For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

राज़ नवादवी: एक अंजान शायर का कलाम- ३१ (गुफ्तगूबराएऔरतको ज़मीनोबहर क्या)

दो कदम चलके रुक गए वो सफ़र क्या

जहां लौट के न जाया जाए वो घर क्या

 

जो नहो उसकी इनायत तो मुकद्दर क्या

कि बुरा क्या बद क्या और बदतर क्या

 

जो न जाए तेरे दरको वो राहगुज़र क्या

और जहां पड़े न तेरे कदम वो घर क्या

 

तेरे बगैर सल्तनत क्या दौलतोज़र क्या

जो नहुआ तेरा असीरेज़ुल्फ़ वो बशरक्या

 

देखती हैं यूँ हजारहा निगाहें शबोरोज़ हमें  

जो दिल को न चीर जाए वो नज़र क्या

 

ज़िंदगी जिस तरहा हो मुसर्रत अंगेज़ हो

वो हो सौ साल याकि हो मुख़्तसर, क्या

 

है मर्गको लिहाज़ेजीस्त तो बावक्त आए

गर आ भी जाए बिलावक़्त, तो डर क्या  

 

डूबके ही जब मरना है तेरी आँखोंमें हमें

हो वो आगका दर्या या मौजेसमंदर क्या

 

इज़हारेशौक तुझ से कोई शायरी नहीं थी

जो कहदिया उसको फरमाएं मुकर्रर क्या 

 

न काफिए की पर्वा न रदीफ़ की है हाज़त

गुफ्तगूबराएऔरत को ज़मीनोबहर क्या

 

तेरी तासीरेदर्देइश्क ने मुझे ज़िंदा रखा है

जोतू अपने हाथसे खिलाए तो ज़हर क्या

 

राज़ दानिशमंद हैं, पे तेरे नाज़ से हैं हारे

कभी तू कहे आ कभी तू कहे ठहर, क्या

 

 

© राज़ नवादवी

रात्रिकाल ०१.१९ भोपाल १८/०९/२०१२

 

दौलतोज़र – धन-दौलत; असीरेज़ुल्फ़- नायिका की केशराशि का बंदी; बशर- व्यक्ति, आदमी; शबोरोज़- रात-दिन; मुसर्रतअंगेज़- हर्षप्रद; मुख़्तसर- संक्षिप्त; मर्गको लिहाज़ेजीस्त- मौत को ज़िंदगी का लिहाज़; इज़हारेशौक- प्रेम निवेदन; मुकर्रर- पुनः; दुबारा; हाज़त- ज़रूरत; गुफ्तगूबराएऔरत- गज़ल का शाब्दिक अर्थ स्त्री से वार्तालाप करना; तासीरेदर्देइश्कने- प्रेम की पीड़ा के प्रभाव ने; दानिशमंद- अक्लमंद;      

Views: 547

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by राज़ नवादवी on September 21, 2012 at 7:34pm

आपका बहुत बहुत शक्रिया शशि जी!

Comment by राज़ नवादवी on September 21, 2012 at 7:34pm

भाई प्रमेन्द्र, एक ओर जहाँ मैं आपके सताइश भरे अलफ़ाज़ के लिए आपका एहसान जताता हूँ, वहीँ मुझे इनसे बेहद तअम्मुल (संकोच) भी महसूस हो रहा है. दरअसल आपके जज़्बात की पूरी क़द्र करते मैं ये कहना चाहता हूँ कि मैं इक नाचीज़ ही हूँ और मुझे वहीँ रहने दें. लिहाजा दो शेर फरमाता हूँ- 

न उठाओ अर्शपे हमें यूँ ऊँचा कि तुम्हें भी करनी हो बाला निगाहें;

दूरियां इतनीही अच्छी होती हैं दरम्याँ कि छू लें एक दूसरे की बाहें.

और-

न कहो हमें कोहेनूर कि हम अभी वतन में हैं

वक्त आगे हमें कहाँ लेजाएगा ये देखा जाएगा 

आपका राज़ !

  

Comment by प्रमेन्द्र डाबरे on September 21, 2012 at 1:52pm

है मर्ग को लिहाज़ ए जीस्त तो बावक्त आये , ग़र आ भी जाये बिलावक्त तो डर क्या... राज़ साहब हमारे शब्द ख़त्म हो रहे हैं और सर सजदे में झुक रहे हैं, आप इस मंच कोह ए नूर हैं आप का कोई सानी नहीं, मैं सच कहता था आप इस ज़माने ही नहीं सदियों के शायर हैं.. पहली ग़ज़ल पढ़कर दिल संभला  भी न था की इस ग़ज़ल ने इसे तार तार  कर दिया...... शायरों की कौम को आप पर है नाज़....

Comment by Shashi Mehra on September 21, 2012 at 12:23pm

तेरी तासीरेदर्देइश्क ने मुझे ज़िंदा रखा है |

जोतू अपने हाथसे खिलाए तो ज़हर क्या || khyaal achhe hain

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय सौरभ जी सादर प्रणाम, प्रस्तुत हरिगीतिका छंद पर आपकी प्रतिक्रिया से सृजन सफल हुआ है. आपके…"
1 hour ago
Ashok Kumar Raktale commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"आदरणीय श्याम नारायण वर्मा जी सादर, प्रस्तुत छंदों पर उत्साहवर्धन के लिए आपका हार्दिक आभार.…"
1 hour ago
जगदानन्द झा 'मनु' added 2 discussions to the group मैथिली साहित्य
Monday
Shyam Narain Verma commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"नमस्ते जी, बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति, हार्दिक बधाई l सादर"
Aug 6

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Ashok Kumar Raktale's blog post हरिगीतिका छंद
"  आदरणीय अशोक भाईजी, श्रावण मास का आज प्रथम सोमवार है. ऐसे पवित्र दिवस पर आप द्वारा प्रस्तुत…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रोहित डोबरियाल "मल्हार"'s blog post दास्तां
"आदरणीय रोहित डोबरियाल "मल्हार" जी, आपकी भावुक प्रस्तुतीकरण का स्वागत है.  आप…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on vijay nikore's blog post सांकल मन के द्वार पर
"  निर्निमेष आँखों की प्रतीक्षा उत्कट तीव्रता के साथ शाब्दिक हुई है, आदरणीय विजय निकोर…"
Aug 3

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"वाह वाह वाह .. सावन की कजरी का आधुनिक रूप गुदगुदा गया, आदरणीय आशीष जी.  सही भी है, प्रकृति के…"
Aug 3
आशीष यादव replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय श्री अशोक कुमार जी इस कजरी पर टिप्पणी के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद।  आज के परिवेश…"
Jul 27
Ashok Kumar Raktale replied to आशीष यादव's discussion कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी) in the group भोजपुरी साहित्य
"आदरणीय आशीष यादव जी सादर, सावन की सुंदर और मधुर  फुहारों में यह कजरी की प्रस्तुति  बहुत…"
Jul 27
vijay nikore posted a blog post

सांकल मन के द्वार पर

सांकल मन के द्वार परजब-जब जहाँ कहीं फूल खिलेयाद तुझे किया था हमने ...कहती थी न ..."क्या...तुम्हारे…See More
Jul 27
आशीष यादव added a discussion to the group भोजपुरी साहित्य
Thumbnail

कइके हमके ब्लाॅक पिया ना ……..  (कजरी)

काहें सावन में देला अइसे शॉक पिया कइके हमके ब्लाॅक पिया ना …….. मनवा तोहके पुकारे नैना फोनवा…See More
Jul 26

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service