For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

उगता सूरज -धुंध में

उगता सूरज -धुंध में
-----------------
कर्म फल -गीता
क्रिया -प्रतिक्रिया
न्यूटन के नियम
आर्किमिडीज के सिद्धांत
पढ़ते-डूबते-उतराते
हवा में कलाबाजियां खाते
नैनो टेक्नोलोजी में
खोजता था -नौ ग्रह से आगे
नए ग्रह की खोज में जहां
हम अपने वर्चस्व को
अपने मूल को -बीज को
सांस्कृतिक धरोहर को
किसी कोष में रख
बचा लेंगे सब -क्योंकि
यहाँ तो उथल -पुथल है
उहापोह है ...
सब कुछ बदल डालने की
होड़ है -कुरीतियाँ कह
अपनी प्यारी संस्कृति और नीतियों की
चीथड़े कर डालने की जोड़ -तोड़ है
बंधन खत्म कर
उच्छ्रिंख्ल होने की
लालसा बढ़ी है पश्चिम को देख
पूरब भूल गया -उगता सूरज
धुंध में खोता जा रहा है
कौन सा नियम है ?
क्या परिवर्तन है ?
सब कुछ तो बंधा है गोल-गोल है
अणु -परमाणु -तत्व
हवा -पानी -बूँदें
सूरज चंदा तारे
अपनी परिधि अपनी सीमा
जब टूटती है -हाहाकार
सब बेकार !
आँखों से अश्रु छलक पड़े
अब घर में वो अकेला बचा था
सोच-व्याकुलता-अकुलाहट
माँ-बाप भगवान को प्यारे
भाई-बहन दुनिया से न्यारे
चिड़ियों से स्वतंत्र हो
उड़ चले थे ...............
फिर उसे रोटियाँ
भूख-बेरोजगारी
मुर्दे और गिद्ध
सपने में दिखने लगते
और सपने चकनाचूर
भूख-परिवर्तन -प्रेम
इज्जत -आबरू
धर्म -कानून-अंध विश्वास
सब जंजीरों में जकड़े
उसे खाए जा रहे थे .....
-------------------------------
३.०२-३.४५ पूर्वाह्न
कुल्लू यच पी १३.०२.२०१२

Views: 1264

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by आशीष यादव on July 4, 2012 at 1:21am

बड़ी ही सशक्त रचना है।
महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना चुने जाने पर बधाई।

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 3, 2012 at 10:57pm

प्रिय और आदरणीय हरीश भाई ..समय और नेट की समस्या से आप से बहुत कम मुलाकात हो पाती है ...रचना पर आप का समर्थन मिला .बड़ी ख़ुशी हुयी ....आभार 

  ..भ्रमर ५ 
Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 3, 2012 at 10:55pm

आदरणीय अभिनव जी ..रचना हमारे युवा वर्ग को समुचित उत्साह न मिलने पर हताशा में धकेल दिए जाने पर है जिनके ऊपर हमारे समाज और देश का गौरव टिका है आप को रचना अच्छी लगी सुन ख़ुशी हुयी ..आभार 

  ..भ्रमर ५ 
Comment by Harish Bhatt on July 3, 2012 at 12:04pm
आदरणीय शुक्‍ल जी सादर प्रणाम, आपकी रचना - उगता सूरज- धुंध में को माह की सर्वश्रेष्‍ठ रचना चुने पर आपको हार्दिक शुभकामनाएं
Comment by Abhinav Arun on July 3, 2012 at 8:04am
आदरणीय श्री सुरेन्द्र कुमार शुक्ल भ्रमर जी आपकी रचना "शीर्षक :- उगता सूरज -धुंध में" को महीने की श्रेष्ठ रचना चुने जाने पर हार्दिक बधाइयाँ , रचना पढ़ी आपकी सशक्त रचनाधर्मिता को सलाम !!
Comment by कुमार गौरव अजीतेन्दु on July 2, 2012 at 11:30pm

