिलेश जी के कहे से मैं भी सहमत हूँ। कैलेंडर प्रथम सप्ताह में आ जाय और हफ्ते बाद सभी आयोजन…"
Mar 14
Dayaram Methani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय को नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर जी का ये उत्तम विचार है। अगर इसमें कुछ परेशानी हो तो एक…"
Mar 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service