For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

OBO के १००० सदस्य पुरे होने पर एक घोषणा

साथियों ! OBO परिवार के १००० सदस्य होने पर मैं एक घोषणा करना चाहता हूँ | १ अप्रैल २०१० से ३० जून २०११ तक ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रकाशित अपने सदस्यों की रचनाओं से कुछ चुनिन्दा रचनाओं (लगभग १००) को रचनाकारों के जीवन परिचय सहित उनसे लिखित अनुमति प्राप्त कर एक पुस्तक OBO के बैनर तले छपवाने का प्रस्ताव है |

 

मैं समझता हूँ की अभी तक इस तरह का कार्य कोई वेब साईट वालों ने नहीं किया है, और OBO पहला होगा, इस घोषणा के बाद इस कंसेप्ट को कोई उड़ा ले तो मैं नहीं कह सकता |

 

सोच यह है कि सभी सदस्यों के पास संसाधन नहीं है जो अपनी रचनाओं का संग्रह छपवा सके किन्तु जो OBO पुस्तक प्रकाशित करेगा उसमे संभव है उन सदस्यों कि भी रचनाएँ छप जाये जो कुल जमा ५-१० रचनाएँ ही अभी तक लिख सके हों |

 

आप सदस्यों कि राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है, यदि इस सम्बन्ध में आप कोई सुझाव देना चाहते हो तो कृपया नीचे दिए कमेंट्स बॉक्स में अवश्य लिखे |

 

आपका अपना

गणेश जी "बागी"

(संस्थापक)

ओपन बुक्स ऑनलाइन

Views: 3084

Reply to This

Replies to This Discussion

धन्यवाद जया बहन, आपको भी बधाई , कृपया स्नेह बनाये रखे |

ओ बी ओ सदस्य आदरणीय प्रभाकर पाण्डेय जी ने मेल के द्वारा सन्देश भेजे है .......

 

गणेशजी,
नमस्कार.
 
सर्वप्रथम तो 1000 सदस्य होने पर आपको बहुत-बहुत बधाई। इसके पीछे आपकी साकारात्मक सोच एवं कार्य को नमन। और साथ ही पुस्तक के रूप में सदस्यों की रचनाएँ लाने के लिए आपके द्वारा उठाए जा रहे कदम, विकास की ओर अग्रसर हों...एही कामना।।
 
सादर।।

--
प्रभाकर पाण्डेय
Prabhakar Pandey
प्रभाकर भईया,
प्रणाम,
आप सब का यह आशीर्वाद है जो मैं कुछ कर पाता हूँ , सराहना हेतु धन्यवाद |

आपका अनुज
गणेश जी "बागी"

एक वो दिन था, जब आपने मुझे सूचना दी थी कि अगले महीने openbooksonline नामक साईट की स्थापना होगी. और एक आज का दिन है, जब इसके सदस्यों की संख्या ने १००० का आँकड़ा भी पार कर लिया. हिंदी साहित्य के क्षेत्र में यह प्रयास निश्चित रूप से अभूतपूर्व है और इसके लिए आप 'लख-लख' बधाइयों के पात्र हैं. सबसे ज्यादा फायदा मुझ जैसे नौसीखियों को ही हुआ है, जिन्हें इसके पहले न तो किसी का मार्गदर्शन मिलता था और न ही अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए कोई मंच.

आपके और प्रधान सम्पादक जी के संरक्षण में OBO नित नयी बुलंदियों को यूँ ही छूता रहेगा, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है. साथ ही, 'पुस्तक' वाले प्रस्ताव का हार्दिक स्वागत है.

विवेक भाई, आप जैसे मित्रों के प्रोत्साहन का ही परिणाम है जो ओ बी ओ को आज इस मुकाम पर हम सभी देख रहे है, जैसा की भाई अरुण जी और वीनस जी बराबर कहते रहते है कि यह तो रास्ते का छोटा मील stone है | ओ बी ओ को लेकर बहुत बड़ी योजना है जिसे धीरे धीरे कार्यान्वित किया जायेगा | पुस्तक योजना भी उसी योजना का पार्ट है | मित्रों का साथ मिलता रहेगा तो एक दिन हम सब का ओ बी ओ परिवार बहुत ही ऊँचा मुकाम हासिल करेगा |

सराहना हेतु बहुत बहुत धन्यवाद |

भाई गणेश जी "बागी",

वन्दे !

ओपन बुक्स ओनलाइन [ OBO ]   के एक हज़ार से अधिक सद्स्य होने पर बधाई !

मैं तो आपके इस उपक्रम से दूर ही रहा ! आपके संदेश बार-बार मिलते भी रहे

मगर समय अभाव के के कारण इस से आंशिक जुडा़व भी नहीं हुआ ! इस हेतु कसक भी है !

