For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

मरा कौन ?

कही पे हिन्दू मरता है ।

कही मुसलमान मरता है ।।  

चले जब तलवार नफरत की ।

तो बस इंसान मरता है ॥

 

कही पर घर जलता है ।  

कही मकान जलता है ॥  

मगर इन लपटो से मेरा ।

प्यारा हिन्दुस्तान जलता है ॥

 

न कुछ हासिल तुम्हे होगा ।

न कुछ मेरा भला होगा ।

दरख्तो पे जो बैठे है ।

बस गिद्धो का भला होगा ॥

 

कही मन्दिर पे है पाँबन्दी ।

कही मस्जिद पे पहरा है ।।

बिछी शतरंज सियासत की ।

धरम तो बस एक मोहरा है ।।

 

ये सत्ता के पुजारी है ।

ये कानून के मदारी है ।।

इन्हे क्या फिक्र ओरो की ।

ये तो फुटकर व्यापारी है ।।

 

लडा कर हम को आपस मे ।

तमाशा वो दूर से देखे ।।

लगा कर आग मजहब मे ।

वो अपने हाथ को सेके ।।

 

तबाही देख कर जंग की ।

खुदा का दिल भी भर आया ।।

बना कर नादान इंसा को।

फिर सोचा मैने क्या पाया ।।

 

न तूने हिन्दु को मारा ।

न मुसलमान को मारा ।।  

मै तो हर दिल मे रहता हू ।

बता तूने किसे मारा ।।  

"मौलिक व अप्रकाशित" 

Views: 733

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on September 16, 2013 at 7:41pm

आ० बसंत नेमा जी 

बहुत ही प्रभावी कथ्य शिल्प में कसावट न होने से बिखर कर रह गया...

आपके सद् प्रयासों की अपेक्षा के साथ हार्दिक शुभकामनाएँ 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 16, 2013 at 10:46am

कमजोर विद्यार्थी तो आप नहीं ही हैं. यह अवश्य है कि उपयुक्त समय नहीं दे पाते.

आप अन्य रचनाकारों की रचनाएँ खूब पढें और सारगर्भित टिप्पणियाँ दिया करें.. केवल वाह-वाह या मजा आगया या निशब्द हूँ या लाज़वाब जैसी टिप्पणियाँ नहीं.  बल्कि किसी रचना में आपने कथ्य, तथ्य और शिल्प में आपने क्या समझा. फिर देखिये, आपकी स्वयं की रचना विधान और शिल्प के लिहाज से परिपक्व होती जायेगी.

शुभ-शुभ

Comment by बसंत नेमा on September 16, 2013 at 10:18am

आ0 सौरभ जी सादर  प्रणाम , रचना पे आप का मार्ग दर्शन हमे प्ररित करता और नया करने का पर    मै आप की कक्षा का सबसे कमजोर विधार्थी हू ..मै अभी खुद को नियमो मे नही बान्ध  पा रहा हू इसले लिये क्षमा चाहता हू ..... कोसिश करता रहुंगा   ऐसे ही आप आशीष मिलता रहे  ..धन्यवाद ......  

Comment by बसंत नेमा on September 16, 2013 at 10:08am

आ0 आशुतोष जी , आ0 लक्ष्मण जी आदरणीया विजयश्री जी सादर नमन , आप का स्नेह रचना को मिला तहे दिल से आप का धन्यवाद शुक्रिया ,,, ऐसे ही अपना आशीष बनाये रखे ..... 

Comment by बसंत नेमा on September 16, 2013 at 10:06am

आ0 गनेश जी सादर नमन .. आप मे रचना को अपना समय दिया .रचना को सराहा ,,आप का तहे दिल से शुक्रिया धन्यबाद .....

Comment by बसंत नेमा on September 16, 2013 at 10:04am

आ0 बृजेश जी, सादर नमन  श्री अरुन जी  बहुत बहुत शुक्रिया आप की  हौसलाअफजाई के लिये ...ऐसे ही आप का आषीश मिलता रहे यही कामना करता हू । आभार ..  


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on September 15, 2013 at 10:54am

भाई बसंत जी, आपकी अभिव्यक्ति पर आपको पाठकों की वाहवाही मिली इसका मुझे भी संतोष है.

लेकिन आपसे अब निवेदन है, कि अपनी अभिव्यक्ति को आप कसाव देना प्रारंभ कर दें. यह 'कहने से' पहले भावनाओं को शाब्दिक रूप से मांजने वाली बात है. कहना बहुत आसान है लेकिन हर कहा हुआ हर समय नहीं बना रहता. आपकी प्रस्तुत रचना तनिक सावधानी से भुजंगप्रयात छंद में बाँधी जा सकती थी (१२२ १२२ १२२ १२२) या बह्र मुतकारिब को प्रयुक्त कर संप्रेषण को सार्थक बनाया जा सकता था.

ओबीओ पर होने का लाभ लेना ही चाहिये, भाई.

शुभ-शुभ

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 14, 2013 at 10:35pm

आदरणीय भाई जी बहुत कही दिया आपने इस रचना में सुन्दर संदेशात्मक रचना बहुत बहुत बधाई

Comment by vijayashree on September 14, 2013 at 6:31pm

न कुछ हासिल तुम्हे होगा ।

न कुछ मेरा भला होगा ।

दरख्तो पे जो बैठे है ।

बस गिद्धो का भला होगा ॥

 

कही मन्दिर पे है पाँबन्दी ।

कही मस्जिद पे पहरा है ।।

बिछी शतरंज सियासत की ।

धरम तो बस एक मोहरा है ।।

लडा कर हम को आपस मे ।

तमाशा वो दूर से देखे ।।

लगा कर आग मजहब मे ।

वो अपने हाथ को सेके ।।

एक एक शब्द सोचने पर मजबूर करता ....

चिंतनीय...

जड़ से क्यूँ ना उखाड़ फैके

ऐसे अलगाव के हम निशान

जो कर रहे हैं हमारे  

हिन्द देश  को लहुलुहान 

इस सुंदर भावोभिव्यक्ति के लिए 

बधाई स्वीकारें बसंत नेमा जी 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on September 14, 2013 at 2:00pm

बहूत सुन्दर रचना के लिए बधाई श्री बसंत नेमा जी -

न तूने हिन्दु को मारा ।

न मुसलमान को मारा ।।  

मै तो हर दिल मे रहता हू ।

बता तूने किसे मारा ।।  -----जब इंसान या समझ लेगा -

                                   तेरे मेरे दिल में बसा एक है 

                                    नाम उसका प्रभु/ईश एक है 

                                     फिर मैंने क्या कर डाला 

                                      अनजाने में किसे मार डाला - उस दिन से सभी झगडे ख़त्म  

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"इस सुंदर बुनावट और कहन पर आज नजर पड़ी, आदरणीय धर्मेन्द्र जी.  हार्दिक बधाई   "
18 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
yesterday
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
yesterday
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
May 19
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
May 19
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service