For any Query/Feedback/Suggestion related to OBO, please contact:- admin@openbooksonline.com & contact2obo@gmail.com, you may also call on 09872568228(योगराज प्रभाकर)/09431288405(गणेश जी "बागी")

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक १२ (Now Closed with 1070 Replies)

 सभी साहित्य प्रेमियों को

प्रणाम !

साथियों जैसा की आप सभी को ज्ञात है ओपन बुक्स ऑनलाइन पर प्रत्येक महीने के प्रारंभ में "महा उत्सव" का आयोजन होता है, उसी क्रम में ओपन बुक्स ऑनलाइन प्रस्तुत करते है ......

 

"OBO लाइव महा उत्सव" अंक  १२  

इस बार महा उत्सव का विषय है "बचपन"

आयोजन की अवधि :- ७ अक्तूबर २०११ दिन शुक्रवार से ०९ अक्तूबर २०११ दिन रविवार तक महा उत्सव के लिए दिए गए विषय को केन्द्रित करते हुए आप सभी अपनी अप्रकाशित रचना काव्य विधा में स्वयं लाइव पोस्ट कर सकते है साथ ही अन्य साथियों की रचनाओं पर लाइव टिप्पणी भी कर सकते है |

उदाहरण स्वरुप साहित्य की कुछ विधाओं का नाम निम्न है ...
  1. तुकांत कविता
  2. अतुकांत आधुनिक कविता
  3. हास्य कविता
  4. गीत-नवगीत
  5. ग़ज़ल
  6. हाइकु
  7. व्यंग्य काव्य
  8. मुक्तक
  9. छंद [दोहा, चौपाई, कुंडलिया, कवित्त, सवैया, हरिगीतिका वग़ैरह] इत्यादि
साथियों बड़े ही हर्ष के साथ कहना है कि आप सभी के सहयोग से साहित्य को समर्पित OBO मंच नित्य नई बुलंदियों को छू रहा है OBO परिवार आप सभी के सहयोग के लिए दिल से आभारी है, इतने अल्प समय में बिना आप सब के सहयोग से कीर्तिमान पर कीर्तिमान बनाना संभव न था |

इस १२ वें महा उत्सव में भी आप सभी साहित्य प्रेमी, मित्र मंडली सहित आमंत्रित है, इस आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान कर आयोजन की शोभा बढ़ाएँ, आनंद लूटें और दिल खोल कर दूसरे लोगों को भी आनंद लूटने का मौका दें |


अति आवश्यक सूचना :- ओ बी ओ प्रबंधन से जुड़े सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि "OBO लाइव महा उत्सव" अंक १२ जो तीन दिनों तक चलेगा उसमे एक सदस्य आयोजन अवधि में अधिकतम तीन स्तरीय प्रविष्टियाँ   ही प्रस्तुत कर सकेंगे | साथ ही पूर्व के अनुभवों के आधार पर यह तय किया गया है कि नियम विरुद्ध और गैर स्तरीय प्रस्तुति को बिना कोई कारण बताये और बिना कोई पूर्व सूचना दिए हटाया जा सकेगा, यह अधिकार प्रबंधन सदस्यों के पास सुरक्षित रहेगा और जिसपर कोई बहस नहीं की जाएगी |


( फिलहाल Reply Box बंद रहेगा जो ७ अक्तूबर दिन शुक्रवार लगते ही खोल दिया जायेगा )

यदि आप अभी तक ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार से नहीं जुड़ सके है तो www.openbooksonline.com पर जाकर प्रथम बार sign up कर लें |

( "OBO लाइव महा उत्सव" सम्बंधित पूछताक्ष ) 


मंच संचालक

श्री धर्मेन्द्र शर्मा (धरम)

Views: 15850

Replies are closed for this discussion.

Replies to This Discussion

कह मुकरने के कुछ विनम्र प्रयास....


(१)

जीवन में मेरी वो खुशियों की खान

दुःख से रखा उसने हरदम अनजान

यादें है उसकी ज्यों महका उपवन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!

 

(२)

कितनी तो आती है जालिम की याद

उससे है जीवन में क्या मीठा स्वाद

बसता है साँसों में जैसे पवन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!

 

(३)

दिल के आकाश में बनकर पतंग

उड़ता है, रहता है, वो मेरे संग

उसमें रमा रहता भोला ये मन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!

