For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

सत्कर्मों से जो सदा ,खेता है पतवार ,
समझो वो नर हो गया ,भवसागर से पार !!१

राम नाम ही सत्य है ,कहते वेद पुराण!
रमा राम के नाम जो ,उसका ही कल्याण !!२

ज्ञान चक्षु को खोलकर ,ऐसा दीपक बार !
जिससे घटता दंभ तम ,छटते मलिन विचार !!३

श्रद्धानत हो पूजते ,मन में दृढ़ विश्वास !
ऐसे नर के हिय सदा ,शिव शम्भू का वास !!४

सब धर्मों का सार यह ,सुनिये मेरी बात!
फल भी वैसा ही मिले ,जैसी करनी तात !!५

सहज नहीं दिखते कभी,सबको ही भगवान् !
वही मनुज होता सफल ,जिसको जीवन ज्ञान !!६


***************************************************

राम शिरोमणि पाठक"दीपक"
मौलिक/अप्रकाशित

Views: 1546

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by ram shiromani pathak on September 27, 2013 at 3:56pm

बहुत बहुत आभार आदरणीय रविकर जी //सादर 

Comment by ram shiromani pathak on September 27, 2013 at 3:55pm

हार्दिक आभार भाई जीतेन्द्र जी //सादर 

Comment by ram shiromani pathak on September 27, 2013 at 3:54pm

जी आदरणीया राजेश कुमारी जी आपसे सहमत हूँ ///अमूल्य सुझाव के लिए बहुत आभार //स्नेह यूँ ही बनाये रखें//सादर 

Comment by ram shiromani pathak on September 27, 2013 at 3:53pm

इस अमूल्य सुझाव के लिए बहुत बहुत आभार आदरणीय  भाई अरुण शर्मा जी ///भाई मैंने लिखा सही था यहाँ पोस्ट करने और और टाइपिंग के बीच कुछ गड़बड़ी हो गयी थी ///स्नेह यूँ ही बनाए रखे भाई //सादर  

Comment by रविकर on September 27, 2013 at 1:51pm

सुन्दर दोहे मान्यवर, भली भली सी सीख |
जो नर नारी सीख ले, उसे मोक्ष झट दीख ||

Comment by जितेन्द्र पस्टारिया on September 27, 2013 at 12:58pm

बेहद सुंदर, सात्विक दोहे, बधाई राम भाई


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on September 27, 2013 at 12:12pm

प्रिय राम शिरोमणि पाठक सुन्दर सात्विक दोहे लिखे हैं कहीं कही टंकण त्रुटी है ध्यान दिलाना चाहूंगी जैसे पुरान ,कल्यान 

ऐसा दीपक जार !-----इसमें जार शब्द का अर्थ समझ नहीं आया 

सहज ही दिखाते कहाँ ,सबको ही भगवान् !----ये पद भी कुछ अस्पष्ट लगा 

बाकी सभी दोहे बहुत सुन्दर श्रेष्ठ हैं बहुत बहुत बधाई आपको 

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 27, 2013 at 12:05pm

सत्कर्मों से जो सदा ,खेता है पतवार ,
समझो वो नर हो गया ,भवसागर से पार !!१ वाह भाई वाह क्या कहने

राम नाम ही सत्य है ,कहते वेद पुरान!
रमा राम के नाम जो ,उसका ही कल्यान !!२ अति सुन्दर दोहा वाह

ज्ञान चछु को खोलकर ,ऐसा दीपक जार ! (प्रथम चरण में 12 मात्रा एवं चछु? इसका अर्थ जरुर देख लें)
जिससे घटता दंभ तम ,छटते मलिन विचार !!३

श्रद्धानत हो पूजते ,मन में दृढ़ विश्वास !
ऐसे नर के हिय सदा ,शिव संभू का वास !!४ सुन्दर दोहा भाई किन्तु शम्भू ठीक है संभू नहीं

सब धर्मों का सार यह ,सुनिये मेरी बात!
फल भी वैसा ही मिले ,जैसी करनी तात !!५ बहुत बढ़िया भाई

सहज ही दिखाते कहाँ ,सबको ही भगवान् ! (प्रथम चरण में गेयता भंग हो रही है भाई)
वही मनुज होता सफल ,जिसको जीवन ज्ञान !!६

अनुज दोहों पर आपका प्रयास बहुत ही अच्छा है सुन्दर संदेशात्मक दोहे रचे हैं आपे इस हेतु बधाई स्वीकारें.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
52 minutes ago
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
13 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
13 hours ago
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
13 hours ago
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
13 hours ago
Tilak Raj Kapoor replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"आपकी बात से सहमत हूँ। यह बात मंच के आरंभिक दौर में भी मैंने रखी थी। अससे सहजता रहती। लेकिन उसमें…"
yesterday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .विविध

दोहा सप्तक. . . . . . विविधकभी- कभी तो कीजिए, खुद से खुद की बात ।सुलझेंगे उलझे हुए,  अंतस के हालात…See More
yesterday
amita tiwari posted blog posts
Monday
Admin replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"साथियों, आप सभी के बहुमूल्य विचारों का स्वागत है, इस बार के लिए निर्णय लिया गया है कि सभी आयोजन एक…"
Sunday
Admin posted discussions
Sunday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177

आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
Sunday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"नीलेश भाई के विचार व्यावहारिक हैं और मैं भी इनसे सहमत हूँ।  डिजिटल सर्टिफिकेट अब लगभग सभी…"
Friday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service