For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

क्या लिखूं अब मैं .....

क्या लिखूँ अब मैं
सब तो लिख दिया मैंने
अपने दिल की बाते
टूटे ख्वाबों की यादे
सब..............
क्या लिखूँ अब मैं................
सब तो लिख दिया मैंने.............................

जिन्दगी----- कल भी तो ऐसी ही थी
कुछ भी तो नही बदला
कल भी जी रहे थे बिन अपनों के हम
और आज भी तो जी ही रहे है............
कुछ भी तो नही बदला
क्या लिखूँ अब मैं......
सब तो लिख दिया मैंने..............

जब सीखा था अपने दिल को कागज़ पर उतारना
तो सबसे पहले दर्द चला आया था ........
लोग आये दोस्त बने और चले गये
मगर ये दर्द आज भी है मेरे साथ जो कल भी था.......
अब और क्या लिखूँ मैं
सब तो लिख दिया मैंने.............

अपने बचपन के किस्से
माँ की कहानियां
भाई बहनों से लड़ना
दादा जी की निशानियाँ .
पापा का प्यार
मम्मी की कुर्बानियां ........
सब तो लिख दिया मैंने
अब और क्या लिखूँ मैं..........
सब तो लिख दिया मैंने..............
सब तो लिख दिया मैंने.......!!

Views: 466

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by लक्ष्मण रामानुज लडीवाला on November 5, 2012 at 1:18pm
जो लिखा अभ्व्यक्त किया उसके लिए बधाई -

सात समंदर की मसि करों,लेखनी सब बन राय, धरती रो कागद करों,हरी गुण लिख्या न जाय ।

लिख दिया भूत काल का, वर्तमान अब शेष, देख रहे चहु ओर हम, वह भी लिखना शेष ।-लक्ष्मण लडीवाला 
Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on November 5, 2012 at 12:56pm

अभी बहुत कुछ लिखना बाक़ी है. 

Comment by seema agrawal on September 26, 2012 at 6:52pm

भावों को यूं ही कलमबद्ध करती रहिये ........सुन्दर, सहज सम्प्रेषण ......बधाई सोनम जी 


सदस्य टीम प्रबंधन
Comment by Dr.Prachi Singh on September 26, 2012 at 5:56pm
क्या लिखूं अब मैं..?
सुन्दर भावाभिव्यक्ति प्रिय सोनम जी..
जब मन, 'मैं' के आवरण में जीता है, तो यही भावदशा जीता है, जिसमें सब छिनता जाता सा, दर्द भरा, पल पल बदलता सा प्रतीत होता है. 
मगर ये दर्द आज भी है मेरे साथ जो कल भी था.........
अपने साथ दर्द को ले कर चलना, ये व्यक्ति का स्वयं का ही चयन हुआ करता है, वर्ना भूत काल में कई खुशियों के लम्हे भी होते हैं.
यदि वर्तमान में संग लायें तो दर्द क्यों और दर्द भरी यादें क्यों? गर्व भरे खुशियों के पल क्यों नहीं....?
इस बिना बनावट की, सहज भावाभिव्यक्ति हेतु हार्दिक बधाई आपको.
Comment by PHOOL SINGH on September 26, 2012 at 12:08pm

सोनम जी नमस्कार..

बहुत ही भावपूर्ण रचना.....

फूल सिंह

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 176 in the group चित्र से काव्य तक
"स्वागतम"
8 hours ago
Admin posted discussions
8 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूसबिना कमीशन आजकल, कब होता है काम ।कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।।घास घूस…See More
Wednesday
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
Monday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
Sunday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Feb 15
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Feb 14
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Feb 14

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service