For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")


मेरे पिया गए परदेश रे 
ना मनवा लागे रे 
सावन आया 
ददुरबा बोले 
ददुरबा बोले ददुरबा बोले 
बादल गरजे तेज रे 
ना मनवा लागे रे 
चिठ्ठी आयी ना 
पाती आयी 
ना आया कोई सन्देश रे 
ना मनवा लागे रे
सोलह श्रृंगार 
ना मन को भाये 
मन को भाये न मन को भाये
भाये ना ये देश रे 
ना मनवा लागे रे 
जब से पिया परदेश गए हैं
बातें करना भूल गए हैं 
भूल गए हाँ भूल गए हैं 
भूले हाँ भूले सारा प्रेम रे
ना मनवा लागे रे 
कोई तो जाए पिया को बुलाये 
संदेशवा मेरा पिया को दे आये 
पिया को दे आये पिया को दे आये 
अब,कटते नहीं दिन रैन रे 
ना मनवा लागे रे
मेरे पिया गए परदेश रे 
ना मनवा लागे रे

मौलिक व अप्रकाशित

Views: 1011

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by बृजेश नीरज on July 3, 2013 at 10:50pm

बहुत सुन्दर लोकगीत! इस प्रयास पर मेरी बधाई स्वीकारें।
लोकगीत में यदि खड़ी बोली का प्रयोग न किया जाता तो शायद इसकी सुंदरता अधिक होती।
सादर!


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 3, 2013 at 8:23pm

आदरणीय देवेन्द्र जी, सावन माह में पिया की बाट जोहती नायिका का बिरह वेदना लोकगीत के माध्यम से बड़े ही खूबसूरती से प्रस्तुत किया है, इस गीत में अभी और संभावना है, बहुत बहुत बधाई इस प्रस्तुति पर . 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on July 3, 2013 at 4:19pm

सुन्दर लोक गीत है | मेरे विचार से इसे कुछ इस प्रकार से लिखा जाय तो और अच्छी लय बैठगी -

मेरे पिया गए परदेश रे 
मेरा मनवा नहीं लागे रे 

------------- बहार हाल सुन्दर प्रयास के लिए हार्दिक बधाई श्री देवेन्द्र पाण्डेय जी 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on July 3, 2013 at 3:50pm

लोक गीत विधा पर बहुत खूबसूरत प्रयास हुआ है..लोकगीतों को आम बातें ही खास बनाती हैं...और वही खासियत इस प्रस्तुति में भरपूर समाहित है..बहुत बहुत बधाई . बस बन्दों की तुकांतता को यदि थोडा सा और साधा जाता तो मज़ा आ जाता! आप एक बार देखिएगा शायद सहमत हों !!

शुभकामनाएं 

देवेन्द्र जी 

Comment by Sumit Naithani on July 3, 2013 at 2:47pm

सुंदर 

Comment by ram shiromani pathak on July 2, 2013 at 9:24pm

सुन्दर प्रस्तुति देवेन्द्र भाई जी! //प्रयासरत रहें आप और भी अच्छा लिख सकते है //हार्दिक बधाई 

Comment by रविकर on July 2, 2013 at 7:51pm

प्रेरित करता लोकगीत-
बधाई आदरणीय देवेन्द्र जी -


सावन दादुर बादल चिट्ठी, पिया धरा ने पानी |
धरा पिया की खातिर क्या क्या, मैं प्यासी दीवानी-
बाढ़ रही व्याकुलता पल पल, उधर बाढ़ का खतरा-
हे देवेन्दर वर्षा रोको, करिए मत मनमानी ||

Comment by Shyam Narain Verma on July 2, 2013 at 6:26pm

बहुत ही सुन्दर रचना , हार्दिक बधाई.......................................

Comment by वेदिका on July 2, 2013 at 5:43pm

वाह! वाह! क्या गीत लिखा आपने  देवेन्द्र भाई जी! 

बातें करना भूल गए हैं 
भूल गए हाँ भूल गए हैं 
भूले हाँ भूले सारा प्रेम रे
ना मनवा लागे रे ,,, बहुत  खूब ,, कहीं पिया को सौतनिया तो न मिल गयी हो, क्या जाने राम :))

मधुर बधाई!! 

Comment by Devendra Pandey on July 2, 2013 at 5:33pm

Sadarr Dhanyawad

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२ ****** घर के रिवाज चौक में जब दान हो गये उघड़े  शरीर  आप  ही  सम्मान  हो गये।१। *…See More
16 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"क्षमा कीजियेगा 'मुसाफ़िर' जी "
Thursday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
Thursday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
Thursday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन । फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
Wednesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
Wednesday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
Wednesday
Sushil Sarna posted blog posts
Tuesday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service