 

(४)

स्मृतियाँ उसकी टिमटिमाते तारे

मुस्काऊँ संग उसके संझा-सकारे

छाया वो सतरंगी बनके गगन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!

 

(५)

छोड़ के मुझको वो जिस दिन गया

जीवन से उजियारा हर ले गया

उसके ही संग काश! बीतता जीवन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!

 

*************************************

संजय मिश्रा 'हबीब'

कह मुकरियों के vyakaran  से मैं उतना तो वाकिफ नहीं पर आपकी रचना पढ़कर बहुत अच्छा लगा संजय जी हार्दिक शुभकामनाएं |

आद अभिनव भाई... कहना न होगा कि आद भाई योगराज जी को पढ़ देख कर सीखने का प्रयास जारी है.... शायद आगे कुछ सार्थक रच पाऊँ... आपका सादर आभार...

संजय भाई, बहुत ही बढ़िया मुकरे है, आप मुकरने में सफल है, बधाई स्वीकार करें |

सादर आभार आद बागी भाई... आपकी सराहना उत्साहित करती है... सादर...

(१)

//जीवन में मेरी वो खुशियों की खान

दुःख से रखा उसने हरदम अनजान

यादें है उसकी ज्यों महका उपवन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!//

 

वाह वाह वाह ! सच में बचपन खुशियों की ही खान भी है ओर हर ग़म से अनजान भी है ! बहुत सुन्दर कहन !

 

(२)

//कितनी तो आती है जालिम की याद

उससे है जीवन में क्या मीठा स्वाद

बसता है साँसों में जैसे पवन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!//

 

अय हय हय - याद आनी स्वाभाविक है भाई ! साँसों में पवन बन कर बसने वाली बात भी कमाल कि कही है ! 

 

(३)

//दिल के आकाश में बनकर पतंग

उड़ता है, रहता है, वो मेरे संग

उसमें रमा रहता भोला ये मन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!//

 

क्या बात है संजय भाई, इस रचना की नजाकत बहुत दिलकश है! वाह !   

 

(४)

//स्मृतियाँ उसकी टिमटिमाते तारे

मुस्काऊँ संग उसके संझा-सकारे

छाया वो सतरंगी बनके गगन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!//

 

बहुत आला - बहुत आला ! "संझा-सकारे" यहाँ बड़ा कमाल का फिट किया है !

 

(५)

//छोड़ के मुझको वो जिस दिन गया

जीवन से उजियारा हर ले गया

उसके ही संग काश! बीतता जीवन

ऐ सखी साजन? न सखी बचपन!//

 

उसके ही संग काश! बीतता जीवन - अय हय हय - क्या शिद्दत है कहन में भाई बहुत खूब ! आनंद आ गया !

संजय भाई, हालाकि शिल्प/गेयता के लिहाज़ से थोड़ी सी ओर कसावट दरकार है मगर एक बात अवश्य कहना चाहूँगा कि आपने इस विधा की नब्ज़ को बखूबी समझा है ! आपकी किसी भी मुकरी को पढ़कर यही लगता है कि बात साजन की ही की गई है, मगर मुकरने के बाद यूँ लगता है कि बात सिर्फ ओर सिर्फ बचपन की ही हो रही है ! बस, ये ही खूबी है इस विधा की ! आपकी रचनाएँ लगभग हर कसौटी पर खरी उतर रही हैं, इसके लिए आपको तह-ए-दिल से आपको मुबारकबाद देता हूँ !  

 

इस विधा में आपकी आमद का खैर-मकदम कुछ यूँ करना चाहूँगा :

आस का ऐसा दीप जलाया
नई रौशनी लेकर आया
गुजर गया वो माज़ी मुहीब
ऐ सखी साजन ? ना सखी हबीब !

(माज़ी मुहीब =अंधकारमय भूतकाल)

आद. गुरुवार, शिष्य के प्रयास को आपकी सराहना मिली... धन्य हुआ...

सादर नमन सहित शिष्य को अपनी प्रेरणा, स्नेह और मार्गदर्शन के अधीन बनाए रखने का नमितनयन निवेदन...

विनयावत....

 


बहुत सुन्दर कह मुकरियां कही हैं संजय मिश्रा भाई साहिब...मजा आ गया. हार्दिक बधाई स्वीकार कीजिये

आपकी सराहना सकारात्मक सृजन की प्रेरणा है धरम भाई... स्नेह बनाए रखने का निवेदन... सादर आभार...

