For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

(वोट के पहले)

वोट माँगने आए हैं, जोड़ कर दोना हाथ

बोले कभी न छोड़ेंगे, हम जनता का साथ

इस जनता का साथ, कभी जो हमने छोड़ा

उम्मीदों का तार, जैसे हो हम हीं ने तोड़ा

भूखा होगा कोई ना, ना सोएगा खाली पेट

हर कोई शिक्षा पाएगा, विद्यालय में बैठ

जहां खड़े हैं आज हम, यहीं पर एक नल होगा

बहेगी मोटी धार उससे के, मीठा उसका जल होगा

यहाँ के हर गली में, सड़के पूरी पक्की होंगीं 

देते हैं ये जुबान हम, यहाँ बड़ी तरक्की होगी

 

सूरज ढलने पर भी, रातें ना काली होंगीं

अब हर घर-घर में, बल्ब की लाली होगी

हर मजदुर के घर में, गैस का चूल्हा होगा

घर होगा पूरा स्वच्छ, कहीं ना धुला होगा

 

यहां नो कोई नीचा, ना कोई ऊँचा होगा

न्याय सभी के साथ, बिकुल समूचा होगा

न्याय समूचा होगा, जब हम कुर्सी पर होंगे

बिन कुर्सी के कहो, हम, न्याय कहाँ से देंगे?

एक बार जो आपसे जुड़े हमारा हाथ

अगले पांच साल तक छोड़ेंगे ना साथ

हमें पता है वोट, आप हमको को ही देंगे

आपके हर संकट को, शपथ है हम हर लेंगे

अब चलते है अब हम, और कई जगह है जाना

अपना ये उद्देश्य, सभी को है समझाना

 

(वोट के बाद)

नेता बोले क्रोध से, करके टेढ़ी नाक

घर के अंदर क्यों घुसे, कहाँ से आये आप?

कहाँ से आए आप, बात क्या है बतलाओ?

बिना काम के तुम, सर मेरा मत खाओ

घर पर मेरे भोज है, काम पड़े है अनेक

तू भूखा है तो क्या करूँ, तू मेरी थाल ना देख 

लिख पढ़ के क्या पाएगा, तेरा बच्चा आज

आज करेगा काम तो, कल कर लेगा राज

नल नहीं तो क्या हुआ, नहीं मेरा इसमें कोई दोष

मैं कोई कारीगर नहीं, कर ले थोड़ा होश

कच्ची-पक्की सड़को का, हमें नहीं कुछ खेद

तूने हमसे पुछा कैसे, क्या है इसमें भेद?

बिजली लाने की भला, कब कही थी हमने बात

दिया जलाए देख लो, बीत जाएगी रात

लकड़ी के चूल्हे से देखो, मरते किट पतंग

गैस के खर्च से तुम्हारी, जेब हो जाएगी तंग

ना भूल अपनी औकात, के तू है नीचा प्राणी

चमड़ी खींच लेंगे तेरी, भौंह जो तूने तानी

कुर्सी पर हम बैठे गए, बन गए माला-माल

आएँगे फिर पूछने, अगले चुनाव में तेरा हाल

आम जनता बने रहो, लेना न कुछ सीख

झोली फैलाए फिर आएँगे, देना वोटों की भीख

"मौलिक व अप्रकाशित" 

अमन सिन्हा 

Views: 164

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . प्यार

दोहा सप्तक. . . . प्यारप्यार, प्यार से माँगता, केवल निश्छल प्यार ।आपस का विश्वास ही, इसका है आधार…See More
23 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, उत्साहवर्धन व स्नेह के लिए आभार।"
yesterday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय "
Sunday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ.लक्ष्मणसिह धानी, 'मुसाफिर' साहब  खूबसूरत विषयान्तर ग़ज़ल हुई  ! हार्दिक …"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर मुक्तक हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"आ. भाई जयहिंद जी, सादर अभिवादन। प्रदत्त विषय पर सुंदर गजल हुई है। हार्दिक बधाई।"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"ग़ज़ल   बह्र ए मीर लगता था दिन रात सुनेगा सब के दिल की बात सुनेगा अपने जैसा लगता था…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' posted a blog post

हरकत हमें तो वैद की रखती तनाव में -लक्ष्मण धामी 'मुसफिर'

बदला ही राजनीति के अब है स्वभाव में आये कमी कहाँ  से  कहो  फिर दुराव में।१। * अवसर समानता का कहे…See More
Saturday
Chetan Prakash replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
" दोहा मुक्तक :  हिम्मत यदि करके कहूँ, उनसे दिल की बात  कि आज चौदह फरवरी, करो प्यार…"
Saturday
Sushil Sarna replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"दोहा एकादश. . . . . दिल दिल से दिल की कीजिये, दिल वाली वो बात । बीत न जाए व्यर्थ के, संवादों में…"
Saturday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion "ओ बी ओ लाइव महा उत्सव" अंक-183
"गजल*****करता है कौन दिल से भला दिल की बात अबबनती कहाँ है दिल की दवा दिल की बात अब।१।*इक दौर वो…"
Saturday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service