For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कैसी जिंदगी ..लघु कथा / कुशवाहा

कैसी जिंदगी   ..लघु कथा / कुशवाहा 
------------------------------------------
समाज उत्थान , समाज सेवा ऐसा नशा है कि जिसे लग गया तो लग  गया . छूटेगा जीवन के साथ . यही हाल पुष्पा जी का है. वैसे तो उनका निश्चित समय है क्षेत्र में जाने का. पर कोई सूचना मिली या कोई फरियादी द्वार पर आ गया तो फिर क्या डाली चप्पल पैर  में और कंधे पर शाल या चदरा ,निकल पडी सेवा करने को. घर में बने, आश्रम, ही  कहिये का अलग काम तो है ही. अगर उनसे कोई पूँछ ले दीदी इतना खर्चा कैसे उठाती  हैं, क्या सरकार से धन लेती हैं. शालीनता से पुष्पा जी का जवाब होता है कि  भीख मांग के ... सेवा देना क्या सेवा है. व्यवस्था बनाइये परिवार जैसे चलातें है वैसे चलाइए .
ये कथा तो पञ्च तंत्र या कोई भी हो जैसी लंबी है. संक्षेप में कहूँ तो पुष्पा   जी भ्रमण के समय एक ऐसे परिवार में पहुंची  जिसकी मुखिया स्त्री थी ,उसके  पति का देहांत एक दुर्घटना में हो गया था..पार्वती देवी के यहाँ. पार्वती  स्वयं में पैरों  से विकलांग साथ पांच छोटी छोटी कन्यायें . खर्च से तंग आगे अन्धकार मय जीवन. पर थी साहसी और स्वाभिमानी. लिफ़ाफ़े बना, कपडे सिल परिवार पाल रही थी. 
पुष्पा  ने स्थिति भांपी और पारवती से कहा मैं तुम्हारी बड़ी बेटी शालिनी , यद्दपि ये तुम्हारा सहारा है, को अपने आश्रम ले जा रही हूँ, इसको अपने पास ही रखूंगी. इसका भी भविष्य सुधरेगा साथ ही तुम्हारी भी मदद हो जायेगी, तुम जानती हो मेरे यहाँ योग्यता अनुसार प्रशिक्षित किया जाता है और उसकी आर्थिक मदद भी हो जाती  है, यदि तुम्हें कोई आपत्ति न हो तो. पार्वती ने सहमति दे दी क्योंकि पुष्पा  जी  के स्वभाव से पारवती स्वयं भी परिचित थी. 
आश्रम में सारे  लोग एक साथ बैठ कर ही भोजन करते हैं. पुष्पा जी ने देखा शालिनी भोजन नही कर रही है, तो उसे प्यार से पास बुलाया बेटा क्या बात है तुम क्या अलग से भोजन करोगी. 
नही दीदी .ये बात नही है. जब से पापा नही रहे तब से हम सब एक ही समय भोजन करते रहे हैं.
प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा 
१८-४-२०१३ 
मौलिक/अप्रकाशित 

Views: 527

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on April 23, 2013 at 9:04am

आदरणीय प्रदीप जी सादर सुन्दर लघु कथा. कुछ संदेश भी मगर मन में कुछ प्रश्न भी छोड़ती है. रचना कर्म पर बहुत बहुत  बधाई स्वीकारें.

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 22, 2013 at 1:37pm

आदरणीय सिंह साहब जी 

सादर/सस्नेह 

मर्म को समझा. आभार. 

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on April 22, 2013 at 1:36pm

आदरणीया कुंती जी 

सादर अभिवादन. 

सत्य कथा पर आधारित लघु कथा है. 

प्रोत्साहन हेतु सादर आभार 

Comment by JAWAHAR LAL SINGH on April 22, 2013 at 5:46am

एक समय का भोजन ... समाज का दर्पण!

श्रद्धेय महोदय! कितनी आसानी से आपने बहुत बड़ी बात कह दी!

Comment by coontee mukerji on April 20, 2013 at 1:35am

जीवन की छोटी छोटी घटनाएं कितनी बड़ी सीख दे जाती है .इसका ज्वलंत उदाहरण है ......ये कैसी जिंदगी  ......कुश्वाहा जी . बहुत

बहुत बधाई

सादर  . कुंती .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale posted a blog post

चौपाइयाँ

*दोहा*बरखा के बढ़ते क़दम, आये  हैं  अब पास।दूर नहीं है साजना, सुरभित सावन मास।।*चौपाई*वह फुहार वह साथ…See More
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"  आदरणीय चेतन प्रकाश साहब सादर नमस्कार, यही तो मुख्य है विषय है इस रचना का. नदी नहीं उफ़नाई है.…"
Tuesday
Chetan Prakash commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय,  अशोक  रक्ताले साहब, नमस्कार  !  लेकिन  यह कैसी "रिमझिम…"
Tuesday
Profile IconShyamsundar Chatterjee , Alamseti ajita kumar and Dr. Mohd Israr joined Open Books Online
Tuesday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत रचना की सारगर्भित समीक्षा कर आपने मेरे सृजन कार्य को सार्थकता…"
Saturday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"परम आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम - सर सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"वायव्य दशा के प्रस्तुतीकरण के क्रम में बना विश्वास प्रस्तुति की शाब्दिकता को स्थापित करता हुआ सफल…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"संसार का मंच एक गंभीर विषय है. तदनुरूप आपका प्रयास श्लाघनीय है, आदरणीय सुशील सरना जी.  कई…"
Jul 10

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post बरसात
"आदरणीय अशोक भाईजी, कितनी निष्कपट, कितनी भोली, कितनी सरस कविता हुई है ! जैसे, कोई अबोध बच्चा…"
Jul 10
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"आदरणीय  अशोक रक्ताले जी सृजन के भावों को आत्मीय मान से अलंकृत करने का दिल से आभार आदरणीय…"
Jul 9
Ashok Kumar Raktale commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post रहना हो भारत में जिंदा, चुप रहिए (ग़ज़ल)
"चुप रहिए...  वाह  क्या रदीफ़ है, इसे देखकर ही मैं हाज़िर हो गया.  रहना हो भारत में…"
Jul 5
Ashok Kumar Raktale commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . .मंच
"अभिनय करते मंच पर, माटी के किरदार ।जीवन की अनुभूतियाँ, करते वो साकार ।।.....सच है अभिनय जीवन की…"
Jul 5

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service