जय श्री राधे

Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 2, 2012 at 11:26pm

प्रिय अजीतेंदु जी हार्दिक आभार आप का रचना कुछ व्यथा उगते हुए सूरज हमारे कल के भविष्य के बारे में व्यक्त कर सकी आप को अच्छी लगी सुन ख़ुशी हुयी ...जय श्री राधे
भ्रमर ५

Comment by कुमार गौरव अजीतेन्दु on July 2, 2012 at 11:22pm
आदरणीय सुरेन्द्र जी, महीने की सर्वश्रेष्ठ रचना में चयनित हुई आपकी रचना वास्तव में प्रशंसनीय है...हार्दिक बधाई आपको
Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 2, 2012 at 10:54pm
आदरणीया राजेश कुमारी जी प्रोत्साहन के लिए आप का आभार कृपया यों ही प्रोत्साहन देती रहें 
भ्रमर ५ 
Comment by SURENDRA KUMAR SHUKLA BHRAMAR on July 2, 2012 at 10:53pm

आदरणीय और प्रिय बागी जी हिंदी साहित्य के उत्थान के लिए आप के द्वारा उठाया गया ये सब हर कदम बहुत ही सराहनीय है आप के साथ इसमें अद्भुत योगदान दे रहे सभी प्रिय मित्र मण्डली का भी मै आभारी हूँ वैसे तो मै कई मंच से जुड़ा हूँ लेकिन यहाँ आ के कुछ छटा निराली लगी बहुत कुछ सीखने को मिल रहा है हम से बच्चे यहाँ आ के बहुत कुछ ज्ञान अर्जित कर पायेंगे उम्मीद जगी है आप सब का बहुत बहुत आभार और स्नेह .......जय श्री राधे
भ्रमर ५

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' shared their blog post on Facebook
13 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देश की बदक़िस्मती थी चार व्यापारी मिले (ग़ज़ल)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ravi Shukla जी"
13 hours ago
धर्मेन्द्र कुमार सिंह commented on धर्मेन्द्र कुमार सिंह's blog post देवता चिल्लाने लगे हैं (कविता)
"बहुत बहुत शुक्रिया आदरणीय Ashok Kumar Raktale जी"
13 hours ago
Awanish Dhar Dvivedi posted a blog post

माँ

माँ यह शब्द नहींं केवलइस जग की माँ से काया है। हम सबकी खातिर अतिपावन माँ के आँचल की छाया है।१।माँ…See More
Tuesday
Dayaram Methani replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अगर आप यों घबरा कर मैदान छोड़ देंगे तो जिन्होने एक जुट होकर षड़यन्त्र किया है वे अपनी जीत मानेंगे।…"
Tuesday
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"अब, जबकि यह लगभग स्पष्ट हो ही चुका है कि OBO की आगे चलने की संभावना नगण्य है और प्रबंधन इसे ऑफलाइन…"
May 18
amita tiwari posted a blog post

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें

बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें बेगुनाही और इन्साफ की बात क्यों सोचती हैं ये औरतें चुपचाप अहिल्या बन…See More
May 15
amita tiwari commented on amita tiwari's blog post गर्भनाल कब कट पाती है किसी की
" मान्य,सौरभ पांडे जीआशीष यादव जी , , ह्रदय से आभारी हूँ. स्नेह बनाए रखियगा | सौरभ जी ने एक…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on amita tiwari's blog post बहुत सोचती हैं क्यों ये औरतें
"आदरणीया अमिताजी, तार्किकता को शाब्दिक कर तटस्थ सवालों की तर्ज में बाँधा जाना प्रस्तुति को रुचिकर…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर''s blog post हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी, आपकी प्रस्तुति निखर कर सामने आयी है. सभी शेर के कथ्य सशक्त हैं और बरबस…"
May 14

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय नीलेश भाई, आपका स्वागत है.     करेला हो अथवा नीम, लाख कड़वे सही, लेकिन रुधिर…"
May 14
Nilesh Shevgaonkar replied to Admin's discussion अति आवश्यक सूचना : कृपया अवश्य अवगत हों .....
"आदरणीय बाग़ी जी एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण !बहुत दुखद है कि स्थिथि बंद करने तक आ गयी है. आगे…"
May 13

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service