For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

इक्षाओं की अविरल नदिया दिल में सदा मचलती है

सुख के झरने देख पराए दुख को लिए निकलती है
इच्छाओं की अविरल नदिया दिल में सदा मचलती है

मर्यादा में घोर निराशा
बाँध तोड़ती अहम पिपाशा
रस्मों और रिवाजों के पुल  
लगते हैं बस एक तमाशा  

तीव्र वेग से बहती है कब शिव से कहो सम्हलती है
इच्छाओं की अविरल नदिया दिल में सदा मचलती है

अंतरमन का दीप बुझाती
प्रतिस्पर्धा को सुलगाती
होड़ लिए आगे बढ़ने की
लक्ष्य रोज ये नये बनाती

सुधा धैर्य की छोड़ विकल चिंता का गरल निगलती है
इच्छाओं की अविरल नदिया दिल में सदा मचलती है

मतलब की बगिया भाती है
मतलब के गाने गाती है
दूर करे अपनों से सारे
लिए लालसा इठलाती है   

कर्तव्यों के पुष्प कभी वो निर्दयी बने कुचलती है
इच्छाओं की अविरल नदिया दिल में सदा मचलती है

--संदीप पटेल "दीप"

मौलिक एवं अप्रकाशित

Views: 742

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 16, 2013 at 12:52pm
आदरणीय सौरभ सर जी ..................इस तरह तो आप अबोध को निराश कर रहे हैं
स्नेह बनाए रखिए

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 12, 2013 at 8:42pm

मैं ने सोचा, समझा पा रहा हूँ.  मैं अपने शब्द वापस लेता हूँ.

सादर

Comment by vijay nikore on July 12, 2013 at 5:09pm

इस सुन्दर रचना के लिए बधाई, आदरणीय।

विजय निकोर

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 12, 2013 at 1:23pm

आदरणीय सौरभ सर जी मैं भी कहाँ भोलेबबात्व की बात समझ के आपको यह अर्थ बता रहा था
मैं तो बस शिव के एक सरल से अर्थ की ही बात की थी
शिवत्व और शिव दोनों अपने आप मैं जटिल हैं और यथा सरल भी जैसे मैने लिखा है

शिवत्व पर प्रश्नचिन्ह कैसे जबकि इच्छाएँ इतनी प्रबल होती हैं के स्वयं भस्मासुर बन जाती हैं फिर उन्हें परिणाम से कोई लेना देना नहीं होता है ..............
सादर


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 12, 2013 at 12:42pm

//शिव अर्थात परम सत्य के लिए कहा है//

जी.  

मैं भी उनके भोलाबाबात्व को इंगित नहीं कर रहा था. ख़ैर. ..

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 12, 2013 at 11:47am
आदरणीय सौरभ सर जी सादर प्रणाम
आपका बहुत बहुत आभार इस सराहना हेतु स्नेह यूँ ही बनाए रखिए
शिव अर्थात परम सत्य के लिए कहा है
आदरणीय संपादक महोदय जी से अनुरोध है के इच्छाओं जो की सही शब्द है करने की कृपा करें
आदरणीय केवल प्रसाद जी आपका बहुत बहुत धन्यवाद

सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on July 11, 2013 at 9:21pm

इच्छाओं की अविरल नदिया यदि साध ली जाय तो गठन, उच्छृंखल बहती चली तो  विनाश. 

किन्तु,  पंक्ति  तीव्र वेग से बहती है कब शिव से कहो सम्हलती है   शिवत्व की अवधारणा पर ही प्रश्नचिह्न है. 

बहरहाल,  सुन्दर प्रयास के लिए बधाई स्वीकारें, आदरणीय.

हाँ, यदि चाहें तो ऐडमिन से इक्षा शब्द की अक्षरी सुधरवा लें.  ऐसा उचित भी होगा.

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on July 11, 2013 at 8:37pm

आ0 संदीप भाई जी, वाह! अतिसुन्दर प्रस्तुति।   हार्दिक बधाई स्वीकारें।  सादर,

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 11, 2013 at 7:40pm
aap sabhi kaa bahut bahut shukriya
mobile se comment kar raha hun isiliye kshama chahta pc kharab ho gaya hai
asha hai aap meri bhawanaon ko samjhenge
Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on July 11, 2013 at 7:35pm
mere liye ye prashn bahut kathin hai sir ji
ichcha ko iksha likh diya hai maine shayad
kshama chahta hun

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service