For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

 

इस दुनिया के निर्माता ने, सृष्टि के भाग्य विधाता ने.

मारुति-कृशानु के संगम से, भूमि -वारि और गगन से.

                 एक पुतला का निर्माण किया.

         मानव का नाम उचार दिया.

मांस -चर्म के इस तन में,नर -नारी के सुन्दर मन में.

एक समता का संचार किया, तन लाल रुधिर का धार दिया .

                  सबको समान दी सूर्य -सोम.

                सबको समान दी भूमि -ब्योम.

सबको चमड़े की काया दी. सबको  सृष्टि की छाया दी.

हितार्थ मनुज के ही अनेक, सामान बनाया है विशेष.

                  सर -सरिता,भूधर -कानन दी.

                  दिन -रात, प्रभंजन पावन दी .

किन्तु! मनुष्य  ने अपने को, सृष्टिकर्ता के सपने को.

खण्डों -खण्डों में बाँट दिया, स्वार्थ से रिश्ता काट दिया.

                    जाति-पांति का भेद किया.

                   मानवता को ही बेध दिया.

जैसे फूलों की क्यारी है, नभ में तारों की धारी है.

जो देखन में हैं भांति-भांति,पर हैं तो सब ही एक जाति.

         वे आपस में नहीं लड़ते हैं.

         तू -तू, मैं -मैं नहीं करते हैं.

पर मनुज बंट गया वर्गों में, स्वार्थ के रंचक सर्गों में.

हो मनुज मनुज से दूर हुआ, मद के ज्वाला में चूर हुआ.

          मिथ्या विपत्ति को मोल लिया.

          नफ़रत से हसरत तौल लिया.

गीता -कूरान के झगड़े में,हिन्दू -इस्लाम के रगड़े में.

गुरु ग्रन्थ -बाईबल को लेकर, और सिक्ख -ईसाई को लेकर.

        मज़हब को आड़े ला करके.

        भाषा की बात उठा करके.

मानव विपत्ति से हाथ मिला, पतन -राह पर बढ़ा चला.

यदि अब भी पग नहीं रोकेंगे , तो पतन -कूप में सोचेंगे.

           हमने अपना सर्वनाश किया.

           मिथ्या शक्ति का ह्रास किया.

धर्म नहीं अलगाव सिखाता,भाषा नहीं कहता लड़ने को.

भाषा -धर्म राह मात्र है, मंजिल तक जाने को.

तमपूर्ण वर्ग -भवन से निकलो,बाहर खड़ा  सबेरा है

प्रिय, तुम्हारे कर कमलों में,मानसरोवर मेरा है.

                        गीतकार -सतीश मापतपुरी

Views: 562

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

Comment by satish mapatpuri on July 17, 2011 at 7:08pm

शारदा मोंगा जी,आशीष जी,शन्नो जी,गणेश जी,वेद जी और प्रवीण जी - हौसला अफजाई के लिए बहुत -बहुत धन्यवाद.

Comment by आशीष यादव on July 13, 2011 at 5:38am
बहुत सुन्दर रचना है। शब्दोँ की व्यवस्था, शब्दोँ का चुनाव बहुत सुन्दर ढँग से किया गया है। भेद-भाव को दूर करने का सन्देश दे रही ये रचना हर तरह से उत्तम है। आपकी कलम को सलाम
Comment by Shanno Aggarwal on July 12, 2011 at 10:35pm

सतीश जी,  

सही कहा कि ईश्वर बिना भेद किये इस सृष्टि की रचना करता है किन्तु मानव ही अपने को बाँट लेता है तरह-तरह से.

मानवता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने वाली आपकी ये रचना बहुत ही उतकृष्ट है. बधाई है ऐसे लेखन पर.  


मुख्य प्रबंधक
Comment by Er. Ganesh Jee "Bagi" on July 12, 2011 at 9:38pm

धर्म नहीं अलगाव सिखाता,भाषा नहीं कहता लड़ने को.

भाषा -धर्म राह मात्र है, मंजिल तक जाने को.

तमपूर्ण वर्ग -भवन से निकलो,बाहर खड़ा  अन्धेरा है.

प्रिय, तुम्हारे कर कमलों में,मानसरोवर मेरा है.

