For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

रक्त से सनी
भूमि
सुर्ख नहीं
हरी भरी
फलती फूलती
कलकल निनाद से
बहती श्वेत धारा
धो डालती है
सारे पाप
गंगा
अति पावन
मीठा स्वाद
इक अजीब सी ठंडक
पीड़ा हरने का
कोई रसायन मिला हो जैसे
कौन जानता है ??
पीड़ा !!
माँ की
धरती माँ की
जिसके कलकल बहते
अश्रु  खारे नहीं है
वो रक्त में सनी
अपने हर एक
पूत कपूत
इक इक मिटते कण पर
शोक करती
चीखती
विलाप करती
सहती है चुप चाप
लेकिन थामे रहती
अपने आस्तित्व को
इतनी पीड़ा सहते
जब वो बदलती है करवट
तब नहीं सह पाती
उसकी ये
मतलबी संताने
करती हैं
विलाप
कोसती है उस माँ को
जिससे वे जीवन धारा को
कभी गहरा दरिया
और कभी अथाह सागर बनाते हैं
भूल जाते हैं
तनिक से कष्ट में
फिर याद नहीं आती
वो बहार की अमराई
वो नदियों की स्वरलहरी
वो हरियाली
दीखता है सर्वत्र निपट सूना आसमान
सूखा पोखर
 उड़ती हुई धूल
बंजर ही बंजर
क्या केवल माँ को कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए
बच्चों का माँ के प्रति कोई कर्तव्य नहीं है 
हे सृष्टि हे वसुंधरा 
तुम्हारा ऋण
चुकाना असहज है
इसे चिंतन में लाना भी संभव नहीं
तुम तो स्थिर माँ हो
जो हर जन्म में
माँ ही रहेगी
हम अधम आपके ऋण से
मुक्त नहीं हो सकते
ये क्षोभ है
तुम्हारी गोद में
जब अंतिम विश्राम करते है
तब बताओ भला
सारा ज़माना हमें छोड़ चुका होता है
बस तुम ही तो हो
जो सदैव लगाये रहती हो
अपने कलेजे से
नहीं भूलती इक पल को भी
हर वक़्त पल पल
मेरे पद चापों से मिली पीड़ा को
भूल कर
लगा लेती हो अपने कलेजे से
तुम सा
बड़े ह्रदय वाला तो सागर भी नहीं
तुम हो तो सृष्टि है
अन्यथा शून्य के सिवा कुछ भी नहीं

संदीप पटेल "दीप"

Views: 347

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 4, 2012 at 6:31pm

//कुछ कठिन दौर से गुजर रहा हूँ आशा है जल्द ही आप सबके आशीर्वाद और दुआओं से सब ठीक हो जायेगा//

देव की दयामय दृष्टि दारुण दुःखों से दूर रखे.. .

Comment by SANDEEP KUMAR PATEL on November 4, 2012 at 4:59pm

आदरणीय लक्षमण सर जी , आदरणीय गुरुवर सौरभ सर जी सादर प्रणाम 

आप सभी का ह्रदय से शुक्रिया और सादर आभार
वक़्त की कमी के वजह से वक़्त नहीं दे पा रहा हूँ कुछ कठिन दौर से गुजर रहा हूँ आशा है जल्द ही आप सबके आशीर्वाद और दुआओं से सब ठीक हो जायेगा

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 2, 2012 at 11:44am

सुन्दर अभ्व्यक्ति विशेतः "तुम हो तो सृष्टि है,
अन्यथा शून्य के सिवा कुछ भी नहीं" हार्दिक बधाई श्री संदीप कुमार पटेल 
भाई


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Saurabh Pandey on November 2, 2012 at 11:03am

//क्या केवल माँ को कर्तव्यनिष्ठ होना चाहिए
बच्चों का माँ के प्रति कोई कर्तव्य नहीं है //

इन विचारों पर मेरी शुभेच्छा... . 

लगता है शीघ्रता में प्रस्तुत रचना पोस्ट हुई है.

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
3 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
9 hours ago
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
yesterday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
yesterday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"सादर अभिवादन।"
yesterday
Admin replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"स्वागतम"
yesterday
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post ग़ज़ल
"  आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद' जी सादर नमस्कार, रास्तो पर तीरगी...ये वही रास्ते हैं जिन…"
Friday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service