आपका बहुत बहुत आभार आदरणीय.

आद. वंदना जी, आपकी सराहना सम्मानित करती है... आपका सादर आभार...

बहुत ही बढ़िया लिखा है आपने संजय साहब.....सफल प्रयास है...खुबसूरत.

RSS

कृपया ध्यान दे...

आवश्यक सूचना:-

1-सभी सदस्यों से अनुरोध है कि कृपया मौलिक व अप्रकाशित रचना ही पोस्ट करें,पूर्व प्रकाशित रचनाओं का अनुमोदन नही किया जायेगा, रचना के अंत में "मौलिक व अप्रकाशित" लिखना अनिवार्य है । अधिक जानकारी हेतु नियम देखे

2-ओपन बुक्स ऑनलाइन परिवार यदि आपको अच्छा लगा तो अपने मित्रो और शुभचिंतको को इस परिवार से जोड़ने हेतु यहाँ क्लिक कर आमंत्रण भेजे |

3-यदि आप अपने ओ बी ओ पर विडियो, फोटो या चैट सुविधा का लाभ नहीं ले पा रहे हो तो आप अपने सिस्टम पर फ्लैश प्लयेर यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करे और फिर रन करा दे |

4-OBO नि:शुल्क विज्ञापन योजना (अधिक जानकारी हेतु क्लिक करे)

5-"सुझाव एवं शिकायत" दर्ज करने हेतु यहाँ क्लिक करे |

6-Download OBO Android App Here

हिन्दी टाइप

New  देवनागरी (हिंदी) टाइप करने हेतु दो साधन...

साधन - 1

साधन - 2

Latest Activity


सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"घास पूस की छत बना, मिट्टी की दीवारबसा रहे किसका कहो, नन्हा घर संसार। वाह वाह वाह  आदरणीय…"
54 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय अशोक रक्तले सर, आपको मेरा प्रयास पसंद आया जानकर खुश हूं। मेरे प्रयास को मान देने के लिए…"
59 minutes ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय लक्ष्मण धामी जी मेरे प्रयास को मान देने के लिए हार्दिक आभार आपका। बहुत बहुत धन्यवाद। सादर"
1 hour ago

सदस्य कार्यकारिणी
मिथिलेश वामनकर replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय सौरभ सर, आपको मेरा प्रयास पसंद आया, जानकर मुग्ध हूं। हार्दिक आभार आपका। मैने लौटते हुए…"
1 hour ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई दयाराम जी, सादर अभिवादन। चित्र के अनुरूप सुंदर दोहे हुए है। हार्दिक बधाई।"
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई चेतन जी, सादर अभिवादन। चित्र को साकार करते अच्छे दोहे हुए हैं हार्दिक बधाई।  भाई अशोक…"
4 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। दोहों पर उपस्थिति और अनुमोदन के लिए हार्दिक आभार। छठे दोहे में सुधार…"
4 hours ago
Dayaram Methani replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"चित्र आधारित दोहा छंद टूटी झुग्गी बन रही, सबका लेकर साथ ।ये नजारा भला लगा, बिना भेद सब हाथ…"
8 hours ago
लक्ष्मण धामी 'मुसाफिर' replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आ. भाई अशोक जी, सादर अभिवादन। चित्र को साकार करती उत्तम दोहावली हुई है। हार्दिक बधाई।"
10 hours ago

सदस्य टीम प्रबंधन
Saurabh Pandey replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"आदरणीय मिथिलेश भाई, आपकी प्रस्तुति ने आयोजन का समाँ एक प्रारम्भ से ही बाँध दिया है। अभिव्यक्ति में…"
10 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"  दोहा छन्द * कोई  छत टिकती नहीं, बिना किसी आधार। इसीलिए मिलजुल सभी, छत को रहे…"
16 hours ago
Ashok Kumar Raktale replied to Admin's discussion 'ओबीओ चित्र से काव्य तक' छंदोत्सव अंक 156 in the group चित्र से काव्य तक
"  आदरणीय चेतन प्रकाश जी सादर, प्रदत्त चित्र पर अच्छे दोहे रचे हैं आपने.किन्तु अधिकाँश दोहों…"
16 hours ago

© 2024   Created by Admin.   Powered by

Badges  |  Report an Issue  |  Terms of Service