For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

वीर छंद (३१ मात्राएँ/ १६ मात्राओं पर यति, १५ मात्राओं पर पूर्ण विराम/ अंत गुरु लघु)

सरबजीत भव पार गया है ---छोड़ गया वह देश जहान।  

अमर शहीदो से मिलने वह-- चला गया देकर फरमान। 

समय आगया अब भी जागो- अगर बचाना हिंदुस्तान 

देश कि रक्षा कर न सके जो --छीनों उनसे देश कमान। 

 

यम यातना उस ही  कैद मे-- नित भोग रहे है अवसाद  

मेरे लहू का मान रख लो ----- करवा लो इनको आजाद। 

जन जन का है नारा अब तो -जंग छेड़ो अरु रखो आन । 

धिक्कार है उस कुर्सी को -----बचा सके न देश की शान |

 

-लक्ष्मण प्रसाद लडीवाला

 

Views: 851

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 4, 2013 at 2:18pm

जब नौजवानों में जोश आये, कुछ करने का जज्बा, भाव पैदा हो, तो एक शहीद की जीत ही समझना चाहिए आदरणीया 

कुंती मुखर्जी | सादर 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 4, 2013 at 2:16pm

रचना धर्मिता निभाना अपना कर्तव्य है भाई श्री केवल प्रसाद जी, रचना को सामयिक और बेहतर समझ सराहना 

हेतु आपका हार्दिक आभार 

Comment by coontee mukerji on May 3, 2013 at 9:21pm

.....और क्या कहें ......बहुत सारे सवाल ....दुख जो कह न सकें .....

सर्वजीत तो जीत गया है........पर यह कैसी जीत है  ........?  .... सादर / कुंती .

Comment by केवल प्रसाद 'सत्यम' on May 3, 2013 at 8:33pm

आ0   लडीवाला जी,   समसामयिक बेहतर व्यंग।  लेकिन इसका असर क्या, प्रतिक्रिया कौन, कैसे किस तरह देगा?  अभी तो मथुरा बेटा का सिर....और अब यह देश का बेटा.....?  कब खौलेगा खून, कब होंगी आंखें लाल, कब हमारे जवान अपनी गोरखा ताकत का प्रमाण देंगे?  चीन.. है!  चीनी की मिठास लेकर हमारे देश को सुगर की बीमारी भेंट कर रहा है।    और.....सरकार..राजनीतिज्ञ...कूटनीतिज्ञ,  विदेशी-नीतिज्ञ तथा हमारे राजदूत सभी आंखें बन्द करके उनकी मदद करते रहें हैं।  और हम सीटीबीटी एवं शान्ति का श्वेत झण्डा लहरा रहें हैं..और इस झण्डे पर सब लालों रंग का छिड़काव कर रहे हैं। हमें और तीखा व्यंग करके सरकार की चूल को हिलाना ही होगा....जिसकी प्रथम वीर रस रचना आपकी है..दूसरी मेरी होगी...और फिर....।   हार्दिक बधाई स्वीकारें..इस जागरण के लिए।  सादर,

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 3, 2013 at 5:25pm

 आपसे सहमती मिली प्रसन्नता हुई,हार्दिक आभार भाई श्री प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा जी 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 3, 2013 at 11:52am

आपके शब्दों ने रचना की सार्थकता बयाँ करदी, आपका हार्दिक आभार श्री बसंत नरमा जी 

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on May 3, 2013 at 11:44am

धिक्कार है उस कुर्सी को -----बचा न सके देश की आन। 

आदरणीय लड़ी वाला जी 

सादर अभिवादन 

आपसे सहमत 

बधाई, रचना हेतु. 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on May 3, 2013 at 10:56am

वीर छंद पर मेरा यह प्रथम प्रयास है, आपको पसंद आया, हार्दिक आभार आदरणीया गीतिका वेदिका जी 

आपको रचना सुंदर लगी यह मेरा सौभग्य, हार्दिक भार आपका भाई श्री मजोज शुक्ला जी 

Comment by बसंत नेमा on May 3, 2013 at 10:36am

लक्ष्मन ( जी)  तेरे तरकस का ये नुकिला  तीर .. देखन मे छोटा लगे घाव करे गम्भीर .. बहुत सुन्दर रचना .. बधाई 

Comment by manoj shukla on May 3, 2013 at 9:17am
सुन्दर रचना .....आदर्णीय बधाई स्वीकार करें ....कहीं कहीं लय टूट रहा है , आदर्णीय

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "प्यारी दुश्मन" -[लघु कथा] (18)
"मेरी इस रचना के अवलोकन हेतु पाठकों को हार्दिक धन्यवाद।"
2 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post "शह और शिकस्त" - [लघुकथा] 25 (शतरंज संदर्भित) - शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"मेरी इस रचना पर 446 अवलोकन हेतु हार्दिक आभार पाठकों के प्रति।"
2 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani commented on Sheikh Shahzad Usmani's blog post सूरज के तेवर (लघुकथा) [छंदोत्सव-58 चित्र से प्रेरित] /शेख़ शहज़ाद उस्मानी
"रचना पटल पर उपस्थिति, समीक्षात्मक टिप्पणी और सवाल हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया कान्ता रॉय जी। मेरी…"
4 hours ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
" सादर नमस्कार आदरणीय मंच। कुछ अन्य सुझाव: 1- सदस्यों से सहयोग राशि एकत्रित कर ओबीओ की पत्रिका…"
Monday
आशीष यादव replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अच्छा सुझाव"
Sunday
Gajendra shrotriya replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"प्रतिष्ठित मंच के सभी सम्माननीय सदस्यों को सादर प्रणाम🙏ओ बी ओ परिवार के समक्ष बनी इस विषम परिस्थिति…"
Sunday
Manjeet kaur replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"ओ बी ओ मंच से बहुत कुछ सीखने को मिला इसके बंद होने की खबर दुखद और पीड़ादाई लगी। अजय गुप्ता जी की…"
May 30
Manjeet kaur commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"धर्मेंद्र कुमार जी आज के मुश्किल दौर में इतना जिगरा ! यथार्थ और सटीक वर्णन के लिए बहुत बहुत बधाई"
May 30
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . .मंच

दोहा सप्तक. . . . . मंचअभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।यह जग…See More
May 30
धर्मेन्द्र कुमार सिंह posted a blog post

रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)

बह्र: 22 22 22 22 22 2 रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिएजंगल का कानून है पहला, चुप रहिएमँहगाई से…See More
May 30
रोहित डोबरियाल "मल्हार" posted a blog post

दास्तां

एक हो दास्तां तो सुनाएं,लंबी है कहानी, फिर कभी।मिले थे जिस जगह इक उम्र पहले,वो धुंधली सी निशानी,…See More
May 30
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

समय

समय को दोष देना क्यूँ समय जीना सिखाता है समय की गति सुनिश्चित है समय ही तो विधाता है।। समय का खेल…See More
May 30

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service