For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

कार्तिक मास महत्त्व

देव उठे अरु लग्न हुए, सखि कार्तिक पावन मास यहाँ,

मत्स्य बने अवतार लिये,प्रभु कार्तिक पूनम सांझ जहाँ,

पद्म पुराण बताय लिखें, महिना इसको हि  पवित्र सदा,

मोक्ष मनुष्य प्रदाय करे,सखि कार्तिक स्नान व दान सदा/

 

 श्रीहरि का व्रत ध्यान करें,जप पूजन दीपक मान करें,  

सांझ ढले सम देव धरें, तमसो सरि दीपक दान करें,

देव प्रभाव मनुष्य लखे,जग शौर्य बढे धन धान्य भरे,

पाप कटे अरु पुण्य मिले,सब पीर व होवत कष्ट हरे/

कुछ पंक्तियाँ उज्जैन के कार्तिक स्नान और गर्दभ मेले पर.

इक  अमृत  बूंद  घड़ा छलका,यह पावन नीर भरा सरिता लो,

हर कार्तिक मास कि पूनम को,क्षिपरा सरि तीर नहान भरे लो,

जन स्नान करे अरु ध्यान करे,हिय शांत करे मन भाव धरे जो,

तन धोय  मलीन  प्रकाश भरे, तम में जब दीपक दान करे जो/

क्षिपरा सरि के पछि तीर भरा सखि सुन्दर गर्दभ का पशु मेला,

कुछ लाल  सफ़ेद कतार दिखे, फिर धूसर तो हर  बार दिखेला,

अमिताभ बिके सलमान बिके, अरु लालु  शहारुख साथ बिकेला,

कुछ लाख बिके व हजार बिके,कुछ को  इस बार उधार धकेला/

 

Views: 532

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Ashok Kumar Raktale on November 26, 2012 at 9:05pm

आदरणीय लड़ीवाला जी और आदरेया राजेश कुमारी जी सादर छंद रचनाओं कि सराहना के लिए हार्दिक आभार.


सदस्य कार्यकारिणी
Comment by rajesh kumari on November 26, 2012 at 1:24pm

छंदों के माध्यम से कार्तिक मेले का कितना सुन्दर चित्र खींचा है अशोक कुमार रक्ताले जी सच में सहनीय पठनीय है बहुत बहुत हार्दिक बधाई इतनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए 

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 26, 2012 at 10:52am

सुन्दर काव्यत्मक कार्तिक महत्त्व बताया आपने, बधाई । मैंने कल ही पढ़ा की कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा को भगवन का मतस्य अवतार हुआ था । अब तक तो यही मालूम था की मेरी और गुरु नानक की हिंदी तिथि से एक ही दिन जयंती है ।पर इस उपरोक्त रहस्य के जानने पर इश्वर के प्रति और नत मस्तक हो गया । भगवन कार्तिकेय के नाम पर इस कार्तिक मॉस का तो प्रति दिन ही सर्वोत्तम है ।

 
2. ये गधर्व मेला हमारे राजस्थान में पुष्कर में भी भरता है, अब तो इनकी और नसले बढ़ गयी है, घोटालो के बाद इनको अब बहुत अधिक खा खा कर अपनी आबादी बढाने का अवसर जो मिल गया है । मुझे अपने कहने का अवसर दिया आपका हार्दिक धन्यवाद 
भाई अशोक रक्ताले साहेब 

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
13 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
yesterday
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
yesterday
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Tuesday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

माना कि रंग भाते न फिर भी अगर पड़े -लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर'

२२१/२१२१/१२२१/२१२***पीछे गयी  है  छूट  जो  होली  गुलाल की साजिश है इसमें देख सियासी कपाल की।१। *…See More
Tuesday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"जय-जय सादर"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"बेटा,  व्तक्तिवाची नहीं"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय दयाराम जी, रचनाकार का काम रचनाएँ प्रस्तुत करना है। पाठक-श्रोता-समीक्षक रचनओं में अपनी…"
Saturday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आदरणीय सौरभ पांडेय जी, हर रचना से एक संदेश देने का प्रयास होता है। मुझे आपकी इस लघु कथा से कोई…"
Saturday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"उत्साहवर्द्धन के लिए हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी जी।  आप उन शब्दों या पंक्तियों को…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-131 (विषय मुक्त)
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। बहुत सुंदर लघुकथा हुई है। हार्दिक बधाई। एक दो जगह टंकण त्रुतियाँ रह…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service