For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

हमने घर की दीवारों में    

जीवन की इक आस सजायी

 

रत्ती-रत्ती सुबह बटोरी

टुकड़ा-टुकड़ा साँझ संजोई

इस चुभती तिमिर कौंध में

दीपों की बारात सजायी

 

तिनका-तिनका भाव बटोरे 

टूटे-फूटे सपन संजोये

साँसों की कठिन डगर पे

आशा ही दिन-रात सजायी  

 

भूख सहेजी, प्यास सहेजी 

सोती-जगती रात सहेजी 

यूँ चलते, गिरते-पड़ते 

कितनी टूटी बात सजायी

 

तेरे हाथों के स्पर्शों ने   

इन होठों की मुस्कानों ने  

मेरे इस सूने मन में

सहज सुनहरी प्रीत सजायी  

 

                  - बृजेश नीरज

(मौलिक व अप्रकाशित)

Views: 775

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on September 13, 2013 at 6:51pm

आदरणीय केवल जी, मेरी रचना को समय देने तथा मार्गदर्शन हेतु आपका हार्दिक आभार!

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on September 13, 2013 at 6:46pm

आ0 बृजेश भाई जी, भाई जी यह क्या है?

हमने घर की दीवारों में .......हमने या ..मैंने
जीवन की इक आस सजायी

रत्ती.रत्ती सुबह बटोरी
टुकड़ा.टुकड़ा साँझ संजोई.......प्रवाह बाध्य?
इस चुभती तिमिर कौंध में......गेयता बाध्य है!
दीपों की बरसात सजायी.......दीपों की अवलियां या कतारें या समूह होते हैं..आपने दीपों की बरसात ही कर दी। वाह.. वाह खूब कही।

तिनका.तिनका भाव बटोरे
टूटे.फूटे सपन संजोये......स्वप्न या सपने
साँसों की कठिन डगर पे
उम्मीदों की बारात सजायी..........मात्रा का भी निर्वहन नहीं हुआ।

भूख सहेजीए प्यास सहेजी
सोती.जगती रात सहेजी
यूँ चलतेए गिरते.पड़ते
कितनी टूटी बात सजायी

तेरे हाथों के स्पर्शों ने
इन होठों की मुस्कानों ने......मुस्कानों  ने या से
मेरे इस सूने मन में
सहज सुनहरी प्रीत सजायी
-------------------------------------------------------------------------सादर,

Comment by बृजेश नीरज on September 13, 2013 at 6:32pm

आदरणीया अन्नपूर्णा जी आपका हार्दिक आभार!

Comment by बृजेश नीरज on September 13, 2013 at 6:31pm

आदरणीय शिज्जू जी आपका हार्दिक आभार!

Comment by बृजेश नीरज on September 13, 2013 at 6:31pm

आदरणीय अरुन भाई आपका हार्दिक आभार!

Comment by annapurna bajpai on September 13, 2013 at 6:22pm

बहुत ही सुंदर रचना पढ़ने वाला मंत्र मुग्ध सा पढ़ता चला जाता है। बार बार पढ़ें फिर भी कम ही है आपकी लेखनी का जादू कुछ ऐसा ही है । बहुत बधाई आपको आ0 बृजेश जी ।


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by शिज्जु "शकूर" on September 13, 2013 at 4:43pm

वाह आदरणीय बृजेशजी प्रवाहमयी प्रस्तुति है पढ़ो तो यूँ लगता है पढ़ता ही रहूँ, दिली दाद कुबूल करें

Comment by अरुन 'अनन्त' on September 13, 2013 at 3:54pm

वाह वाह आदरणीय बृजेश भाई जी मुग्ध कर दिया आपने बहुत ही सुन्दर मनोहारी रचना है भाई जी भावपूर्ण प्रस्तुति के लिए दिल से बधाई स्वीकारें.

Comment by बृजेश नीरज on September 13, 2013 at 3:34pm

आदरणीय जितेन्द्र जी आपका बहुत आभार!

Comment by बृजेश नीरज on September 13, 2013 at 3:33pm

आदरणीय रविकर जी मार्गदर्शन हेतु आपका हार्दिक आभार!

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                        सभी सदस्यों को…"
21 minutes ago
Manjeet kaur replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"                 दिल लगाना नहीं कि तुम से कहें,  …"
24 minutes ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"इश्क़ तो है मगर ये इतनी भी शा'इराना नहीं कि तुझ से कहें साफ़ गोई सुनोगे क्या तुम ये अहमकाना…"
8 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"एक सप्ताह के लिए सभी चार आयोजन के द्वार खुल गए। अच्छी बात ये है कि यह एक प्रयोग है ..... लेकिन…"
yesterday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"चौपाई छंद ++++++++   ठंड गई तो फागुन आया। जन मानस में खुशियाँ लाया॥ आम  लगे सब हैं…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सच फ़साना नहीं कि तुझ से कहें ये बहाना नहीं कि तुझ से कहें दिल अभी जाना नहीं कि तुझ से कहें ग़म…"
yesterday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"सादर अभिवादन "
yesterday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी की नमस्कार, यूँ तो आज आयोजन प्रारंभ ही हुए हैं और किसी प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है,…"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
Tuesday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-184
"स्वागतम"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service