For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

छा गए नभ पे बादल (गीत)

छा गए नभ पे बादल
धरा पे हलचल हो गयी
बह चली शीतल पवन
आशाएं तरंगित हो गयी
बरसेगा धरती पे जल
किसान चलाएगा हल
डालेगा बीज खेतों में
स्वर्णिम होगा घर घर
बरखा बूँदें गिरने से
धरा तो गीली हो गयी
छा गए नभ पे बादल
धरा पे हलचल हो गयी
बह चला पानी धरती पर
अमूल्य है ये निर्मल जल
हो जाए कहीं बेकार नहीं
बना के मेड़ों पर बंद
जल निकास नाली हो गयी
छा गए नभ पे बादल
धरा पे हलचल हो गयी
देखा मौसम बारिश का
झूम उठा मयूर मन
भीगी चोली भीगा तन
हर्षित पुलकित हुआ जन
लगाये नाना पौध सभी
धरा पे हरियाली हो गयी
छा गए नभ पे बादल
धरा पे हलचल हो गयी

Views: 648

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by Albela Khatri on June 15, 2012 at 8:58pm
हा हा हा हा ...........वाह प्रदीप जी वाह
मज़ा आ गया
Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on June 15, 2012 at 2:56pm

आदरणीय बिस्वजीत जी, सादर 

मौज लीजिए न . धन्यवाद.

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on June 15, 2012 at 2:55pm

प्रिय कुमार जी, सस्नेह 

तड़प का आनंद ही कुछ और है.

धन्यवाद.

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on June 15, 2012 at 2:50pm

आदरणीय अलबेला खत्री जी, सादर अभिवादन 

आपने रचना के प्रत्येक अंग का बारीकी से आनंद लिया , धन्यवाद. 

चोली देखी  तो नही पर फिल्मों में गीतों  आदि के माध्यम से जाना. शायद  ग्रामीण क्षेत्रों में इसका प्रयोग होता होगा. अब ये डाइनासोर की तरह गायब होने वाली है. रही बात पैजामा कुर्ते की तो इस पे भी शायद गीत बना है पैजामा तंग है कुरता ढीला. आप जानते हैं  कि पानी की कितनी तंगी है. चोली में पानी कम और कुर्ते पैजामे में ज्यादा पानी लगता. तो इसे कट कर दिया गया. फिर आप उनमें से तो  हैं नहीं जो देश को बर्बाद कर रहे हैं  कुरता पैजामा पहन कर. अपनों का भी तो ध्यान रखना हमारा फर्ज है. धन्यवाद जी .

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on June 15, 2012 at 2:30pm

आदरणीय अरुण जी, सादर 

आपका स्नेह मेरी प्रेरणा है. धन्यवाद. 

Comment by PRADEEP KUMAR SINGH KUSHWAHA on June 15, 2012 at 2:29pm

बहुत बहुत धन्यवाद, आदरणीय अविनाश जी.

Comment by कुमार गौरव अजीतेन्दु on June 13, 2012 at 11:20pm
आदरणीय कुशवाहा सर. एक तो पटना मेँ पानी बरस नहीँ रहा, उपर से आपने बारिश का जिक्र करके और तड़पा दिया। हा...हा...हा...
Comment by Bishwajit yadav on June 13, 2012 at 10:07pm
प्रणाम प्रदीप जी
बुहुत बहुत बधाई हो मन हरियर हो गया
जय हो
Comment by Albela Khatri on June 13, 2012 at 7:49pm

वाह ! वाह ! आदरणीय प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा जी........बहुत खूब !
नभ, बरसात और माटी को लेकर बहुत सुन्दर रचना आपने  रची...बांच कर मन प्रसन्न हुआ

आपको  मेरी  ख़ूब ख़ूब  बधाई
बस एक बात समझ नहीं आई
______चोली के भीगने  का वर्णन तो आपने याद रख कर  कर दिया ......मेरा कुर्ता पायजामा भी तो  भीगा,  उसे आप क्यों भूल गए ? थोड़ा हम  कुर्ते वालों को  भी याद रखा करो जी.....हा हा हा  हा

Comment by अरुण कान्त शुक्ला on June 13, 2012 at 7:07pm

सुन्दर कविता ..बधाई .

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी 'मुसफ़िर' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला आपकी…"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। सुंदर गजल हुई है। भाई रवि जी की सलाह से यह और निखर गयी है । हार्दिक…"
4 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा पंचक. . . दिल

दोहा पंचक. . . . . दिलरात गुजारी याद में, दिन बीता बेचैन ।फिर से देखो आ गई, दिल की दुश्मन रैन…See More
14 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212  22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत में क्या से क्या हो गए महब्बत में मैं…"
17 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Saurabh Pandey's blog post नवगीत - भैंस उसी की जिसकी लाठी // सौरभ
"  आपका हार्दिक धन्यवाद, आदरणीय लक्ष्मण धामी ’मुसाफिर’ जी   "
20 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on Sushil Sarna's blog post दोहा एकादश. . . . . पतंग
"आदरणीय सुशील सरनाजी, पतंग को लगायत दोहावलि के लिए हार्दिक बधाई  सुघड़ हाथ में डोर तो,…"
20 hours ago
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय रवि भसीन 'शहीद' जी सादर अभिवादन बहुत शुक्रिया आपने वक़्त निकाला ग़ज़ल तक आए और हौसला…"
yesterday
Sushil Sarna posted blog posts
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"आदरणीय Jaihind Raipuri जी,  अच्छी ग़ज़ल हुई। बधाई स्वीकार करें। /आयी तन्हाई शब ए…"
yesterday

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey commented on रामबली गुप्ता's blog post कर्मवीर
"कर्मवीरों के ऊपर आपकी छांदसिक अभिव्यक्ति का स्वागत है, आदरणीय रामबली गुप्त जी.  मनहरण…"
yesterday
Jaihind Raipuri posted a blog post

ग़ज़ल

2122    1212    22 आ कभी देख तो ले फ़ुर्सत मेंक्या से क्या हो गए महब्बत में मैं ख़यालों में आ गया उस…See More
Tuesday
Jaihind Raipuri commented on Admin's group आंचलिक साहित्य
"कुंडलिया छत्तीसगढ़ी छत्तीसगढ़ी ह भाखा, सरल ऐकर बिधान सहजता से बोल सके, लइका अऊ सियान लइका अऊ…"
Tuesday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service