For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

 लेखक -सतीश मापतपुरी

सॉरी सर (कहानी ) अंक -1

सॉरी सर (कहानी ) अंक -2

सॉरी सर (कहानी ) अंक -3

सॉरी सर (कहानी ) अंक -4

गतांक से आगे अंक - ५ व अंतिम ------------

                            सोनाली घोष के उनके जीवन में आना एक कुदरती संयोग है, सोनाली से प्यार करने को उचित मान लिया.प्रो. सिन्हा की उजाड़ ज़िन्दगी में सोनाली घोष बहार बनकर आ गयी थी.अब उन्हें अपनी नीरस ज़िन्दगी सरस लगने लगी थी.औरतों की अपेक्षा पुरुषों में अधिक उतावलापन होता है.एक दिन सोनाली को पढ़ाते -पढ़ाते प्रो.सिन्हा उसका हाथ पकड़ लिए.सोनाली उनका यह अप्रत्याशित व्यवहार देखकर हक्का -बक्का रह गयी.प्रो. सिन्हा सोनाली का हाथ पकड़ कर कहने लगे --"सोनाली! तुम्हारे प्यार ने मेरे शुष्क जीवन को हरा -भरा बना दिया है.तुम्हारे स्पर्श ने मेरे अपाहिज दिल को फिर से धड़कना सिखा दिया है.................. मैं तुम्हे अपना जीवन साथी बनाना चाहता हूँ." प्रो. सिन्हा की बातें सुनकर सोनाली हैरान रह गयी. इसके पहले कि प्रो. सिन्हा सोनाली को अपनी तरफ खींच पाते वह अपना हाथ झटके से छुड़ा ली और बिना उनकी तरफ देखे कमरे से बाहर निकल गयी.

                दूसरे दिन कॉलेज में सोनाली नज़र नहीं आई.जब प्रो. सिन्हा शाम को कॉलेज से घर लौटे तो उनकी मेज पर मनोविज्ञान की वह पुस्तक रखी हुई थी जो उन्होंने सोनाली को पढ़ने के लिए दिया था.प्रो. सिन्हा किताब उठाकर देखने लगे.किताब के बीच में एक चिठ्ठी रखी हुई थी.वह चिठ्ठी खोलकर पढ़ने लगे.चिठ्ठी सोनाली की थी........ लिखा था -"सॉरी सर, मुझे अफसोस है कि आपके प्रति मेरे लगाव ने आप जैसे महापुरुष को इतने नीचे स्तर पर ला खड़ा किया.पता नहीं क्यों, हर मर्द औरत से एक ही रिश्ते की कल्पना करता है.औरत बेटी और बहन भी हो सकती है ऐसा क्यों नहीं सोचा जाता? मैं आपके करीब आना चाहती थी, आपके प्रति मेरे मन में आकर्षण था ,यह सच है.किन्तु, आप जैसे उच्चकोटि के मनोवैज्ञानिक मेरे मनोभाव को गलत समझ बैठेगा ऐसा नहीं सोचा था.मै अपने पापा को बहुत प्यार करती थी, आपकी शक्ल मेरे पापा से बहुत मिलती है.आपके करीब आने का यही कारण था."--- सोनाली............. बम सदृश एक धमाका हुआ और प्रो. सिन्हा को लगा कि उनकी प्रतिभा,ज्ञान,विद्वता  सबकी नीवं हिल गयी है.उनको अचानक अपना कद बौना नज़र आने लगा.पत्र उनके काँपते हाथों से छिटक कर नीचे गिर गया.प्रो. सिन्हा फटी -फटी नज़रों से पत्र को घूर रहे थे.उन्हें महसूस हो रहा था कि पत्र के एक -एक शब्द हजार -हजार बिच्छू बन कर उन्हें डंक मारने लगे हैं.

--------------------------------------------- समाप्त -----------------------------------------------------

 

Views: 349

Comment

You need to be a member of Open Books Online to add comments!

Join Open Books Online

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Jaihind Raipuri commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय रवि भसीन 'शाहिद ' जी सादर अभिवादन प्रथम तो मैं क्षमाप्रार्थी हूँ देरी से आने की…"
4 hours ago
Sushil Sarna posted a blog post

दोहा दशम. . . . . उम्र

दोहा दशम् . . . . उम्रठहरी- ठहरी उम्र अब, करती एक सवाल ।कहाँ गई जब जिंदगी, रहती थी खुशहाल ।।यादों…See More
yesterday
रवि भसीन 'शाहिद' commented on Jaihind Raipuri 's blog post वो समझते हैं मस्ख़रा दिल हैं
"आदरणीय Jaihind Raipuri साहिब, नमस्कार। बढ़िया ग़ज़ल हुई है, बधाई स्वीकार करें। /ये मेरा…"
Friday
आशीष यादव added a discussion to the group धार्मिक साहित्य
Thumbnail

चल मन अब गोकुल के धाम

चल मन अब गोकुल के धाम अद्भुत मनहर बाल रूप में मिल जाएंगे श्याम कि चल मन अब……………………….कटि करधनी शीश…See More
Friday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अशोक भाईजी धन्यवाद ... मेरा प्रयास  सफल हुआ।"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"वाह वाह वाह !!! बहुत दिनों बाद ऐसी लाजवाब प्रतिक्रिया पढने में आई है। कांउटर अटैक ॥ हजारों धन्यवाद…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"  आदरणीय शेख शाहज़ाद उस्मानी जी सादर, सरकारी शालाओं की गलत परम्परा की ओर ध्यान आकृष्ट कराती…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"सार्थक है आपका सुझाव "
Mar 31
Sheikh Shahzad Usmani replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदाब।‌ रचना पटल पर उपस्थिति और समीक्षाओं हेतु हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभा पाण्डेय जी। मेरी…"
Mar 31
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"हार्दिक धन्यवाद आदरणीया प्रतिभाजी ।  इसमें कुछ कमी हो सकती है लेकिन इस प्रकार के आयोजन शहरों…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion "ओबीओ लाइव लघुकथा गोष्ठी" अंक-132 (विषय मुक्त)
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब सादर, बिना सोचे बोलने के परिणाम पर सुन्दर और संतुलित लघुकथा…"
Mar 31
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 177 in the group चित्र से काव्य तक
"अमराई में उत्सव छाया,कोयल को न्यौता भिजवाया। मौसम बदले कपड़े -लत्ते, लगे झूमने पत्ते-…"
Mar 31

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service