For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"ग़ज़ल" तू क्या तेरी हस्ती है क्या ये ध्यान में ला

ग़ज़ल कहने का प्रयास किया है

तू क्या तेरी हस्ती है क्या ये ध्यान में ला
अब उठ खड़ा हो खुद को फिर मैदान मे ला

मज़हब की बातें औ नहीं ईमान की कर
पहले ज़रा इंसानियत इंसान में ला

जब तक जिया उसको बुरा सबने कहा है
क्यूँ रोते हो अब तुम उसे शमशान में ला

नेता है उसको क्या पता क्या है ग़रीबी
उसको कभी इस कोयले की ख़ान मे ला

क्यूँ दीप जलता खुद पे ही इतरा रहा है

दम आजमा तू खुद को इस तूफान में ला

दीप

मौलिक एक अप्रकाशित

Views: 653

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 13, 2013 at 8:43pm

आदरणीया राजेश कुमारी जी सादर प्रणाम 

इस सराहना हेतु सादर आभार आपका 

आपकी इस्लाह सर आँखों 

स्नेह यूँ ही बनाये रखिये

सादर 


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on April 13, 2013 at 5:47pm

जब तक जिया उसको बुरा सबने कहा है 
क्यूँ रोते हो अब तुम उसे शमशान में ला-------ये शेर फिर से देख लें प्रिय संदीप तुम के साथ ला ठीक नहीं लग रहा मेरी इस्स्लाह 

जब तक जिया उसको बुरा तूने  कहा है 
क्यूँ रोता है  अब तू  उसे शमशान में ला    प्रिय संदीप जी मतले से मक्ते तक के शेर वाह वाह कहने को मजबूर करते हैं दिली दाद स्वीकारें 

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 13, 2013 at 4:07pm

आदरणीय योगी जी सादर
ग़ज़ल को सराहने के लिए आपका आभारी हूँ
स्नेह यूँ ही बनाए रखिए

Comment by Yogi Saraswat on April 13, 2013 at 10:51am
नेता है उसको क्या पता क्या है ग़रीबी
उसको कभी इस कोयले की ख़ान मे ला

क्यूँ दीप जलता खुद पे ही इतरा रहा है

दम आजमा तू खुद को इस तूफान में ला

दिल से तारीफ निकलती है ऐसे शब्दों के लिए श्री संदीप जी ! एक एक अशआर खूबसूरत !
Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 12, 2013 at 8:47pm

आदरणीय बृजेश जी सादर प्रणाम 

ये सब आपका स्नेह है जो लिखने के लिए प्रेरित करता है 

इसे यूँ ही बनाये रखिये 

सादर आभार आपका 

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 12, 2013 at 8:45pm

आदरणीय विजय सर जी सादर प्रणाम 

आपकी सराहना पाना मेरे लिए उपहार है 

बस ये आप बड़ों का स्नहे है के विचार आते हैं और उन्हें शब्द्बद्ध कर लेता हूँ 

सादर आभार आपका 

स्नेह यूँ ही बनाये रखिये 

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 12, 2013 at 8:44pm

आदरणीया डॉ प्राची जी सादर प्रणाम 

ग़ज़ल को पसंद करने हेतु आपका बहुत बहुत आभार 

स्नेह यूँ ही बनाए रखिये अनुज पर 

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on April 12, 2013 at 8:43pm

आदरणीय बंधुवर अरुण भाई इस सराहना के लिए बहुत बहुत शुक्रिया आपका 

स्नेह यूँ ही बनाये रखिये सादर आभार आपका 

Comment by बृजेश नीरज on April 12, 2013 at 8:38pm

संदीप भाई बहुत खूब! दिल डूब गया आपकी रचना में। सादर बधाई स्वीकारें।

निकोर साहब की बात को दोहरा रहा हूं

//बहुत ताज़गी है आपके ख़यालों में,

इसीलिए तो अच्छे लगते हैं।//

या फिर अच्छे लगते हैं इसीलिए ताजगी भी ला देते हैं।

Comment by vijay nikore on April 12, 2013 at 8:28pm

आदरणीय संदीप जी:

 

बहुत ताज़गी है आपके ख़यालों में,

इसीलिए तो अच्छे लगते हैं। बधाई।

 

सादर,

विजय निकोर

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Blogs

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा एकादश. . . . . पतंग

मकर संक्रांति के अवसर परदोहा एकादश   . . . . पतंगआवारा मदमस्त सी, नभ में उड़े पतंग । बीच पतंगों के…See More
16 hours ago
Admin posted discussions
yesterday
Admin added a discussion to the group चित्र से काव्य तक
Thumbnail

'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 175

 आदरणीय काव्य-रसिको !सादर अभिवादन !!  ’चित्र से काव्य तक’ छन्दोत्सव का यह एक सौ…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey posted a blog post

नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ

   जिस-जिस की सामर्थ्य रही है धौंस उसी की एक सदा से  एक कहावत रही चलन में भैंस उसीकी जिसकी लाठी…See More
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आपने कहे को सस्वर किया इस हेतु धन्यवाद, आदरणीय  //*फिर को क्यों करने से "क्यों "…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत : सूर्य के दस्तक लगाना // सौरभ
"रचना को आपने अनुमोदित कर मेरा उत्साहवर्धन किया, आदरणीय विजत निकोर जी हार्दिक आभार .. "
yesterday
Sushil Sarna commented on vijay nikore's blog post सुखद एकान्त है या है अकेलापन
"आदरणीय जी सादर प्रणाम -  अद्भुत सृजन - हृदय तटों को छूती गहन भावों की अभिव्यक्ति ने अहसासों की…"
yesterday
vijay nikore commented on vijay nikore's blog post सुखद एकान्त है या है अकेलापन
"प्रिय अशोक कुमार जी,रचना को मान देने के लिए हार्दिक आभार। -- विजय"
Monday
vijay nikore commented on vijay nikore's blog post सुखद एकान्त है या है अकेलापन
"नमस्ते, सौरभ जी। आपने सही कहा.. मेरा यहाँ आना कठिन हो गया था।       …"
Monday
vijay nikore commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत : सूर्य के दस्तक लगाना // सौरभ
"प्रिय सौरभ भाई, नमस्ते।आपका यह नवगीत अनोल्हा है। कई बार पढ़ा, निहित भावना को मन में गहरे उतारा।…"
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post देवता क्यों दोस्त होंगे फिर भला- लक्ष्मण धामी "मुसाफिर"
"आ. भाई सौरभ जी सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और विस्तृत टिप्पणी से मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार।…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post सच काफिले में झूठ सा जाता नहीं कभी - लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। गजल पर उपस्थिति और उत्साहवर्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद।"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service