 

सतीश भईया, इस रचना की जितना भी तारीफ़ किया जाय वो कम ही है , एक एक शब्द जिस नगीने की तरह जड़ा है कि रचना किसी खुबसूरत हार कि माफिक लगती है , बहुत बहुत बधाई भाई साहब |

माँ शारदा कि कृपा से आपकी लेखनी ऐसे ही चलती रहे |

Comment by PRAVIN KUMAR DUBEY on July 12, 2011 at 8:50pm
Satish jee Aapka MANSAROVAR sampradaik sauhard bigadne walon ke muh par karara tamacha hai.
Comment by satish mapatpuri on July 12, 2011 at 5:05pm
बहुत -बहुत धन्यवाद
Comment by Rash Bihari Ravi on July 12, 2011 at 1:50pm

मांस -चर्म के इस तन में,नर -नारी के सुन्दर मन में.

एक समता का संचार किया, तन लाल रुधिर का धार दिया .

                  सबको समान दी सूर्य -सोम.

                सबको समान दी भूमि -ब्योम.

bahut badhiaa sir ji

Comment by satish mapatpuri on July 12, 2011 at 11:21am
बहुत -बहुत धन्यवाद नीलम जी  
Comment by Neelam Upadhyaya on July 12, 2011 at 11:03am
"धर्म नहीं अलगाव सिखाता,भाषा नहीं कहता लड़ने को.

भाषा -धर्म राह मात्र है, मंजिल तक जाने को.

तमपूर्ण वर्ग -भवन से निकलो,बाहर खड़ा अन्धेरा है.

प्रिय, तुम्हारे कर कमलों में,मानसरोवर मेरा है."


बहुत ही सुन्दर रचना है - भावपूर्ण और अर्थपूर्ण । बधाई स्वीकार करें

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Sushil Sarna posted a blog post

दोहा सप्तक. . . . घूस

दोहा सप्तक. . . . . घूस बिना कमीशन आजकल, कब होता है काम । कैसा भी हो काम अब, घूस हुई है आम ।। घास…See More
1 hour ago
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सादर नमस्कार। मुझे ऐसी ही एक चर्चा की अपेक्षा थी। आवश्यकता महसूस हो रही थी। हार्दिक धन्यवाद और…"
3 hours ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार के सभी सम्मानित सदस्यों को सादर नमस्कार। आदरणीय तिलक राज कपूर सर द्वारा…"
3 hours ago
अजय गुप्ता 'अजेय replied to Admin's discussion ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा
"सभी आदरणीय सदस्यों को नमस्कार, एक महत्वपूर्ण चर्चा को आरम्भ करने के लिए प्रबन्धन समिति बधाई की…"
4 hours ago
Admin posted a discussion

ओ बी ओ लाइव आयोजनों से संबंधित महत्वपूर्ण चर्चा

साथियों,विगत कई माह से ओ बी ओ लाइव आयोजनों में कतिपय कारणवश सदस्यों की भागीदारी बहुत ही कम हो रही…See More
4 hours ago
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय  अखिलेश जी सृजन के भावों को मान देने का दिल से आभार आदरणीय जी । सहमत एवं संशोधित "
11 hours ago
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय सुशीलजी हार्दिक बधाई। लगातार बढ़िया दोहा सप्तक लिख रहें हैं। घूस खोरी ....... यह …"
13 hours ago
Jaihind Raipuri posted a blog post

वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं

ग़ज़ल 2122  1212  22वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैकितने दुःख दर्द से भरा दिल हैये मेरा क्यूँ हुआ है…See More
Thursday
Sushil Sarna commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी सृजन आपकी मनोहारी प्रतिक्रिया से समृद्ध हुआ । हार्दिक आभार आदरणीय । फागोत्सव…"
Mar 4
Nilesh Shevgaonkar and Dayaram Methani are now friends
Mar 4
Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post ग़ज़ल
"ग़ज़ल 2122   1212   22 वो समझते हैं मस्ख़रा दिल है कितने दुःख दर्द से भरा दिल…"
Mar 3
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' commented on Sushil Sarna's blog post दोहा सप्तक. . . . घूस
"आ. भाई सुशील जी, सादर अभिवादन। सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Mar 3

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service