खैर ! आपके प्रयास वटवृक्ष का आकार लें ! मेरी शुभकामनाएं !

आपकी सदैव जय हो !

 

आपका ही अपना

[ओम पुरोहित"कागद"]

09414380571

आदरणीय अग्रज श्री ओम पुरोहित "कागद" जी, आप जैसे साहित्यकारों को हमलोग अपने मध्य पाकर बहुत ही प्रफुलित महसूस करते है, आपका आशीर्वाद बहुत ही महत्वपूर्ण है, 

ओ बी ओ तो एक यज्ञ है जिसमे हम सभी अपने अपने हिस्से की आहुति दिए जा रहे है | आपके आशीर्वाद की भी आवश्यकता है | सराहना और सम्प्रेषण स्थापित करने हेतु बहुत बहुत धन्यवाद | 

गणेश, ये तो बहुत अच्छी सूचना है. इससे कुछ और लेखक भी प्रोत्साहित होंगे. जिनकी रचनाओं को इस पुस्तक में जगह मिलने जा रही है उन्हें मैं अभी से ही बधाई दे रही हूँ व आपको भविष्य में और सफलता के लिये तमाम शुभकामनायें. मेरी भी यहाँ ताक-झाँक चलती ही रहेगी..तमाम बातों की जानकारी ना होने से हिचक रहती है, उनके बारे में शायद यहाँ मालूम होता रहेगा. और मुझे इस आनलाइन परिवार में शामिल करके सम्मान देने का बहुत शुक्रिया.

 

जी, सन्नो दीदी, प्रयास तो यही है , आप ओ बी ओ परिवार की हिस्सा है , हम लोग भी गर्वान्वित है |

pranam ganesh jee ,

 

bahut bahut badhai aapko bhi !

राजीव जी धन्यवाद और स्वागत है आपका |

         1000 सम्मानित सदस्यों को मेरा हार्दिक अभिवादन !

                                  ओ बी ओ के प्रबंधन को कोटिशः धन्यवाद कि उन्होंने नए -पुराने साहित्यकारों को ऐसा मंच प्रदान किया .  जहाँ तक मेरी अनुमति की बात है तो मुझे गर्व होगा यदि मेरी किसी भी रचना को आपकी सम्मानित पुस्तक में  स्थान मिला .विश्वास है कि आपका यह प्रयास ओ बी ओ को इन्टरनेट की दुनिया से निकलकर हिंदी साहित्य में स्थान दिलायेगा.
आपका -----
विभूति कुमार
निरीक्षक , केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क
पटना. बिहार

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity

Admin posted a discussion

"ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरा" अंक-189

ओ बी ओ लाइव तरही मुशायरे के 190 वें अंक में आपका हार्दिक स्वागत है | इस बार का मिसरा नौजवान शायर…See More
yesterday
आशीष यादव posted a blog post

मशीनी मनुष्य

आज के समय में मनुष्य मशीन बनता जा रहा है या उसको मशीन बनने पर मजबूर किया जाता है. कारपोरेट जगत…See More
Monday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव साहब, प्रस्तुत दोहों की सराहना हेतु आपका हार्दिक आभार। सादर"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय जयहिंद रायपुरी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर आपने  दोहा छंद रचने का सुन्दर प्रयास किया है।…"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  सही कहना है हम भारतीय और विशेषकर जो अभावों में पलकर बड़े हुए हैं, हर…"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीया प्रतिभाजी हार्दिक धन्यवाद आभार आपका"
Sunday
अखिलेश कृष्ण श्रीवास्तव replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक भाईजी  हार्दिक धन्यवाद आभार आपका।"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय भाई लक्ष्मण धामी जी सादर, प्रदत्त चित्र पर मेरी प्रस्तुति की सराहना के लिए आपका हार्दिक…"
Sunday
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"    आदरणीया प्रतिभा पाण्डे जी सादर, प्रस्तुत दोहों की सराहना के लिए आपका हार्दिक आभार ।…"
Sunday
Jaihind Raipuri replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"किल्लत सारे देश में, नहीं गैस की यार नालियाँ बजबजा रही, हर घर औ हर द्वार गैस नहीं तो क्या हुआ, लोग…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई सौरभ जी, सादर अभिवादन। दोहों पर आपकी विस्तृत टिप्पणी और सुझाव के लिए हार्दिक…"
Sunday
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 178 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. प्रतिभा बहन, सादर अभिवादन। चित्रानुरूप सुंदर दोहे हुए हैं। हार्दिक बधाई।"
Sunday

© 2026   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service